NEW
Font size
Worksheetsलोकोक्ति
Total questions: 23
Worksheet time: 12mins
'कंगाली में आटा गीला' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
मुसीबत में और मुसीबत आ पड़ना
बराबर के न होना
किसी के आश्रय में रहकर शत्रुता मोल लेना
'कहीं का भी न रहना' अर्थ के लिए उचित लोकोक्ति कौन-सी होगी?
दूध का दूध पानी का पानी
दूर के ढोल सुहावने
धोबी का कुत्ता घर का ना घाट का
मोहन सदा अपनी प्रशंसा किया करता है पर उसमें वास्तविक योग्यता नहीं है यह तो वही बात हुई ..............। (उचित लोकोक्ति का चुनाव कीजिए)
चोर की दाढ़ी में तिनका
थोथा चना बाजे घना
या बैल मुझे मार
चारों ओर आतंकवादियों का डर फैला हुआ है और तुम रात में अकेले घूम रहे हो। तुम तो वही बात कर रहे हो ..................। (उचित लोकोक्ति का चुनाव कीजिए)
अक्ल बड़ी या भैंस
आ बैल मुझे मार
कोयले की दलाली में मुँह काला
'चोर की दाढ़ी में तिनका' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
अयोग्य व्यक्ति अपनी अधिक प्रशंसा किया करता है
दोषी व्यक्ति को अपने दोष प्रकट होने की आशंका रहती है
बुरा काम बदनामी का कारण बनता है
'एक समय में दो कार्यों की सिद्धि' अर्थ के लिए उचित लोकोक्ति का चुनाव कीजिए।
एक पंथ दो काज
आम के आम गुठलियों के दाम
ठीक-ठीक न्याय करना
'कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
मुसीबत में और मुसीबतका आ पड़ना
दोहरा लाभ
बराबर का ना होना
उसका मोटा-ताज़ा शरीर देखकर सभी कहते थे की वह परीक्षा में प्रथम आएगा, परंतु प्रथम आया दुबला-पतला मोहन। किसी ने ठीक ही कहा है .........। (उचित लोकोक्ति का चुनाव कीजिए)
आ बैल मुझे मार
अक्ल बड़ी या भैंस
थोथा चना बाजे घना
जब पुलिस ने चोरी के बारे में पूछताछ शुरू की रमेश का चेहरा फीका पड़ गया, तभी लोग समझ गए की चोरी रमेश ने की है। किसी ने सच ही कहा है- ............। (उचित लोकोक्ति चुनिए)
चोर की दाढ़ी में तिनका
पानी में रहकर मगर से बैर
कोयले की दलाली में मुँह काला
चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए लोकोक्ति का अर्थ है-
अधिक कंजूस होना
अधिक धनी होना
अधिक कमजोर होना
अधिक बलवान होना
चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए लोकोक्ति का अर्थ है-
अधिक कंजूस होना
अधिक धनि होना
अधिक कमजोर होना
अधिक बलवान होना
चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात का अर्थ है-
दुख के दिन सदा नहीं रहते
सुख के दिन कभी नहीं रहते
सुख के दिन सदा नहीं रहते
कोई नहीं
चिराग तले अंधेरा का अर्थ है-
अपनी बुराई न दिखाई देना
अपनी भलाई न दिखाई देना
अपना धन न दिखाई देना
अपना कर्म न दिखाई देना
जिसकी लाठी उसकी भैंस का अर्थ है
दयालुता की विजय होती है
सुदंरता की विजय होती है
शक्ति हीन की विजय होती है
शक्तिशाली की विजय होती है
डूबते को तिनके का सहारा का अर्थ है
डूबते को बचाना
संपत्ति में थोड़ी सी सहायता
विपत्ति में थोड़ी सी सहायता
लड़ाई में थोड़ी सी सहायता
कोई नहीं
थोथा चना बाजे घना का अर्थ है
अयोग्य अपनी अधिक प्रशंसा किया करता है
गुणवान अधिक प्रशंसा किया करता है
बलवान अपनी अधिक प्रशंसा किया करता है
कोई नहीं
'ऊँठ के मुँह में जीरा' लोकोक्ति का अर्थ है-
आवश्यकता से कम देना
एक काम से दोहरा लाभ
लोकोक्ति --------- होती हैं जबकि मुहावरा -------- होता हैं.
पूर्ण वाक्य, वाक्य का अंश
वाक्य , प्रयोग
वाक्यांशों , प्रयोग
अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करने वाले वाक्यांश को क्या कहते है ?
मुहावरा
लोकोक्तियाँ
विशेषण
समाज की बुराइयों से लड़ने के लिए हम सबको एक होकर आगे बड़ना होगा। तुमने तो सुना ही होगा कि _______________________।
(लोकोक्ति के अर्थ के आधार पर सही विकल्प चुनें।)
अर्थ: अकेला व्यक्ति कुछ नही कर सकता।
एक पंथ दो काज
एक अनार सौ बीमार
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता
एक तो उसने मेरी पुस्तक फाड़ दी और ऊपर से कह रही है कि यह तो पहले ही फटी थी | यह तो वही बात हुई-------------------------------
उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
नाच न जाने आँगन टेढ़ा
साँच को आँच नहीं
चिराग तले अंँधेरा लोकोक्ति- का क्या अर्थ है ?
चिराग के नीचे अंँधेरा होता है
चिराग के आसपास अंँधेरा होता है
अपनी बुराई नहीं दिखाई देना
पूरे गाँव में राजेश ही थोड़ा पढ़ा -लिखा है | वह तो ----------------------है
एक अनार सौ बीमार
अंधों में काना राजा
चोर पर मोर
