wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

ALANKAR

Total questions: 38

Worksheet time: 19mins

Name
Class
Date
1.

जहाँ एक शब्द अथवा शब्द–समूह का एक से अधिक बार प्रयोग हो, किन्तु उसका अर्थ प्रत्येक बार भिन्न हो, वहाँ कौन–सा अलंकार होता हैI

a)

अनुप्रास

b)

श्लेष

c)

यमक

d)

भ्रान्तिमान्

2.

जहाँ कोई शब्द एक बार प्रयुक्त हो, किन्तु प्रसंग–भेद से उसके अर्थ एक से अधिक हों, वहाँ अलंकार होता है I

a)

श्लेष

b)

रूपक

c)

उत्प्रेक्षा

d)

सन्देह

3.

जहाँ पर उपमेय की उपमान से किसी समान गुणधर्म के आधार पर समानता या तुलना की जाए, वहाँ अलंकार होता है I

a)

यमक

b)

उत्प्रेक्षा

c)

रूपक

d)

उपमा

4.

उपमेय में उपमान की सम्भावना किस अलंकार में होती है अथवा जहाँ उपमेय में उपमान की सम्भावना की जाए, वहाँ अलंकार होता हैI

a)

सन्देह

b)

उत्प्रेक्षा

c)

भ्रान्तिमान्

d)

अतिशयोक्ति

5.

निम्नलिखित में कौन-सा शब्दालंकार नहीं है ?

a)

श्लेष

b)

वीणा

c)

उपमा

d)

वक्रोक्ति

6.

चरर मरर खुल गए अरर रवस्फुटों से में कौन-सा अलंकार है ?

a)

अनुप्रास

b)

श्लेष

c)

यमक

d)

उत्प्रेक्षा

7.

‘अम्बर पनघट में डुबो रही

तारा–घट ऊषा–नागरी।’ ।

उपर्युक्त पद में अलंकार है-

a)

रूपक

b)

श्लेष

c)

उत्प्रेक्षा

d)

उपमा

8.

‘तरनि–तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए।’

उपर्युक्त पंक्ति में कौन–सा अलंकार है?

a)

यमक

b)

श्लेष

c)

अनुप्रास

d)

रूपक

9.

कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय | या खाए बौराए जग, वा पाए बौराए। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

a)

उपमा

b)

यमक

c)

अनुप्रास

d)

श्लेष

10.

चरण कमल बंदौ हरिराई में कौन सा अलंकार है?

a)

श्लेष

b)

उपमा

c)

रूपक

d)

अतिश्योक्ति

11.

“तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती है”

ऊपर लिखित काव्य-पंक्तियों में कौनसा अलकार है?

a)

यमक

b)

अनुप्रास

c)

श्लेष

12.

निम्नांकित काव्य-पंक्तियों में निहित यमक अलंकार का विकल्प चुनिए|

a)

रो-रोकर सिसक-सिसककर,

मैं कहता करुण कहानी |

तुम सुमन नोंचते-सुनते

करते जानी-अनजानी ||

b)

या मुरली मुरलीधर के अधरान धरी अधरा न धरौंगी||

c)

चीर की चटक ओ लटक नव कुंडल की , भोंह की मटक नेह आँखिन दिखाऊ रे|

13.

काव्य की सुंदरता बढाने वाले तत्त्व ---------------कहलाते हैं|

a)

रस

b)

अलंकार

c)

वाच्य

14.

अनुप्रास अलंकार किस भेद के अंतर्गत आता है?

a)

शब्दालंकार

b)

अर्थालंकार

c)

क और ख दोनों ही नहीं

15.

अनुप्रास अलंकार किस भेद के अंतर्गत आता है?

a)

शब्दालंकार

b)

अर्थालंकार

c)

क और ख दोनों ही नहीं

16.

'मेघ आए बन-ठन के संवर के ' अलंकार का नाम बताइए|

a)

मानवीकरण

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

17.

'हाय फूल सी कोमल बच्ची हुई राख की ढेरी |' इसमें कौनसा अलंकार है?

a)

रूपक

b)

अतिशयोक्ति

c)

उपमा

18.

पीपर पात सरिस मन डोला | अलंकार पहचानिए |

a)

उपमा

b)

उत्प्रेक्षा

c)

श्लेष

19.

जहाँ शब्द की आवृत्ति हो तथा हर बार शब्द का अर्थ अलग हो वहाँ कौनसा अलंकार होता है?

a)

अनुप्रास

b)

उत्प्रेक्षा

c)

यमक

20.

) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में निहित अलंकार का नाम लिखिए |

रहिमन पानी राखिए ,बिन पानी सब सून | पानी गए न उबरै, मोती , मानुष ,चून ||

a)

श्लेष


b)

यमक

c)

अनुप्रास

21.

निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में निहित अलंकार का नाम लिखिए |

‘कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय |’

a)

श्लेष

b)

यमक

c)

अनुप्रास

22.

कालिंदी कूल कदम्ब की डारन’ में कौनसा अलंकार है ?

a)

उपमा

b)

अनुप्रास

c)

रूपक

23.

अम्बर-पनघट में डुबो रही तारा घट उषा नागरी

a)

मानवीकरण

b)

रूपक

c)

मानवीकरण और रूपक दोनों

24.

हनुमान की पूँछ में लग न पाई आग

लंका सिगरी जल गई गए निशाचर भाग | कौनसा अलंकार है?

a)

श्लेष

b)

मानवीकरण

c)

अतिशयोक्ति

25.

कविता की पंक्ति के सामने अलंकार का नाम लिखा है आप सही विकल्प चुनिए |

a)

काली घटा का घमंड घटा --यमक अलंकार

b)

चरण-कमल बंदौ हरिराई |---उत्प्रेक्षा

c)

रघुपति राघव राजा राम-- यमक

26.

हिमकणों से पूर्ण मानों हो गए पंकज नए|

a)

उत्प्रेक्षा

b)

यमक

c)

श्लेष

27.

कर का मन का डारि दे मन का मनका फेर| अलंकार का नाम बताइए |

a)

उपमा

b)

अतिशयोक्ति

c)

यमक

28.

पाहून ज्यों आए हों गाँव में शहर के

a)

श्लेष

b)

उत्प्रेक्षा

c)

यमक

29.

कौनसा उत्प्रेक्षा का उदहारण नहीं है

a)

यह हरा ठिगना चना बाँधे मुरैठा शीश पर छोटे गुलाबी फूल का

b)

मनहुं रंक निधि लूटन लागी

c)

मानहुं नील मणि सैल पर आतप परयो प्रभात

30.

जहाँ गुण की अत्यधिक समानता के कारण उपमेय में उपमान का अभेद आरोप कर दिया जाता है वहाँ कौनसा अलंकार होता है ?

a)

अनुप्रास

b)

रूपक

c)

उपमा

31.

इनमें से कौनसा उपमा अलंकार का एक अंग नहीं है ?

a)

वाचक शब्द

b)

साधारण धर्म

c)

उपमा

d)

चमत्कार

e)

उपमेय

32.

'तेरी बरछी ने बर छीने हैं खलन के' मैं कौन सा अलंकार है

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

उपमा अलंकार

33.

'मंगन को देख पट देत बार-बार है' में अलंकार है

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

अतिशयोक्ति अलंकार

d)

श्लेष अलंकार

34.

'काली घटा का घमंड घटा' में अलंकार है:-

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

मानवीकरण अलंकार

d)

उपमा अलंकार

35.

उपमान व उपमेय को एक मान लिया जाता है

a)

उपमा अलंकार में

b)

रूपक अलंकार में

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार में

d)

अनुप्रास अलंकार में

36.

'चरण कमल बंदौ हरि राई' में अलंकार है

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

37.

चरण धरत चिंता करत चितवत चहुँ ओर।

सुबरन को खोजत फिरत कवि व्यभिचारी चोर

में अलंकार है

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

यमक अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

38.

मधुबन की छाती को देखो सूखी कितनी इसकी कलियां मे अलंकार है

a)

श्लेष अलंकार

b)

अनुप्रास अलंकार

c)

यमक अलंकार

d)

उपमा अलंकार