NEW
Font size
WorksheetsBF_CF and Immunization
Total questions: 24
Worksheet time: 40mins
यदि दाल को तेल से तड़का दिया गया है तो दिए गए भोजन में अलग से घी/तेल मिलाया गया था? इसका उत्तर क्या होगा ?
हाँ मिलाया गया
नही मिलाया गया
.पता नही
None
यदि उत्तरदाता बताती है की उसको गर्भावस्था के दौरान 237.5 रूपये खाते में आया था तो आप के अनुसार उसको किसके लिए पैसा मिला होगा ?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
गर्भवस्था में THR के लिए पैसा
JSY के लिए पैसा
Don't know
उत्तरदाता बोलती है की राशन तो नही मिलता लेकिन मुझे कुछ पैसा मिलता हैI AWW बोल रही थी की इस पैसे से बच्चे को कुछ खरीद कर अच्छा खाना खिलाना ताकि उसका विकास अच्छे से हो? इसके आधार पर सही उत्तर का चयन करेंI
बच्चे के लिए THR
माँ के लिए THR
दोनों के लिए THR
पता नही
घर वालों ने अपने बच्चे का अन्नप्रासन बड़ी धूम धाम से अपने घर पर ही किया था तो प्रश्न अन्नप्रासन कहाँ किया गया था का सही उत्तर क्या होगा?
घर पर/At home
Awc पर/At AWC
नही हुआ/Did not happen
None
यदि उत्तरदाता बोलती है कि 7 वां माह में पहली बार बच्चे को कुछ खिलाना शुरू किये थे तो प्रश्न किस उम्र (माह)में बच्चे को दूध के अलावा कुछ देना शुरू किया था का उत्तर क्या होगा ?
7 माह
8 माह
6 माह
1. पता नही
यदि उत्तरदाता बोलती है कि तबियत ख़राब होने के कारण 2 दिन से बच्चे को अपना दूध नही पिलाये है बाकि तो पिलाते ही थे I इस आधार पर प्रश्न क्या वर्त्तमान में आप इस बच्चे को स्तनपान करा रही है? का उत्तर क्या होगा ?
वर्तमान में दूध नही पिला रही है
वर्तमान में दूध पिला रही है
पता नही
None
यदि बच्चे को दाल दिया जा रहा है तो आनाज आधारित अर्धठोस दिया गया में क्या होगा?
हाँ आनाज आधारित अर्धठोस दिया गया
नही आनाज आधारित अर्धठोस नही दिया गया
Don't know
none
किस तरह के खाने की मात्रा का माप किया जायेगा
सिर्फ ठोस
.सिर्फ अर्धठोस
सिर्फ तरल
जिस खाने का माप किया जा सकता है उसका करेंगे
यदि रोटी और दाल अलग-अलग खाया गयाI मतलब रोटी को दाल में डूबा कर निकाल कर खाया गया तो किस-किस का माप किया जाएगा?
सिर्फ रोटी का
सिर्फ दाल का
Both
किसी का नही
कैसे पूछ के पता करेंगे की बच्चे को पोलियो का टीका (ओ.पी.भी.’0 ) दिया था?
जन्म के चौदह दिन तक
जन्म के बाद कभी भी
जन्म के सात दिन के तक
जन्म के दस दिन के तक
अगर टीकाकरण कार्ड नहीं मिले तो कैसे पता करेंगे की बच्चे को मीजल्स का टिका मिल गया है?
नौ महीने पे
नौ महीने पे दाहिने हाथ में
नौ महीने पे बाएं हांथ में
कभी भी दाहिने हाथ पे
रोटा वायरस का टिका किस प्रकार से दिया जाता है?
इंजेक्शन दाहिने हाथ पे
इंजेक्शन जांघ पे
गुलाबी ओरल ड्राप
इनमे से कोई भी नहीं
जे.ई. का टिका कौन सी बीमारी से बचने के लिए दिया जाता है?
मलेरिया
दिमागी बुखार
काली खांसी
चेचक
न्यूमोनिया से बचाव के लिए कौन सा टीका दिया जाता है ?
आई.पी. वी
पी.सी.वी
डी.पी.टी
उपरोक्त सभी
गीता जी ने बताया कि इसी महीने मटन और चावल खाने का मन था लेकिन पैसों की कमी के चलते उनको नैनूआ और चावल खाकर ही रहना पड़ा | तो पिछले 30 दिनों में, कितनी बार संसाधन की कमी की वजह से आप या आपके घर का कोई सदस्य मनपसंद भोजन नही खा पाया?
बिल्कुल भी नहीं/Not at all
कभी-कभार (1-2 बार)/Rarely (1-2 times)
कभी-कभी (3-10 बार)/ Sometimes (3-10 times)
अक्सर (10 बार से अधिक)/ Often (>10 times)
रीता जी ने बताया कि घर पर गैस खत्म होने के कारण वो और उनका परिवार फल खा कर ही एक रात रह गए तो क्या पिछले 12 महीने मे पर्याप्त खाद्य सामाग्री की कमी के कारण(पैसे के अभाव के कारण) कोई एक दिन आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को किसी समय का खाना छोड़ना पड़ा ?
हाँ
नहीं
Both
None
रीता जी ने बताया कि अभी कोरोना के चलते बाहर जाना नहीं हो पा रहा था तब घर पर ज्यादातर आलू का चौखा और दा ल चावल बन जाया करता था जबकि पहले उनके घर रोजाना हरी सब्जियां जरूर बनती थी तो क्या पिछले 12 महीने मे कभी भी ऐसा हुआ की रीता जी या उनके घर के व्यस्क आम तौर पर जितने प्रकार के भोजन करते है,पैसे या संशाधनो की कमी के कारण उससे कम प्रकार का भोजन करना पड़ा?
हाँ
नहीं
Both
None
बबीता देवी ने बताया कि महामारी के दौरान पति काम पर नहीं जा पा रहे थे उस दौरान ऐसा लगता था कि क्या खाएंगे कैसे रहेंगे तो पिछले 12 महीने में क्या बबीता जो कभी ऐसा चिंता /डर लगा कि आपको पूरी तरीके से/ भर पेट खाने को नहीं मिलेगा?
A. B.
हाँ
नहीं
Both
None
बाढ़ के चलते श्यामा देवी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उन्हे कैसे भी कभी भूखे कभी एक समय का खाना खा कर रहना पड़ा तो पिछले बारह महिने में कोई ऐसा मौका आया था कि आपको या इस घर के व्यस्क को भोजन के अभाव या पैसे के अभाव के कारण पूरे दिन खाना नही मिल पाया ?
A. B.
हाँ
नहीं
Both
None
बीमारियों के दो एपिसोड के बीच मे कितना अंतर होता है?
24घंटा
3दिन
48 घंटा
BऔरC दोनों
निम्न मे से कौनसा A.R.I. का लक्षण है ?
खाँसी के साथ बुखार
खाँसी के साथ तेजी से साँस लेना
साँस लेने में कठिनाई
A, B, C तीनों
किसी बच्चे को पिछले एक महीने मे 2 बार डायरिया का उपचार हुआ था तो उपचार शुरू होने के बाद ठीक होने मे कितना दिन लगा में किस बार वाले का संख्या लेंगे ?
जिस बार वाले मे इन्जेक्शन लगा होगा
जिस बार वाले मे ठीक होने मे ज्यादा समय लगा होगा
जिस बार वाले मे भर्ती हुआ होगा
जिस बार वाले मे IV ड्रिप चढ़ा होगा
एक बच्चे को 4 दिन पहले मे 2 दिन लगातार 5-6 बार पैखाना हो रहा था तो पिछले 14 दिन मे बच्चे को डायरिया हुआ था या नहीं ?
हाँ
नहीं
Both
None
20 दिन पहले किसी बच्चे को हुए A.R.I का लक्षण दिखा था और उसे पहले दिन पास के डॉक्टर से दवाई दिलाई फिर दूसरे दिन अस्पताल मे एक दिनके लिए भर्ती करना पड़ा जिससे बच्चा स्वस्थ हो गया |तो बच्चे का इलाज किस प्रकार से किया गया मे क्या दर्ज करेंगे ?
A. B B. C
अस्पताल मे
R.M.P. द्वारा
जानकारी नहीं लेंगे
None
