wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

आओ मिलकर बचाएँ - निर्मला पुतुल

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

'आओ मिलकर बचाएँ' कविता किससे संबंधित है ?

a)

प्रकृति प्रेम और संस्कृति प्रेम

b)

झारखंडी संस्कृति को बचाने का प्रयास

c)

प्राकृतिक सौंदर्य को बचाने का प्रयास

d)

उपरोक्त सभी

2.

बस्तियों के नंगी होने से क्या तात्पर्य है ?

a)

कपड़े कम पहनना

b)

मर्यादा छोड़ना , निर्लज्ज होना

c)

पेड़ पौधों से रहित होना

d)

उपरोक्त सभी

3.

पूरी बस्ती के हडिया में डूबने का व्यंग्य स्पष्ट कीजिए l

a)

नशे के सेवन से मनुष्यों के शरीर का कंकाल के समान हो जाना

b)

वृक्षों के काटे जाने से बस्तियों का जीवन हड्डियों के कंकाल के समान हो जाना

c)

मर्यादाओं के समाप्त होने से बस्तियों की संस्कृति विलुप्त हो जाना

d)

उपरोक्त सभी

4.

कविता में किस प्रदेश का प्रभाव दिखता है ?

a)

राजस्थान प्रदेश का

b)

अरुणाचल प्रदेश का

c)

उत्तर प्रदेश का

d)

संथाल परगना और झारखंड का

5.

कवयित्री किस प्रकार का जनजीवन देखना चाहती हैं ?

a)

जन जीवन में सहजता

b)

जन जीवन में जुझारूपन

c)

जन जीवन में जोश , सरसता

d)

उपरोक्त सभी

6.

"ठंडी होती दिनचर्या" से क्या आशय है ?

a)

लोगों का आलस्य

b)

लोगों की उदासीनता

c)

लोगों में उदासी और ठहराव का वातावरण

d)

उपरोक्त सभी

7.

"जीवन की गर्माहट" का क्या आशय है ?

a)

हलचल

b)

गतिशीलता

c)

जुझारूपन

d)

उपरोक्त सभी

8.

'झारखंडीपन' से क्या आशय है ?

a)

झारखंड के लोगों का स्वाभाविक गुण

b)

झारखंड की धरती

c)

झारखंड के जंगल

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

9.

हँसने और गाने को लेकर कवयित्री क्या कहना चाहती हैं ?

a)

झारखंड में अभी भी स्वाभाविक हँसी और रुदन बचे हुए हैं

b)

झारखंड के लोग शहरों की तरह संवेदनशील नहीं है

c)

झारखंड के लोग खुलकर सुख दुख प्रकट करते हैं

d)

उपरोक्त सभी

10.

कवि आज के युग को कैसा मानता है ?

a)

अविश्वास का युग

b)

आशाएँ ,कल्पनाएँ और सपने खो देने का युग

c)

सब कुछ नष्ट हो जाने का युग

d)

उपरोक्त सभी

11.

कवयित्री क्या कुछ बचाना चाहती हैं ?

a)

विश्वास

b)

आशा

c)

सपना

d)

उपरोक्त सभी

12.

'आओ मिलकर बचाएँ ' कविता कैसे कही जा सकती है ?

a)

देश भक्ति के भावों से पूर्ण

b)

आह्वान के भावों से पूर्ण

c)

संस्कृति प्रेम के भावों से पूर्ण

d)

उपरोक्त सभी

13.

कविता में 'भीतर की आग' शब्द किसका प्रतीक है ?

a)

लकड़ी के भीतर की आग

b)

जंगल के भीतर की आग

c)

मन की तीव्र इच्छा और उमंग

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

14.

यह कविता आदिवासी समाज की किन बुराइयों की ओर संकेत करती है ?

a)

शहरी समाज से प्रभावित होकर आई नग्नता

b)

नशे का सेवन करना

c)

मन में उत्साह न होना

d)

उपरोक्त सभी

15.

दिल के भोलेपन के साथ अक्खडपन और जुझारूपन को बचाने की आवश्यकता क्यों है ?

a)

बुरी बातों का विरोध करने के लिए

b)

लड़ाई झगड़ा करने के लिए

c)

स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं