wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Post-Test ILA Module 7,9 and 10

Total questions: 17

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

प्र1. शिशु के प्रति दिन के आहार के संबंध में कौन सा कथन सही है ?

a)

(क) 12 माह का शिशु 300 ग्राम या 3 कटोरी भोजन खा सकता है

b)

(ख) 6 माह का शिशु 400 ग्राम या 4 छोटी कटोरी भोजन खा सकता है

c)

(ग) 18 माह का शिशु 500 ग्राम या 5 कटोरी भोजन खा सकता है

d)

(घ) (क) एवं (ग)

2.

प्र 2. शिशु पर्याप्त रूप से खाना खा रहा है इसको सुनिश्चित करने के लिए गृह भ्रमण के समय इनमें से क्या जानकारी लेकर हम परिवार की सहायता कर सकते हैं ?

a)

(क) क्या शिशु को खाने में अलग अलग भोजन दिये जा रहे हैं

b)

(ख) क्या शिशु को बोतल द्वारा दूध तो नहीं पिलाया जा रहा है एवं इसे रोकने की सलाह देकर

c)

(ग) कटोरी द्वारा शिशु कितना खा रहा है

d)

(घ) उपर्युक्त सभी

3.

प्र 3. हेमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर एक व्यक्ति को आमतौर पर क्या दिक्कत आएगी ?

a)

(क) दिन भर हल्का बुखार

b)

(ख) जल्द थकान एवं कमजोरी

c)

(ग) बार बार दस्त

d)

(घ) बार बार संक्रामण

4.

प्र 4 बच्चों द्वारा विविध पोषण युक्त भोजन खाना क्यों आवश्यक है

a)

(क) वृद्धि के लिए

b)

(ख) सीखने एवं क्रियाशीलता हेतु

c)

(ग) संक्रमण से लड़ने हेतु

d)

(घ) उपर्युक्त सभी

5.

प्र 5 हम किस प्रकार से अपने खाने में लौह का अवशोषण बढ़ा सकते हैं?

a)

(क) खट्टे भोज्य पदार्थों का खाने में समावेश कर , जैसे – नींबू, नारंगी, आंवला आदि

b)

(ख) घी और तेल का खाने में समावेश कर

c)

(ग) खाना खाने के तुरंत बाद एवं पहले चाय एवं कॉफी के सेवन से परहेज कर

d)

(घ) (क) एवं (ग)

6.

प्र 6 एक नौ माह के शिशु को औसतन पूरे दिन भर (24 घंटा) में कितना भोजन खाना चाहिए ?

a)

(क) 100 ग्राम या एक कटोरी (मानक आकार की)

b)

(ख) 200 ग्राम या दो कटोरी (मानक आकार की)

c)

(ग) 500 ग्राम या दो कटोरी (मानक आकार की)

d)

(घ) इनमें से कोई भी नहीं

7.

प्र 7. शिशु को स्तनपान कराने का उपयुक्त आसन इनमे से क्या है ?

a)

(क) माँ द्वारा केवल बैठ कर

b)

(ख) माँ द्वारा केवल लेट कर

c)

(ग) माँ द्वारा बैठ एवं लेट कर दोनों ही प्रकार से

d)

(घ) शिशु की सुविधा के अनुसार

8.

प्र 8. एक सामान्य महिला को गर्भावस्था के दौरान कितने अतिरिक्त लौह की आवश्यकता होती है ?

a)

(क) 50 मि ॰ ली. प्रति दिन

b)

(ख) 15 मि ॰ ली. प्रति दिन

c)

(ग) 5 मि ॰ ली. प्रति दिन

d)

(घ) इनमें से कोई नहीं

9.

प्र 9. किसी व्यक्ति में अनेमिया की पहचान निम्न में से किस स्थिति द्वारा किया जा सकता है ?

a)

(क) हथेली एवं नाखूनों का फीकापन

b)

(ख) बार बार बुखार आना

c)

(ग) जीभ एवं होठों का फीकापन

d)

(घ) (क) एवं (ग)

10.

प्र 10. एक कमजोर नवजात शिशु की पहचान हम निम्न में से किस स्थिति द्वारा कर सकते हैं ?

a)

(क) जब शिशु 8.5 माह से पहले ही जन्म लिया हो

b)

(ख) जन्म के समय शिशु का वजन 2 किलो से कम होने पर

c)

(ग) शिशु का स्तनपान करने में सक्षम न होना

d)

(घ) उपर्युक्त सभी

11.

प्र 11. हमारे रक्त में उपस्थित हेमोग्लोबिन का मुख्य कार्य क्या है ?

a)

(क) संक्रमण से लड़ना

b)

(ख) शारीरिक एवं मानसिक विकास करना

c)

(ग) फेफड़ों से शरीर की सभी कोशिकायों तक आक्सीजन पहुंचाना

d)

(घ) हड्डियों के विकास में सहायक

12.

प्र 12. अल्बेण्डाज़ोल की गोली का क्या कार्य है ?

a)

(क) संक्रमण सेबचाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास

b)

(ख) आंत में उपस्थित कीड़ा को मारना

c)

(ग) भूख बढ़ाना

d)

(घ) उपर्युक्त सभी

13.

प्र 14. एक महिला में प्रति मासिक चक्र कितने रक्त की क्षति होती है ?


a)

(क) 60 -70 मि ॰ ली.

b)

(ख) 30 -40 मि ॰ ली.

c)

(ग) 10 -20 मि ॰ ली.

d)

(घ) इनमें से कोई नहीं

14.

प्र 15. शिशु को बोतल द्वारा दूध पिलाने के खतरों हेतु इनमें से कौन सा कथन सत्य है ?

a)

(क) बोतल एवं चुसनी की सफाई भली भांति नहीं हो पाती है |

b)

(ख) बोतल द्वारा दूध पिलाने से शिशु का विकास तीव्रता से होता है एवं वे अधिक स्वस्थ होते हैं

c)

(ग) बोतल एवं चुसनी में सफाई के अभाव में ये कीटाणुओं द्वारा संक्रमित हो जाते हैं और कई प्रकार की बीमारियाँ फैलाते हैं

d)

(घ) (क) एवं (ग)

15.

प्र 16. इनमें से किस समान्यबीमारी द्वारा खून की क्षति अथवा अनीमिया हो सकता है ?

a)

(क) कृमि संक्रमण

b)

(ख) बवासीर

c)

(ग) मलेरिया

d)

(घ) उपर्युक्त सभी

16.

प्र 17. लौह युक्त भोज्य पदार्थों के साथ इनमें से किस किस प्रकार के भोज्य पदार्थों का समावेश करने से लौह तत्व का अवशोषण बढ़ता है ?

a)

(क) विटामिन ‘ए’ युक्त भोज्य पदार्थ

b)

(ख) वसा एवं तेल युक्त भोज्य पदार्थ

c)

(ग) विटामिन ‘बी ’ युक्त भोज्य पदार्थ

d)

(घ) विटामिन ‘सी’ युक्त भोज्य पदार्थ

17.

प्र 18. एक 6 माह से कम उम्र के शिशु जिसे बोतल द्वारा दूध पिलाया जा रहा है, उस परिवार को आंगनवाड़ी सेविका द्वारा क्या सलाह दी जाएगी?

a)

(क) तुरंत बोतल से दूध पिलाना रोक दें

b)

(ख) कटोरी द्वारा पशु दूध पिलाएँ

c)

(ग) पाउडर दूध को पिलाने से मना करना

d)

(घ) उपर्युक्त सभी