wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

59. श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप_प्रश्नोत्तरी श्रृंखला_13.21-13.28

Total questions: 38

Worksheet time: 1hrs 16mins

Name
Class
Date
1.

कृप्या यहाँ पर अपना नाम लिखे ?

4 lines
2.

कृप्या यहाँ पर अपना फ़ोन नो. लिखे ?

4 lines
3.

कृप्या यहाँ पर अपनी आयु लिखे ?

4 lines
4.

कृप्या यहाँ पर अपना पता लिखे ?

4 lines
5.

भगवत गीता के अनुसार, भौतिक प्रकृति किसके अधीन कार्य करती है?

a)

भौतिक प्रकृति पूर्णतः स्वतंत्र है

b)

भगवान श्री कृष्ण के

c)

पार्वती का विस्तार होने के कारण भगवान शिव के अधीन है

d)

भगवत गीता भौतिक प्रकृति की वास्तविकता को स्वीकार नहीं करती है

6.

जीव भौतिक जगत में क्यों आता है ?

a)

वैकुंठ आम तौर पर सभी जीवों के लिए अनुकूल नहीं है इसलिए जीव गिर जाता है

b)

भौतिक जगत् जीवों के लिए वास्तविक शाश्वत स्थान है। इसलिए वे वैकुंठ से मुक्त होने के बाद भौतिक दुनिया में आते हैं

c)

प्रकृति पर प्रभुत्व जताने के लिए भौतिक जगत् में आता है

d)

प्रत्येक जीव के लिए वैकुंठ की एक निश्चित समय अवधि होती है। एक बार समय बीत जाने के बाद, उसे भौतिक दुनिया में आना पड़ता है

7.

जीवात्मा को एक विशिष्ट प्रकार का शरीर प्रदान करने के लिए भौतिक प्रकृति क्या ध्यान में रखती है?

a)

पूर्व आकांक्षा तथा कर्म

b)

सुख और दुख

c)

मान और अपमान

d)

भौतिक प्रकृति कुछ भी नहीं देखती। मानव जीवन छोड़ने के बाद मुक्ति मिलती है

8.

एक जीव जिस सुख और संकट से गुजरता है, उसके लिए आखिरकार कौन जिम्मेदार है?

a)

श्रीकृष्ण जिम्मेदार हैं। कृष्ण के पक्षपाती निर्णय के आधार पर कोई सुख से गुजरता है और कोई संकट से गुजरता है

b)

भौतिक प्रकृति जिम्मेदार है, वह आसानी से अनंत सुख दे सकती है

c)

दुख और सुख कुछ नहीं है, अंतत: सब शून्य है

d)

जीवात्मा स्वयं उस दुख और सुख के लिए जिम्मेदार है जिससे वह गुजरता है

9.

भगवत गीता के अनुसार, भौतिक दुनिया में एक जीवात्मा को जो शरीर मिलता है, उसे इस प्रकार परिभाषित किया गया है:

a)

यह पदार्थ से बना है और यह अस्थायी है

b)

गीता के अनुसार यह सच्चिदानंद है

c)

गीता के अनुसार यह शाश्वत है

d)

गीता इस संबंध में कुछ भी टिप्पणी नहीं करती है

10.

परमेश्र्वर जीव पर इतना कृपालु है कि वह सदा जीव के साथ रहता है और सभी परिस्थितियों में परमात्मा रूप में विद्यमान रहता है. कौन सा उपनिषद इस कथन की पुष्टि करता है?

a)

मुण्डक उपनिषद्

b)

मुक्तिक उपनिषद्

c)

हदारण्यक उपनिषद

d)

ईसा उपनिषद

11.

एक आत्मा अपने शरीर को कैसे बदलती है, इसका समर्थन करने के लिए प्रभुपाद किस उदाहरण का उपयोग करते हैं?

a)

जीव एक शरीर को त्याग कर दूसरा शरीर उसी तरह धारण करता है, जिस प्रकार कोई वस्त्र बदलता है

b)

जीव एक शरीर को त्याग कर दूसरा शरीर उसी तरह धारण करता है, जिस प्रकार कोई घर की वस्तु बदलता है

c)

जीव एक शरीर को त्याग कर दूसरा शरीर उसी तरह धारण करता है, जिस प्रकार कोई कार्यालय बदलता है

d)

जीव एक शरीर को त्याग कर दूसरा शरीर उसी तरह धारण करता है, जिस प्रकार कोई इन्द्रियतृप्ति के लिए वस्तु बदलता है

12.

हम प्रकृति के वश में होते हुए भी खुद को परिस्थितियो का स्वामी क्यों मानते हैं?

a)

क्योंकि मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकता जो मुझसे बेहतर नियंत्रक हो सकता है

b)

मैं अपनी बुरी आदत को समझता हूं लेकिन इस पर कुछ नहीं कर पाता

c)

क्योंकि वर्तमान में हम भौतिक रूप से दूषित हैं और शरीर को स्वयं मानते हैं

d)

मैंने पूरी गीता पढ़ी है लेकिन इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता

13.

जैसा कि हमने भौतिक प्रकृति के उनके 3 गुणों को समझा, निम्न में से कौन इसका हिस्सा नहीं है?

a)

सत्वगुण 

b)

रजोगुण

c)

तमोगुण

d)

उनमें से कोई भी गलत नहीं है

14.

अपनी खोई हुई कृष्ण चेतना को पुनर्जीवित करने के लिए हम निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं?

a)

प्रमाणिक स्रोतों से कृष्ण का नाम, रूप, गुण और लीलाओं के बारे में सुनना |

b)

हम कृष्ण के बारे में किसी से भी सुन सकते हैं। यह हमें शुद्ध करने में मदद करेगा

c)

इस कलियुग में ध्यान की आवश्यकता है। निर्वात कमरे में बैठकर मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। यह हमें शुद्ध करेगा

d)

बार-बार मंदिरों में जाकर शुद्धिकरण और खोई हुई कृष्ण चेतना को पुनर्जीवित किया जा सकता है

15.

जीवात्मा के साथ निरन्तर रहने वाला परमात्मा परमेश्र्वर का ­­­­­­__________ है?

a)

प्रतिनिधि

b)

पिता

c)

मुनीम

d)

चिकित्सक

16.

चूँकि परमात्मा जीवात्मा के साथ हृदय में विराजमान है, क्या कोई जीव इन्द्रियतृप्ति का आनंद ले सकता है यदि वह परमात्मा द्वारा समर्थित या अनुमोदित नहीं है?

a)

हाँ, यह जीवात्मा पर निर्भर करता है कि वह क्या भोगना चाहता था

b)

नहीं, यदि परमात्मा स्वीकृति नहीं देता, तो जीवात्मा इन्द्रियतृप्ति में संलग्न नहीं हो सकता

c)

हां, ये जीवात्मा का स्वतंत्र निर्णय है, परमात्मा का निर्णय नहीं है

d)

मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता

17.

जीव भगवान की_________ शक्ति है

a)

तटस्था

b)

अध्यात्मिक

c)

भौतिक

d)

उपर्युक्त सभी

18.

‘’भगवान् निरन्तर बाहर तथा भीतर से आदेश देते रहते हैं’’. बाहर से आदेश का क्या माध्यम प्रभुपाद बता रहे है?

a)

भगवत गीता के मध्यम से

b)

भौतिक समस्याएँ देकर

c)

भौतिक ऐश्वर्य देकर

d)

उपनिषदों का ज्ञान देकार

19.

गीता के अनुसार कृष्णा का शरीर ____________ है?

a)

सच्चिदानन्दमय

b)

अस्थायी

c)

निराकार

d)

विराट

20.

जो सदैव अद्वैतवाद की स्थापना करना चाहते हैं, उनकी गणना ___________ में की में की जाती है ?

a)

नास्तिकों

b)

परमहंस

c)

शुद्ध भक्त

d)

सर्वोच योगी

21.

आत्मा और भगवान को मिला कर सांख्य दर्शनिक कितने तत्त्व की व्याख्या करते हैं?

a)

24

b)

25

c)

26

d)

27

22.

भगवान चैतन्य स्वयं ________ हैं?

a)

कृष्णा

b)

शिव

c)

ब्रह्मा

d)

नारद

23.

कलियुग में सरलता तथा सुखपूर्वक परम धाम पहुंचने की विधि क्या है?

a)

ध्यान लगाना

b)

गायत्री मंत्र का जाप करें

c)

हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करे

d)

पवित्र स्थानों पर जाएँ और गंगा स्नान करें

24.

भौतिक जगत का क्या रहस्य है ?

a)

इस भौतिक जगत का निर्माण मनुष्य की इंद्रिय तृप्ति के लिए हुआ है

b)

इस भौतिक जगत का निर्माण साधक को भक्ति कर के वापिस वैकुंठ /गोलोक धाम जाने का अवसर प्रदान  करने के लिए हुआ है 

c)

इस भौतिक जगत का निर्माण भगवान कृष्ण की बहिरंगा शक्ति से हुआ है

d)

उपरोक्त सभी

25.

प्रभुपाद जी के तात्पर्य के अनुसार इस भौतिक जगत  पर प्रभुत्व जताने की इच्छा को समाप्त करने का शुभ आरम्भ कैसे हो सकता है ?

a)

श्रवण विधि से

b)

ध्यान से

c)

ज्ञान से

d)

उपरोक्त सभी से

26.

इस भौतिक जगत का भोग जीव कौन से माध्यम से करता है ?

a)

आत्मा

b)

तीन गुण

c)

इच्छा शक्ति

d)

उपरोक्त सभी

27.

जब सभी गुण जीव को इस जगत से बांधते हैं तो फिर क्यूँ सबको सतोगुण में आने का उपदेश किया जाता है ?

a)

क्योंकि सतोगुण में स्थित रहने से जीव को उत्तम गति मिलती है

b)

क्योंकि सतोगुण सर्व श्रेष्ठ है

c)

क्योंकि  कम से कम सतोगुण से ही शुद्ध सतोगुण में प्रवेश हो सकता है

d)

क्योंकि  सतोगुण मई ब्राह्मण स्थित रहते हैं

28.

जीव भोग करता हुआ प्रकृति में ही जीवन बिताता हैइस वाक्य का अर्थ क्या है ?

a)

सभी लोगों को प्राकृतिक स्त्रोतों के ऊपर निर्भर रहकर ही अपना जीवन बिताना चाहिए

b)

सभी जीव प्रकृति पर ही निर्भर हैं , हमारे कारख़ाने इत्यादि भी मूलतः प्रकृति पर ही निर्भर हैं

c)

सभी भौतिक जगत के जीव सच्चिदानंद होने पर भी जड़ भौतिक प्रकृति में इसे भोग करने की इच्छा से रहते हैं

d)

उपरोक्त सभी

29.

जीव के भौतिक जगत में संघर्ष का मूल कारण क्या है ?

a)

भौतिक जगत का अस्थाई होना

b)

जीव के द्वारा अपनी अल्प स्वतंत्रता का दुरुपयोग

c)

भौतिक जगत का दुखदाई होना

d)

जीव का तीन गुणो के में बंध जाना

30.

परमात्मा भी जीवात्मा के साथ शरीर में स्थित रहता है, तो क्या परमात्मा भी जीव के साथ दुःख सुख भोगता है ?

a)

जी हाँ, जीव और परमात्मा दोनो दुःख सुख भोगते हैं

b)

 जीवात्मा दुःख नहीं  भोगता है, परमात्मा केवल सुख भोक्ता है

c)

परमात्मा दुःख सुख नहीं भोगता, वो तो केवल साक्षी और अनुमति देने वाले के रूप मैं विद्यमान रहता है

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

31.

निम्नलिखित में से कौन से श्लोक में कृष्ण बताते हैं कि वे ही सब लोगों के हृदय में परमात्मा रूप में विद्यमान रहते हैं ?

a)

13.23  

b)

13.24  

c)

   15.06

d)

15.15

32.

सबसे पहले जीव आध्यात्मिक जगत से इस भौतिक जगत में कब गिरा ?

a)

कल्प की शुरुआत में

b)

ब्रह्मा जी के प्रकट होने पर

c)

महाविष्णु के प्रकट होने पर

d)

भौतिक बुद्धि से इसे समझ पाना सम्भव नहीं है (अनंत समय पूर्व )

33.

श्लोक संख्या 13.24 के अनुसार जो व्यक्ति प्रकृति, जीव और गुणो की अंतः क्रिया को समझ लेता है वह इस भौतिक जगत में  जन्म नहीं लेता ।ऐसा किस प्रकार होता है ?

a)

क्योंकि  इन सबको समझने वाला व्यक्ति ज्ञान के माध्यम से संसार से छूट जाता है

b)

क्योंकि  शुद्ध भक्त अपने को भगवान का अंश तथा नित्य दास जानकार प्रकृति और गुणो से से स्वयं को भिन्न जान लेता है

c)

क्योंकि  आध्यात्मिक जगत में चला गया व्यक्ति द्वारा जन्म नहीं लेता

d)

उपरोक्त सभी 

34.

निम्नलिखित में से कौन से श्रेणी के आध्यात्मवादी परमात्मा का दर्शन करने का प्रयास करते है ?

a)

ध्यानी

b)

सांख्य योगी

c)

कर्म योगी

d)

उपरोक्त सभी

35.

निम्नलिखित में से कौन सी विधि से आज का सामान्य व्यक्ति भी जन्म मृत्यु के बंधन से पार लग सकता है ?

a)

भक्तों से श्रवण एवं श्रवण के अनुसार भगवान की भक्ति/उपासना

b)

ध्यान लगाना

c)

कर्म योग

d)

ज्ञान मार्ग का पालन करना

36.

निम्नलिखित में से कौन से श्लोक में भगवान कृष्ण ने कहा है कि आध्यात्मिक ज्ञान के श्रवण और उसके अनुसार परम पुरुष की उपासना से अज्ञ व्यक्ति भी जन्म मृत्यु से छूट सकता है ?

a)

13.24  

b)

13.25

c)

13.26  

d)

13.27

37.

परा प्रकृति, जीव के स्पर्श के बिना कुछ भी उत्पन्न नहीं हो सकता।इस वाक्य का अर्थ चुनिए ?

a)

भौतिक प्रकृति जड़ है और परा प्रकृति अर्थात् जीव ही चेतन हैं जो उत्पन्नकर्ता है

b)

परा प्रकृति और जीव दोनो भिन्न हैं जो की उत्पन्न कर्ता हैं

c)

परा प्रकृति और जीव दोनो चेतन हैं जो उत्पन्न कर्ता हैं

d)

उपरोक्त सभी

38.

सच्चा ज्ञानी कौन है ?

a)

जो शरीर ,आत्मा और परमात्मा को एक साथ भिन्न भिन्न देखता है

b)

जो शरीर , आत्मा और परमात्मा को एकत्व में देखता है

c)

जो ज्ञान मार्ग का पालन कर के ज्ञान प्राप्त कर ले

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं