NEW
Font size
WorksheetsPre Post Test CSAM
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
शिशु स्वास्थ्य पर कुपोषण के मुख्या प्रभाव क्या हैं?
कम शारीरिक विकास
कम मानसिक विकास
संक्रमण का खतरा
उपरोक्त सभी
एक बच्चा, भूक की जांच तब पास करता है जब :-
प्रोत्साहन के बाद भी वह आहार खाने से मना करे।
वह उत्सुकता से या प्रोत्साहन देने पर आहार खाता है
वह जो भी खाता है उसे उलटी कर देता है।
वह बहुत थोडा आहार लेता है।
3. CSAM ( सी सेम ) कार्यक्रम का लक्ष्य समूह है :
0 से 6 माह के बच्चे
0 से 59 माह के बच्चे
6 माह से 59 माह के बच्चे
1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चे
अति गंभीर कुपोषित(SAM) बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम में SAM बच्चों की पहचानः
ऊंचाई के लिए वज़न द्वारा की जायेगी
उम्र के लिए वज़न द्वारा की जायेगी
लम्बाई/ ऊंचाई के अनुसार वज़न और दोनों पैरों में गड्ढे पड़ने वाली सुजन (एडिमा) की जांच करके की जायेगी ।
उम्र के अनुसार लम्बाई/ ऊंचाई के द्वारा की जायेगी
बिना जटिलता वाले गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार कहाँ किया जाएगाः
SAM बच्चे का समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम में (आंगनवाडी केंद्र में )
जिला अस्पताल में
पोषण पुनर्वास केंद्र में
निजी अस्पताल में
निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण एन.आर.सी. रेफ़रकरने का सूचक नहीं हैः
तेज़ सांस चलने के साथ- साथ खांसी
दोनों पैरों में गड्ढे पड़ने वाली सूजन (एडिमा)
छः माह से कम उम्र
दस्त है किन्तु निर्जलीकरण नहीं है।
स्क्रीनिंग के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता को श्याम मिला, लम्बाई/ ऊंचाई के लिए वज़न -2 एस.डी. से कम है। कार्यकर्ता उसे किस वर्ग में रखेंगे?
अति गंभीर कुपोषण (SAM)
मध्यम गंभीर कुपोषण (MAM)
स्टंटिंग (ठिगनापन)
सामान्य पोषण
लगभग कितने प्रतिशत SAM बच्चों का उपचार समुदाय आधारित कार्यक्रम (CSAM) में होगा?
20 से 25 प्रतिशत
40 से 20 प्रतिशत
60 से 70 प्रतिशत
85 से 90 प्रतिशत
निम्नलिखित में से सामान्यतः किस कारण, SAM होने का जोखिम नहीं है?
बार बार बीमार पड़ना
भोजन की कमी
24 माह या उससे अधिक समय तक स्तनपान करना
पूरक आहार देर से शुरू करना
समुदाय के संवेदीकरण के सम्बन्ध में से क्या सही नहीं है?
समुदाय जागरूक हो जाता है और अधिक उत्तरदायी हो जाता है।
समुदाय के संवेदीकरण से कार्यक्रम क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।
यह एक निरंतर चलने वाली गतिविधि है।
समुदाय के संवेदीकरण से पहले समुदाय का आंकलन करना आवश्यक नहीं है।
किस उम्र से ऊपर के बच्चों की ऊंचाई मापी जाती है ?
0 से 5 वर्ष
6 माह से अधिक
12 माह से अधिक
24 माह से अधिक
CSAM कार्यक्रम में नामांकन के बाद निम्नलिखित में से क्या- क्या किया जाता है ?
(क) भूख की जांच
(ख) चिकत्सकीय जटिलताओं का आंकलन
(ग) दोनों पैरों में गड्ढे पड़ने वाली सूज़न (एडिमा) की जांच
(घ) उपरोक्त सभी
CSAM कार्यक्रम में बच्चों को, एक बार में कितने दिन के लिए उपचारात्मक आहार दिया जाएगा?
एक सप्ताह
दो सप्ताह
तीन सप्ताह
चार सप्ताह
CSAM केंद्र से एन.आर.सी. पर स्थानान्तरण के लिए, निम्न में से कौन सा मापदंड नहीं है ?
भूख की जांच में फ़ैल होना
दोनों पैरों में गड्ढे पड़ने वाली सूजन (एडिमा) होना
दो फॉलोअप में वज़न में कमी आना
CSAM कार्यक्रम में दो माह रहने के बाद भी डिस्चार्ज के मापदंड पूरा न करना
CSAM कार्यक्रम में डिस्चार्ज के बाद कितने फॉलोअप करना है?
छः माह बाद एक फॉलोअप
तीन- तीन माह के अंतराल में दो फॉलोअप
डिस्चार्ज के बाद पहले, दूसरे, एवं तीसरे माह में फॉलोअप
डिस्चार्ज के बाद हर महीने छः महीने तक फॉलोअप
