Font size
Worksheetsarth ke aadhaar par vakya bhed
Total questions: 35
Worksheet time: 18mins
रचना के आधार पर वाक्य भेद-
मैंने दूध नहीं पिया |
आज्ञा वाचक
इच्छा वाचक
निषेध वाचक
प्रश्नवाचक
निम्न वाक्य में वाक्य का प्रकार पहचानिए " वहां जाओ"
आज्ञा वाचक
अनुरोध वाचक
निषेध वाचक
प्रश्नवाचक
" मोहन नहीं आने वाला है" वाक्य का प्रकार पहचानिए *
प्रश्नवाचक
आज्ञा वाचक
अनुरोध वाचक
निषेध वाचक
विधान वाचक वाक्य किसे कहते हैं ?
जिस वाक्य में क्रिया के न होने का बोध हो l
जिस वाक्य में क्रिया के होने या करने का बोध हो l
जिस वाक्य में प्रश्न किए जाने का बोध हो l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं l
वाक्य किसे कहते हैं ?
अक्षरों का समूह वाक्य कहलाता है
शब्दों का समूह वाक्य कहलाता है
सार्थक शब्दों का सार्थक समूह वाक्य कहलाता है l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
अहा! तुम आ गएl यह किस प्रकार का वाक्य है ?
संदेह वाचक
संकेतवाचक
विस्मयादिबोधक
इच्छा वाचक
तुम सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहो l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
इच्छा वाचक
संकेतवाचक
आज्ञा वाचक
संदेह वाचक
आपका मित्र कहाँ पढ़ता है ? यह किस प्रकार का वाक्य है ?
विधि वाचक
प्रश्नवाचक
निषेधवाचक
इच्छा वाचक
आप शोर मत करिए l किस प्रकार का वाक्य है ?
निषेधवाचक
आज्ञा वाचक
विधि वाचक
संकेतवाचक
हो सकता है , वह समय पर न आ सके l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
संदेह वाचक
संकेतवाचक
विधि वाचक
निषेधवाचक
मुझे बाजार जाना है l इस वाक्य को निषेधवाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा l
क्या मुझे बाजार जाना है ?
क्या मैं बाजार जाऊं ?
मुझे बाजार नहीं जाना है l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा l इस वाक्य को संदेह वाचक में बदलिए l
क्या आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा ?
यदि वर्षा हुई तो आज मैच नहीं होगा l
शायद आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
धोनी विश्व का सफलतम कप्तान है lइस वाक्य को प्रश्नवाचक में बदलिए l
क्या धोनी विश्व का सफलतम कप्तान है ?
शायद धोनी विश्व का सफलतम कप्तान है l
धोनी विश्व का सफलतम कप्तान नहीं है l
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
कभी-कभी मैच देखना चाहिए l इस वाक्य को आज्ञा वाचक वाक्य में बदलिए l
कभी कभी मैच नहीं देखना चाहिए
शायद कभी मैच नहीं देखना चाहिए l
कभी-कभी मैच देखा करो l
उक्त में से कुछ भी नहीं
मैं चाहता हूँ कि आप ही गीत गाओ l यह किस प्रकार का वाक्य है ?
विधि वाचक
आज्ञा वाचक
इच्छा वाचक
उपरोक्त में से कुछ भी नहीं
यदि परिश्रम करोगे तो सफल हो जाओगे *
विधानवाचक
प्रश्नवाचक
संकेतवाचक
विस्मयवाचक
शायद शाम को वर्षा हो जाए |
इच्छा वाचक
संदेह वाचक
प्रश्नवाचक
आज्ञा वाचक
वर्षा हो रही है" |
निषेध वाचक
प्रश्नवाचक
विधान वाचक
आज्ञा वाचक
मोहन तुम बैठकर पढ़ो |
प्रश्नवाचक
संदेह वाचक
इच्छा वाचक
आज्ञा वाचक
तुम क्या पढ़ रहे हो?
संदेह वाचक
आज्ञा वाचक
प्रश्नवाचक
इच्छा वाचक
भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे |
प्रश्नवाचक
इच्छा वाचक
आज्ञा वाचक
संदेह वाचक
वाह! कितना सुंदर दृश्य है !
प्रश्नवाचक
इच्छा वाचक
आज्ञा वाचक
विस्मय वाचक
तुम क्या पढ़ रहे हो?
संकेतवाचक
प्रश्नवाचक
संदेहवाचक
विधानवाचक
अर्थ के आधार पर कितने वाक्य भेद होते है?
2
7
5
8
इनमे से आज्ञावाचक वाक्य का उदाहरण कौन सा है?
किताब के पेज मत फाड़ो।
विक्रम किसकी राह देख रहा है?
पक्षी घोंसले से नहीं उड़े हैं।
रोहित ने नया मकान खरीदा।
संकेतवाचक वाक्य का उधाहरण कौन सा है?
अब तक फ़सल कट चुकी होगी।
अब शायद बारिश बंद हो जाए।
यदि डॉक्टर समय पर आ जाते तो मरीज की जान बच जाती।
अगर परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल होओगे।
मैं कल बाजार नहीं जा रहा हूँ - वाक्य भेद बताये
निषेद्वाचक
प्रश्नवाचक
संकेतवाचक
विधानवाचक
तुम कहाँ रहते हो ।
विधानवाचक
संकेतवाचक
प्रश्नवाचक
वह दिल्ली जा रहा है - संदेहवाचक बनाइये |
वह दिल्ली नहीं जा रहा है
वह दिल्ली क्यों जा रहा है?
काश! वह दिल्ली जाता
शायद वह दिल्ली जा रहा है
मीरा नहीं खेल रही है - आज्ञावाचक बनाइये
मीरा खेल रही है
मीरा मत खेलो
मीरा खेलो
मीरा क्यों खेले ?
राधा नृत्य कर रही है - निषेधवाचक बनाइये
राधा नृत्य नहीं कर रही है
क्या राधा नृत्य कर रही है
राधा नृत्य करो
कोई नहीं
वह कक्षा में प्रथम आया - विस्मयवाचक बनाइये
वह कक्षा में प्रथम नहीं आया
काश ! वह कक्षा में प्रथम आता
वाह ! वह कक्षा में प्रथम आया
शायद वह कक्षा में प्रथम आया
वर्षा होने पर फसल अच्छी होती - संकेतवाचक बनाइये
वर्षा होने पर फसल अच्छी होती क्या ?
शायद वर्षा होने पर फसल अच्छी होती
काश! वर्षा होने पर फसल अच्छी होती
यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती
मोहन लिख रहा है - प्रशनवाचक बनाइये
क्या मोहन लिख रहा है ?
मोहन लिख नहीं रहा है
मोहन लिखो
वाह ! उसने लिखा
निशा पढ़ाई करती रहो - संदेहवाचक बनाइये
निशा पढ़ाई करो
निशा पढाई मत करो
सम्भवतः निशा पढाई कर रही होगी
निशा पढ़ाई नहीं करती है
