wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

काला अक्षर भैंस बराबर

a)

छिद्रान्वेषी होना

b)

समदर्शी होना

c)

अनपढ़ होना

d)

अदूरदर्शी होना

2.

घाट-घाट का पानी पीना

a)

यात्रा करना

b)

बहुत अनुभवी होना

c)

कई स्थानों के पानी का स्वाद लेना

d)

नदी के किनारे-किनारे चलते जाना

3.

पानी पीकर घर पूछना

a)

सब कुछ जान लेने के बाद जिज्ञासा करना

b)

स्वार्थ-सिद्ध करने के बाद कुशल-क्षेम पूछना

c)

काम करने के बाद भले-बुरे का विचार करना

d)

विपरीत क्रम से किसी कार्य को करना

4.

धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का

a)

अतिशय लाभ की स्थिति में होना

b)

कठिन कार्य को सम्पन्न करने वाला

c)

निकृष्ट व्यक्ति को कहीं भी आदर नहीं मिलता

d)

विपरीत स्थिति को झेलनेवाला

5.

अधजल गगरी ...........जाय।

a)

फैलत

b)

लुढकत

c)

उछलत

d)

छलकत

6.

अपनी डफली अपना राग।

a)

सबका अपने-अपने मन के अनुसार चलना

b)

संगठन का अभाव

c)

अपना दुखड़ा रोना

d)

स्वतंत्र होना

7.

अपनी करनी पार उतरनी

a)

कर्म का फल अवश्य मिलता है

b)

बुरे कार्य करना

c)

किसी के साथ अच्छा व्यवहार न करना

d)

साधुता दिखाना

8.

किसी अच्छे काम को करते हुए विपत्ति आ जाना।

a)

होम करते हाथ जलना

b)

सिर मुंडाते ही ओले पड़ना

c)

न अंधे को न्योता देते न दो जन आते

d)

पाव भर चून चौधारा रसोई

9.

आँख के अंधे नाम नयनसुख

a)

एक ही व्यक्ति में कई अवगुण होना

b)

केवल नाम अच्छा होने से ही कोई व्यक्ति अच्छा नहीं होता

c)

गुण के विपरीत नाम

d)

आँख न होना और भी सुखी

10.

अंधे के हाथ बटेर लगना

a)

अंधेरे में कोई चीज मिल जाना

b)

भाग्य से कोई वस्तु मिल जाना

c)

अचानक कोई लाभ होना

d)

अपात्र व्‍यक्ति को सफलता मिल जाना

11.

अंधा पावै आँखें तो पतियाय

a)

सबसे मूल्यवान वस्तु प्राप्त करके प्रसन्न होना

b)

अभीष्ट की प्राप्ति होने पर विश्वास का जमना

c)

असम्भव की चाह होना

d)

असम्भव को सम्भव कर दिखाना

12.

कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली

a)

ऊटपटांग बात करना

b)

राजा और सामान्य व्यक्ति की तुलना

c)

राजा भोज और गंगू तेली के बीच तुलना करने का प्रयास

d)

आकाश-पाताल का अन्तर होना

13.

एक और एक ग्यारह होता है

a)

संसार में सब सम्भव है

b)

भीड़ में बल है

c)

गणित विद्या में निपुणता प्राप्त करना

d)

संगठन में शक्ति है

14.

आ बैल मुझे मार

a)

छेड़छाड़ करना

b)

जान-बुझकर मुसीबत में पड़ना

c)

बलशाली के सामने वीरता दिखाना

d)

कायर होते हुए भी बल का प्रदर्शन करना

15.

चोर-चोर मौसेरे भाई

a)

सब चोर समान होते हैं

b)

एक पेशे वाले आपस में नाता जोड़ लेते हैं

c)

चोरों की माताओं के स्वभाव एक-से होते हैं

d)

चोरों को रिश्तेदारी का भरोसा है।

16.

गुरु गुड़, चेला चीनी

a)

गुरु हमेशा सर्वोपरि होता है

b)

गुरु से चेले का आगे बढ़ जाना

c)

चेले द्वारा महान् कार्य करना

d)

गुरु के कथनानुसार करना

17.

गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास

a)

अपने-अपने घर जाना

b)

अपना-अपना काम करना

c)

किसी की नहीं सुनना

d)

जिसका कोई दृढ सिद्धान्त नहीं होता

18.

जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं

a)

अधिक शोर मचाने वाले व्यक्ति किसी को नुकसान नहीं पहुँचाते

b)

गरजने वाले बादल अकसर बरसे बिना लौट जाते हैं

c)

जो व्यक्ति अधिक बोलते हैं, वे विशेष सफल नहीं होते

d)

बहुत बोलने वाले व्यक्ति किसी को कुछ नहीं देते

19.

नीम हकीम खतरे जान

a)

डींग हाँकना

b)

बीमारी का गलत इलाज होना

c)

खतरनाक चीजें

d)

अल्प विद्या भयंकर

20.

चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात

a)

जीवन के बाद मृत्यु निश्चित है

b)

पैसा सदा रहने वाली वस्तु नहीं है

c)

थोड़े दिनों का सुख

d)

मानव जीवन क्षणभंगुर है

21.

तीन दिन मेहमान चौथे दिन हैवान

a)

आतिथ्य थोड़े दिन का ही अच्छा होता है

b)

अतिथि का कभी अनादर नहीं करना चाहिए

c)

मेहमान भी कभी कभी शैैतान बन जाता है

d)

ससुराल में दामाद को अधिक दिन नहीं रहना चाहिए

22.

तन पर नहीं लत्ता पान खाए अलबत्ता

a)

बहुत गरीब होना

b)

झूठा दिखावा करना

c)

एक साथ दो लाभ होना

d)

बुरी आदत का शिकार

23.

'अन्धों में काना राजा' का क्या अभिप्राय है?

a)

एक आँख वाला

b)

अल्प की पूजा

c)

अज्ञानिओं में अल्पज्ञ की मान्यता होना

d)

काने को राजा बनाना

24.

'कभी नाव गाड़ी पर तो कभी गाड़ी नाव पर' के अर्थ है?

a)

संघर्ष करना

b)

एक-दूसरे की सहायता करना

c)

भलाई करना

d)

एक-से स्वभाव वाले होना

25.

कान का कच्चा

a)

कम सुनने वाला

b)

बहरा

c)

कोई बात सुनकर उसे पचा न सकने वाला

d)

शीघ्र विश्वास कर लेने वाला

26.

अंगूठा दिखाना

a)

देने से इन्कार करना

b)

अपमान करना

c)

हंसी उड़ाना

d)

धोखा देना

27.

चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए

a)

पैसा ही माँ-बाप होना

b)

मक्खीचूस होना

c)

अत्यधिक कंजूस होना

d)

मर जाए पर पैसा न जाए

28.

छछून्दर के सिर में चमेली का तेल

a)

गंजे व्यक्ति के सिरे पर सुगन्धित तेल लगाना

b)

दान के लिए सुपात्र न होना

c)

अयोग्य व्यक्ति को अच्छा पद मिलना

d)

बिल्कुल अनपढ़ व्यक्ति को धन मिलना

29.

ओखली में सिर दिया तो मूसलों का क्या डर

a)

मूूर्ख के साथ मित्रता करने पर हानि ही होती है

b)

मुसीबतों से घबड़ाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं

c)

ओछे व्यक्ति किसी को लाभ पहुँचा सकते

d)

कठिन काम शुरू करने पर कष्ट तो सहन करने ही पड़ते हैं

30.

दूर के ढोल सुहावने लगना

a)

अनदेखा वस्तु भाग

b)

कानों सुनी बात पर विश्वास करना

c)

परिनिन्दा अच्छी लगना

d)

ढोल की ध्वनि दूर से ही अच्छी सुनाई पड़ती है