Font size
Worksheetsशिक्षकों का उन्मूखीकरण।
Total questions: 10
Worksheet time: 10mins
संविधान के अनुसार निम्निलिखित में से कौन-सा उद्देश्य शिक्षा के उद्देश्य के अंतर्गत नहीं आता है?
तार्किक चिन्तक होना
संवेदनशील होना
आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त होना
पाठ्यपुस्तक की जानकारी को याद रखना
किस कक्षा समूह के विद्यार्थी किशोरावस्था में प्रवेश कर जाते हैं ?
कक्षा 5 से 6
कक्षा 6 से 7
कक्षा 7 से 8
कक्षा 8 से 9
निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
पाठ्यपुस्तक और पाठ्यक्रम एक हीं है।
पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या एक हीं है।
पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम का हिस्सा है।
पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तक का हिस्सा है।
किशोरावस्था में होने वाले संभावित बदलाव क्या-क्या हैं?
शारीरिक और मानसिक बदलाव; जैसे- शरीर में वृद्धि, दाढ़ी-मूँछें आना, अमूर्त सोच पाना;
व्यवहारिक बदलाव; जैसे- अनुशासन का भाव, आज्ञाकारिता, जिम्मेवारी लेना आदि।
भावनात्मक बदलाव; जैसे- स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना, अपने मान-सम्मान के लिए खड़ा होना, दूसरे लिंग के प्रति आकर्षण;
कौशलमूलक बदलाव; जैसे- नेतृत्वभाव, अभिव्यक्ति की इच्छा, पहल करना, समस्या का हल खोजना आदि।
एक शिक्षक के लिए स्कूल में भय और दंड के बारे में जानना क्यों ज़रूरी है?
यह भय और दंड का उचित स्वरूप तय करने में मदद करता है।
यह भय और दंड के दीर्घकालिक प्रभाव को समझने में मदद करता है।
यह निर्णय लेने में मदद करता है कि भय और दंड देने से कब बचना है।
यह कक्षा में शिक्षक का नियंत्रण स्थापित करने में मदद करता है।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए कौन-सी सीखने-सिखाने की प्रक्रिया सबसे उपयुक्त है?
शिक्षक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करते हैं।
शिक्षक विषय का परिचय देते हैं और विद्यार्थी गाइडबुक का उपयोग करके स्व-अध्ययन करते हैं।
शिक्षक धीमे और तीव्र गति से सीखने वाले विद्यार्थियों की पहचान करते हैं और उसके अनुसार कार्य देते हैं।
शिक्षक खोजपूर्ण और प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन विद्यार्थियों को फीडबैक के माध्यम से सीखने में सुधार करने के लिए मदद करता है?
बड़े पैमाने पर आकलन
रचनात्मक आकलन
नैदानिक आकलन
सीखने का आकलन
कक्षा में आकलन का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन होना चाहिए?
विद्यार्थियों को अंक और ग्रेड देने के लिए
शिक्षण विधियों में विद्यार्थियों के अनुरूप बदलाव के लिए
विद्यार्थी के प्रदर्शन का रिकॉर्ड रखने के लिए
पालकों के साथ प्रदर्शन रिपोर्ट साझा करने के लिए
एक अच्छा स्कूल संस्कृति स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से क्या अनिवार्य है?
पाठ्यक्रम के समापन और नियमित आकलन पर ज़ोर
स्कूल असेंबली में देश के प्रमुख राज नेताओ के ऊपर संभाषण
समुदाय के साथ सभी सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहारों को मनाना
शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रधान शिक्षकों के बीच भरोसे का रिश्ता
सीखने और सिखाने के दौरान प्रक्रिया की प्रभाविता को जाँचने हेतु निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सबसे उपयुक्त है?
प्रतिफलों के अनुसार रचनात्मक आकलन
गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री का संग्रहण
पाठ्यपुस्तक-आधारित योगात्मक आकलन
पालकों के साथ छात्रों के स्वभाव पर चर्चा
