wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य शुद्ध करो

Total questions: 18

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

इनमें से कौन -सा वाक्य उचित है ?

a)

चुगलखोर लोगों से दूर रहो।

b)

दूर रहो चुगलखोर लोगों से।

c)

चुगलखोरों से दूर रहो।

d)

चुगलखोर लोगों से दूर रहिए।

2.

निम्न वाक्यों में से कौन सा वाक्य अशुद्व है।

a)

तुम तुम्हारी पुस्तक पढ़ो।

b)

तुम अपनी पुस्तक पढ़ो।

c)

तुम्हें अपनी पुस्तक पढ़नी चाहिए।

d)

तुम पुस्तक पढ़ो।

3.

'राम की तो अक्ल मर गयी है।' इस वाक्य के लिए कौन-सा कथन सही है.

a)

यह वाक्य शुद्ध है।

b)

यह वाक्य सही है किंतु अपूर्ण है।

c)

यह एक अशुद्ध वाक्य है।

d)

उपर्युक्त सभी

4.

निम्न वाक्यों में से शुद्ध वाक्यों के आगे टिक लगाइए

a)

बारह बजने को दस मिनट हैं।

b)

वह घोड़े को घास खिलाता है।

c)

मैं आपकी श्रद्धा करता हूँ

d)

हम कल आपसे कहा था

e)

वहाँ सब प्रकार की वस्तुएँ उपलब्ध हैं।

5.

निम्न में से शुद्ध वाक्य चुनिए

a)

वह रोग वाली शैया पर पड़ा है।

b)

वह रुग्णावस्था की शैया पर पड़ा है।

c)

वह रोग- शैया पर पड़ा है।

d)

वह रुग्ण शैया पर पड़ा है।

6.

शुद्ध वाक्य बताओ

a)

कुर्सी छत में रखी है।

b)

कुर्सी छत के वहाँ रखी है।

c)

कुर्सी छत पर रखी है।

d)

कुर्सी छत के ऊपर रखी है।

7.

परन्तु फिर भी मैं आपकी बात मान लेता हूँ। इस वाक्य में क्या गलत है?

a)

परन्तु

b)

फिर

c)

भी

d)

वाक्य शुद्ध ही है।

8.

'कृपया आप ही उसे समझाने की कृपा करें। ' वाक्य का शुद्ध रूप होगा---------

a)

आप ही उसको समझाने की कृपया करें।

b)

आप ही उसे समझाओ।

c)

कृपया आप कृपा कर उसको समझा दें।

d)

कृपया आप ही उसे समझाएँ।

9.

वाक्य का शुद्ध रूप कौन-सा है?

a)

वह आज मुंबई संभवतः जाएगा।

b)

संभवतः आज वह मुंबई अवश्य जाएगा।

c)

आज वह संभवतः अवश्य मुंबई जाएगा।

d)

वह आज मुंबई अवश्य जाएगा।

10.

वाक्य का शुद्ध रूप कौन-सा है?

a)

रोगी ने प्राण त्याग दिया।

b)

रोगी का प्राण त्याग हुआ।

c)

रोगी ने प्राण त्याग दिए।

d)

रोगी ने प्राण त्याग लिया।

11.

शुद्ध वाक्य का चयन करें।

a)

मेरे पास केवल 5 रुपये हैं।

b)

मेरे पास केवल मात्र 5 रुपये हैं।

12.

शुद्ध वाक्य का चयन करें।

a)

मेरे पास केवल 5 रुपये हैं।

b)

मेरे पास केवल मात्र 5 रुपये हैं।

13.

ऐसे वाक्य का चयन करें जो अशुद्ध नहीं है।

a)

प्रधानाचार्य कक्षा में आता है।

b)

रोगी को काटकर सेब खिलाओ।

c)

लाल फूलों की माला मुझे पसंद है।

d)

मुझे केवल यही पुस्तक चाहिए।

14.

ऐसे वाक्य का चयन करें जो शुद्ध नहीं है।

a)

मेले में बच्चा खो गया।

b)

माता जी आने वाले हैं।

c)

अनेक लोग उस सभा में आए थे।

d)

रोगी को सेब काटकर खिलाओ

15.

ऐसे वाक्य का चयन करें जो अशुद्ध है।

a)

मुझे मत रोको।

b)

भूखे ने संतोष की साँस ली।

c)

तुम अपने घर जाओ।

d)

मैंने परसों मुंबई जाना है।

16.

ऐसे वाक्य का चयन करें जो कि शुद्ध है।

a)

तुम्हारी तो अकल मर गई है।

b)

माताजी कल आ रहे हैं।

c)

लड़के चले गए।

d)

अपन को चाय चाहिए।

17.

अशुद्ध वाक्य का चयन करें।

a)

तुम तुम्हारे घर जाओ।

b)

तुम अपने घर जाओ।

18.

अशुद्ध वाक्य का चयन करें।

a)

पिताजी हवाई जहाज पर आएंगे।

b)

पिताजी हवाई जहाज से आएंगे।