wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

चैप्टर 5 विधायिका【LIVE🔴】

Total questions: 19

Worksheet time: 14mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. कानून बनाना केवल एक विधायी प्रक्रिया ही नहीं,बल्कि राजनीतिक प्रक्रिया भी है।

2. मंत्री के अतिरिक्त कोई और सदस्य विधेयक पेश करे तो ऐसे विधेयक को ‘निजी विधेयक’ कहते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

1 और 2 दोनों

c)

केवल 2

d)

न तो 1 और न ही 2

2.

दलबदल सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. यदि कोई सदस्य अपने दल के नेतृत्व के आदेश के बावजूद सदन में उपस्थित न हो या निर्देशन के विपरीत मतदान करे या स्वेच्छा से दल की सदस्यता से त्यागपत्र दे देता है तो इसे दलबदल कहते हैं।

2. दलबदल विवादों पर अन्तिम निर्णय सदन के अध्यक्ष का होता है।

3. 52वें संविधान संशोधन के माध्यम से दलबदल निरोधक कानून लाया गया।

4. दलबदल सिद्ध होने पर उक्त सदस्य की सदन में सदस्यता समाप्त हो जाती है साथ ही उस व्यक्ति को किसी भी राजनैतिक पद हेतु भी अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 4

b)

केवल 1, 2 और 3

c)

केवल 2 और 4

d)

उपरोक्त सभी।

3.

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. संविधान में संसद की कार्यवाही को सुचारु ढंग से संचालित करने सम्बन्धी प्रावधानों का उल्लेख नहीं है।

2. सदन का अध्यक्ष विधायिका की कार्यवाही के मामलों में सर्वोच्च अधिकारी होता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 व 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

4.

निम्नलिखित कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार करें-

1. स्थायी समितियों के अतिरिक्त, संयुक्त संसदीय समितियों का भी महत्त्वपूर्ण स्थान है।

2. संयुक्त समितियों में लोक सभा के सदस्य ही होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 व 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

5.

संसदीय समितियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. ये समितियाँ कानून बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

2. ये सदन के दैनिक कार्यों में कोई भूमिका नहीं निभाती हैं।

3. समितियाँ केवल सदन के अधिवेशन के समय ही कार्यरत रहती हैं।

4. ये समितियाँ विभिन्न विभागों के द्वारा किये गए खर्चों की जाँच, भ्रष्टाचार के मामलों की पड़ताल आदि करती हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 4

b)

केवल 1, 2 और 3

c)

केवल 1 और 3

d)

केवल 1, 3 और 4

6.

निम्नलिखित कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार करें-

1. सरकारी कार्यक्रमों को लागू करने के लिये वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था बजट के द्वारा की जाती है।

2. संसदीय स्वीकृति के लिये बजट बनाना और उसे पेश करना सरकार की संवैधानिक ज़िम्मेदारी है।

3. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और संसद की लोक-लेखा समिति की रिपोर्ट के आधार पर विधायिका धन के दुरुपयोग के मामलों की जाँच कर सकती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य नहीं है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 3

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

7.

संसद की कार्यवाही के दौरान किस काल में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिये मंत्री बाध्य नहीं हैं?

a)

प्रश्न काल

b)

शून्यकाल

c)

a व b दोनों

d)

न तो a और न ही b

8.

संसदीय विशेषाधिकार के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. सदन में कुछ भी कहने के बावजूद किसी सदस्य के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जा सकती।

2. इसके हनन की स्थिति में सदन के अध्यक्ष को अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

9.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 109 में धन विधेयक सम्बंधी प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।

2. किसी भी विधेयक को सदन में प्रस्तुत करने से पूर्व राष्ट्रपति की स्वीकृति लेनी होती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

10.

निम्नलिखित कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार करें-

1. किसी भी विधेयक पर दोनों सदनों में मतभेद की स्थिति पैदा होने पर लोक सभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त बैठक आहूत की जा सकती है।

2. धन विधेयक के सम्बन्ध में राज्य सभा उसे या तो स्वीकार कर सकती है या संशोधन प्रस्तावित कर सकती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

11.

संसद के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. यह सभी लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रियाओं का केन्द्र है।

2. वास्तविक प्रतिनिधित्व वाली कुशल और प्रभावी विधायिका के बिना सच्चे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

12.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. यदि केन्द्र सरकार राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्र हित में, संघीय सूची या समवर्ती सूची में हस्तांतरित करना चाहे, तो उसमें राज्य सभा की स्वीकृति आवश्यक है।

2. धन विधेयक को सिर्फ लोक सभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है। वही उसे संशोधित या अस्वीकृत कर सकता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 व 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

13.

राज्य सभा की शक्तियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. सामान्य विधेयकों पर विचार कर उन्हें पारित करती है और धन विधेयकों में संशोधन प्रस्तावित करती है।

2. संवैधानिक संशोधनों को पारित करती है।

3. उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव केवल इसी सदन में लाया जा सकता है।

4. यह संसद को राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार दे सकती है।

उपरोक्त में से इसकी शक्तियों में शामिल है/हैं-

a)

केवल 3

b)

केवल 1 और 3

c)

केवल 1, 2 और 3

d)

उपरोक्त सभी।

14.

लोक सभा की शक्तियों में शामिल है/हैं?

1. संघ सूची और समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाती है।

2. धन विधेयक और सामान्य विधेयकों को प्रस्तुत व पारित करती है।

3. आपातकाल की घोषणा को स्वीकृति देती है।

4. समिति व आयोगों का गठन करती है और उनके प्रतिवेदनों पर विचार करती है।

कूटः

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 1, 3 और 4

c)

केवल 3 और 4

d)

उपरोक्त सभी

15.

संसद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

संसद पूरे देश या देश के किसी भी भाग के लिये कानून बना सकती है।

संसद कार्यपालिका को उसके अधिकार क्षेत्र में सीमित रखने तथा जनता के प्रति उसके उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करती है।

लोकतंत्र में संसद कराधान तथा सरकार द्वारा धन के प्रयोग पर नियंत्रण रखती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं-

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 1

c)

केवल 2 और 3

d)

उपरोक्त सभी।

16.

लोक सभा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में सत्य कथन है/हैं?

1. लोक सभा के सदस्यों को प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति के माध्यम से चुना जाता है।

2. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के द्वारा एक प्रतिनिधि को चुना जाता है।

3. प्रत्येक व्यक्ति के मत का मूल्य अन्य व्यक्तियों के मूल्य से भिन्न होता है।

4. लोक सभा के सदस्यों को 5 वर्ष के लिये चुना जाता है।

कूटः

a)

केवल 1, 2 और 4

b)

केवल 3 और 4

c)

केवल 1, 2 और 3

d)

उपरोक्त सभी

17.

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. राज्य सभा कभी भंग नहीं होती, यह संसद का स्थायी सदन है।

2. जब लोक सभा भंग होती है, तब राज्य सभा की बैठक भी नहीं बुलाई जा सकती।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

18.

राज्य सभा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से असत्य कथन है/हैं-

1. ये राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है तथा इसका निर्वाचन अप्रत्यक्ष विधि से होता है।

2. राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य, राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव नहीं कर सकते।

3. संविधान की पाँचवी अनुसूची में प्रत्येक राज्य से निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या निर्धारित की गई है।

4. राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

5. प्रत्येक दो वर्ष के अन्तराल पर राज्य सभा के दो-तिहाई सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करते हैं।

कूटः

a)

केवल 1, 4 और 5

b)

केवल 2, 3, 4 और 5

c)

केवल 1 और 2

d)

केवल 2, और 3

19.

विधायिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. यह जन-प्रतिनिधियों का जनता के प्रति उत्तरदायित्व सुनिश्चित करती है।

2. यह वाद-विवाद का सबसे लोकतांत्रिक व खुला मंच है। अपनी संरचनात्मक विशेषता के कारण यह सरकार के अन्य सभी अंगों में सबसे ज़्यादा प्रतिनिधिपरक होती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2