Search Header Logo

अध्याय 9 बल और गति के नियम

Authored by Manish Kumar

Science

9th Grade

Used 1+ times

अध्याय 9 बल और गति के नियम
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

7 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से किन पुस्तकों का संबंध गैलीलियो गैलिली से है?

1. द लिटिल बैलेंस

2. स्टारी मैसेंजर

3. डिस्कोर्स ऑन फ्लोटिंग बॉडीज

4. लेटर्स ऑन दि सनस्पॉट

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 1 और 4

D

1, 2, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

उपर्युक्त सभी पुस्तकें गैलीलियो गैलिली द्वारा लिखित पुस्तके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘डी मौट्’ नाम से निबंध श्रेणी भी लिखी थी।

गैलीलियो इटली के एक खगोलशास्त्री, दार्शनिक, गणितज्ञ के साथ-साथ कुशल शिल्पकार भी थे। उन्होंने विभिन्न दूरदर्शकों की श्रेणी (Series of telescopes)विकसित करने के साथ-साथ प्रथम लोलक घड़ी की संरचना की थी।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से कौन-सा/से न्यूटन के द्वितीय नियम का/के उदाहरण है/हैं?

1. किसी मोटर गाड़ी में यात्रा करते समय ब्रेक लगाने पर शरीर का आगे की ओर चले जाना।

2. किसी तीव्र गति की कैरम की गोटी (या स्ट्राइकर) से टकराकर ढेरी के सबसे नीचे वाली गोटी का ही ढेरी से बाहर निकलना।

3. क्रिकेट के खेल में कैच लपकने के लिये क्षेत्ररक्षक का गेंद के साथ अपने हाथों को धीरे-धीरे पीछे की ओर खीचना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

कथन (1) और (2) में न्यूटन के प्रथम नियम का पालन होता है जिसे जड़त्व का नियम भी कहते हैं। अतः कथन (1) और (2) गलत हैं।

कथन (3) में न्यूटन के द्वितीय नियम का पालन होता है। क्रिकेट के खेल में क्षेत्ररक्षक तेज़ गति से आ रही गेंद को लपकते समय हाथ को पीछे की ओर खींचता है जिससे गेंद के वेग को शून्य करने में अधिक समय लगता है। इस प्रकार गेंद में संवेग परिवर्तन की दर कम हो जाती है जिससे तेज़ गति से आ रही गेंद का प्रभाव दर कम पड़ता है।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग का SI मात्रक है?

A

kg ms-3

B

kg ms-1

C

kg ms2

D

kg ms

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः संवेग का SI मात्रक किलोग्राम मीटर प्रति सेकेंड होता है। इसे kg ms-1 के रूप में व्यक्त करते हैं।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. वस्तु का संवेग, उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है तथा इसकी दिशा वही होती है जो वस्तु के वेग की होती है।

2. दो वस्तुओं का कुल संवेग टकराने की प्रक्रिया में अपरिवर्तनीय या संरक्षित रहता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।

वस्तु का संवेग, उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है तथा इसकी दिशा वहीं होती है जो वस्तु के वेग की होती है।

दो वस्तुओं के संवेग का योग टकराने के पहले और टकराने के बाद बराबर रहता है, जबकि उन पर कोई असंतुलित बल कार्य न कर रहा हो। इसे संवेग संरक्षण का नियम कहते हैं।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से बल का SI मात्रक कौन-सा है?

A

ms-2

B

kg ms-1

C

kg ms-2

D

इनमें से कोई नहीं।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः बल का SI मात्रक kg ms-2 है। इसे न्यूटन के नाम से भी जाता है तथा प्रतीक ‘N’ द्वारा व्यक्त किया जाता है।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

न्यूटन के गति के तीनों नियमों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः

1. गति का प्रथम नियमः वस्तु अपनी विरामावस्था अथवा सरल रेखा पर एकसमान गति की अवस्था में तब तक बनी रहती है, जब तक उस पर कोई असंतुलित बल कार्य न करे।

2. गति का द्वितीय नियमः किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर वस्तु पर आरोपित असंतुलित बल के समानुपाती एवं बल की दिशा में होती है।

3. गति का तृतीय नियमः प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ये दो विभिन्न वस्तुओं पर कार्य करती हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः उपर्युक्त तीनों युग्म सही सुमेलित हैं।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. वस्तुओं द्वारा अपनी गति की अवस्था में परिवर्तन का प्रतिरोध करने की प्रवृत्ति को घर्षण कहते हैं।

2. घर्षण बल सदैव वस्तु की गति का प्रतिरोध करता है।

3. सभी वस्तुओं का जड़त्व समान होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

कथन (1) गलत है, क्योंकि वस्तुओं द्वारा अपनी गति की अवस्था में परिवर्तन का प्रतिरोध करने की प्रवृत्ति को जड़त्व कहते हैं।

घर्षण बल सदैव वस्तु की गति का प्रतिरोध करता है। अतः कथन (2) सही है।

कथन (3) गलत है, क्योंकि भारी वस्तुओं का जड़त्व अधिक होता है। मात्रात्मक रूप से किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके जड़त्व की माप है। इसका SI मात्रक किलोग्राम (kg) है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?