NEW
Font size
WorksheetsHAMID KHAN
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
लेखक को हामिद खाँ की याद क्यों आई?
(क) पाकिस्तान में आग लगने की खबर सुन कर
(ख) तक्षशिला में आग लगने की खबर सुन कर
(ग) हामिद की दूकान में आग लगने की खबर सुन कर
(घ) शरारती तत्वों द्वारा लेखक के पड़ोस में आग लगा देने के कारण
लेखक को तक्षशिला में आग लगने की खबर सुन कर किसकी याद आई?
(क) हामिद खाँ की
(ख) तक्षशिला के खण्डरों की
(ग) हामिद की दूकान की
(घ) उपरोक्त सभी
लेखक तक्षशिला में आग लगने की खबर सुन कर क्या प्रार्थना करने लगा?
(क) पाकिस्तान में लगी आग जल्दी बुझ जाए
(ख) तक्षशिला में लगी आग जल्दी बुझ जाए
(ग) हामिद की दूकान और हामिद सही सलामत हो
(घ) शरारती तत्वों को जल्दी से पकड़ लिया जाए
जब लेखक तक्षशिला के खण्डरों को देखने गया था तो लेखक किस वजह से परेशान हो गया था?
(क) भूख के कारण
(ख) कड़कड़ाती धूप के कारण
(ग) होटल न मिलने के कारण
(घ) उपरोक्त सभी
जब लेखक तक्षशिला के खण्डरों को देखने गया था तो लेखक किस वजह से परेशान हो गया था?
(क) भूख के कारण
(ख) कड़कड़ाती धूप के कारण
(ग) होटल न मिलने के कारण
(घ) उपरोक्त सभी
रेलवे स्टेशन से कुछ दूर लेखक जिस गाँव में गया वहाँ लेखक को क्या नजर आ रहा था?
(क) धुआँ और हाथ की रेखाओं की तरह फैली गलियों
(ख) गन्दगी और सड़े हुए चमड़े की बदबू
(ग) मच्छर
(घ) उपरोक्त सभी
लेखक के पाँव अपने आप उस दुकान की ओर क्यों मुड़ गए?
(क) भूख के कारण
(ख) चपातियों की सोंधी महक के कारण
(ग) कड़कड़ाती धूप से बचने के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
जब लेखक हामिद खाँ की दुकान के अंदर गया तो क्या हुआ?
(क) हामिद खाँ ने चपातियाँ बेलना छोड़ दिया
(ख) हामिद खाँ लेखक को घूर-घूर कर देखने लगा
(ग) हामिद खाँ को घूरता हुआ देख कर लेखक मुसकरा दिया
(घ) उपरोक्त सभी
'खाने को कुछ मिलेगा' लेखक के पूछने पर , हामिद खाँ ने क्या कहा?
(क) केवल चपाती है
(ख) केवल सब्जी या गोश्त का मसालेदार शोरबा है
(ग) चपाती और गोश्त या सब्जी का मसालेदार शोरबा है
(घ) लेखक दूसरे देश से आया है इसलिए उसके पास कुछ नहीं है
लेखक ने उस दुकान के भीतर झाँककर क्या देखा?
(क) दुकान का आँगन बिना किसी तरीके से लीपा हुआ था
(ख) दुकान की दीवारें धूल से सनी हुई थी
(ग) दुकान के एक कोने में एक खाट पड़ी हुई थी जिस पर एक दाढ़ी वाला बुड्ढा गंदे तकिए पर कोहनी टेके हुए हुक्का पी रहा था
(घ) उपरोक्त सभी
लेखक ने हामिद खाँ को क्या बताया कि वह कहाँ का है?
(क) पकिस्तान का
(ख) लंका का
(ग) भारत के दक्षिण का
(घ) मालाबार का
लेखक किस धर्म का था?
(क) हिन्दू
(ख) मुस्लिम
(ग) सिक्ख
(घ) ईसाई
हामिद किस धर्म का था?
(क) हिन्दू
(ख) मुस्लिम
(ग) सिक्ख
(घ) ईसाई
लेखक के शहर के मुसलमानी होटल में क्या-क्या बढ़िया मिलता है?
(क) चाय और पुलाव
(ख) पुलाव
(ग) बिरयानी और चाय
(घ) कुछ नहीं
लेखक से हामिद खाँ ने भोजन के पैसे क्यों नहीं लिए?
(क) क्योंकि अब वे दोस्त बन गए थे
(ख) क्योंकि लेखक भारत से आया था
(ग) क्योंकि हामिद लेखक को अपना मेहमान मान रहा था
(घ) क्योंकि लेखक ने उससे बहुत प्यार से बात की थी
