Font size
WorksheetsKBC QUIZ (BHAGAVAD GITA)
Total questions: 33
Worksheet time: 24mins
कृपया अपना नाम लिखें (Please mention your name)
कृपया अपना मोबाइल नंबर लिखें (Please write your mobile number)
आप इन दिनों किस शहर में रहते हैं ?(In which city do you live these day?)
कृपया अपनी आयु लिखें (Please mention your age)
भगवद्-गीता का क्या उद्देश्य है ?
मानव समाज को विभिन्न योग पद्धतियाँ सीखना है।
मानव समाज को युद्ध क्षेत्र में युद्ध करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मानव समाज का इस जगत के कष्टों से उद्धार करना है।
भगवद्-गीता का उपदेश सर्वप्रथम किसे दिया गया ?
ब्रह्मा
नारद
अर्जुन
सूर्य
श्रीकृष्ण इस ब्रह्माण्ड में कब प्रकट होते हैं?
ब्रह्मा के प्रत्येक दिन में एक बार।
ब्रह्मा के प्रत्येक वर्ष में एक बार।
ब्रह्मा के प्रत्येक माह में एक बार।
ब्रह्मा के जीवन काल में एक बार।
जीव और प्रकृति में क्या अंतर है ?
जीव चेतन है परन्तु प्रकृति चेतन नहीं है|
प्रकृति चेतन है परन्तु जीव चेतन नहीं है|
जीव आश्रित है परन्तु प्रकृति आश्रित नहीं है|
प्रकृति आश्रित है परन्तु जीव आश्रित नहीं है|
कृष्णभावनामृत आन्दोलन मौलिक ऐतिहासिक दृष्टि से प्रामाणिक, सहज तथा दिव्य है क्योंकि यह ________ पर आधारित है !
वैज्ञानिक अनुसंधान
मानसिक अटकलें
भगवद्-गीता यथारूप
पश्चिमी संस्कृति
भगवान् का दिव्यधाम ________ से प्रकाशित होता है |
सूर्य और चन्द्रमा
अग्नि और बिजली
परमेश्वर से निकलने वाली ब्रह्मज्योति
जंगल की आग (दावाग्नि)
भगवद्-गीता यथारूप को प्रस्तुत करने का एकमात्र उद्देश्य क्या है?
स्कूल के नियम, कानून को प्रस्तुत करना
भगवान् कृष्ण के सन्देश को प्रस्तुत करना
सरकार के नियम, कानून को प्रस्तुत करना
सामान्य जन को पथभ्रष्ट करना
श्रील प्रभुपाद कृतज्ञता (जो लोग उन्हें देते हैं) का श्रेय किसको देते हैं?
भगवान श्रीकृष्ण
अपने आध्यात्मिक गुरु
अपने शिष्यों
स्वयंको
मानव समाज में कृष्णभावनामृत आंदोलन क्यों अनिवार्य है?
यह स्वर्ग लोक प्रदान करने वाला है
यह भौतिक सुख प्रदान करने वाला है
यह जीवन की चरम सिद्धि प्रदान करने वाला है
इनमे से कोई भी नहीं
इस कलियुग में सामान्य जनता कृष्ण की ______ शक्ति द्वारा मोहित है |
अन्तरंगा
बहिरंगा
तटस्था
उपरोक्त में से कोई नहीं
भगवान् के बारे में परम् ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय क्या है?
अनुसंधान के द्वारा।
आध्यात्मिक गुरु से।
माता-पिता से।
हृदय में स्वतः ही प्रकाशित होता है।
मृत्यु के समय जो श्रीकृष्ण का स्मरण करता है, मृत्योपरान्त (मृत्यु के बाद) उसका क्या होता है?
स्वर्ग को जाता है।
कृष्ण के पास जाता है।
उसका अगला जन्म एक धनी परिवार में होता है।
उसका अगला जन्म एक भक्त परिवार में होता है।
भगवद्-गीता को उसी भाव में ग्रहण किया जाता है, जिस प्रकार आप दवाई को _____________ के अनुसार लेते हैं।
उस पर मुद्रित दिशा-निर्देशों
एक मित्र के निर्देश
बिमारी की गंभीरता
अपनी इच्छा के
भक्तों के भगवान् से कितने प्रकार के सम्बन्ध हो सकते हैं?
3
4
5
6
हम कहाँ से आए हैं? और मृत्योपरान्त (मृत्यु के बाद) कहाँ जाऐंगे? - जैसे, परम् सत्य के विषय में प्रश्नों को क्या संज्ञा दी गई है।
ब्रह्मसूत्र।
वेदान्तसूत्र।
ब्रह्मजिज्ञासा।
तत्त्व जिज्ञासा।
ए. सी. भक्तिवेदान्त स्वामी के गुरु का क्या नाम है?
श्रील प्रभुपाद
भक्तिसिद्धांत सरस्वती गोस्वामी
भक्तिविनोद ठाकुर
श्रील रूप गोस्वामी
निम्नलिखित में से कौन-कौन से कथन असत्य हैं?
प्रकृति का अस्तित्व स्थाई है |
प्रकृति सदैव भगवान् के नियंत्रण में रहती है।
प्रकृति को माता के रूप माना जाता है।
प्राणियों को निम्न प्रकृति माना जाता है।
एक भक्त की गतिविधियाँ एक साधारण मनुष्य की भाँति प्रतीत हो सकती हैं, किन्तु वास्तव में एक भक्त की गतिविधियाँ__________होती हैं।
सत्वगुण के अधीन
रजोगुण के अधीन
तमोगुण के अधीन
प्रकृति के तीनों गुणों से ऊपर
वास्तव में मुक्ति का क्या अर्थ है ?
भौतिक जगत् के अस्तित्व मे बने रहना |
भगवान् की ब्रह्मज्योति में विलीन हो जाना।
भौतिक चेतना से मुक्त होना |
सभी नियमों-विनियमों से मुक्त होना।
एक जीवात्मा की वास्तविक स्थिति है कि वह एक __________ है ।
सृजनकर्त्ता
नियन्ता
पालनकर्त्ता
सहयोगी
भौतिक प्रकृति किसकी अध्यक्षता में कार्य करती है?
अपने आप
भौतिक वैज्ञानिक प्रक्रिया द्वारा
गृह प्रणाली / सौर मंडल
पूर्ण-पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण
भौतिक ब्रह्माण्ड कितने तत्त्वों से बना हुआ है ?
12 तत्त्वों ।
24 तत्त्वों ।
64 तत्त्वों ।
108 तत्त्वों ।
नीचे दिए विषयों में से चार शाश्वत है, परन्तु ____ शाश्वत नहीं है |
ईश्वर
जीव
कर्म
प्रकृति
काल/समय
शुद्ध चेतना की अवस्था में, एक प्राणी...
भगवान् की इच्छा के अनुरूप कार्य करता है।
कर्म करना बन्द कर देता है।
सभी प्राणियों के सुख-दुःख को समझता है।
भगवान् के बराबर हो जाता है।
जब तक कोई _______ भावना में भगवद्-गीता नहीं पढ़ता है, तब तक भगवद्-गीता को समझना बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह एक महान रहस्य है।
बहस
आक्रामक
विनम्र
तर्क
भौतिक ब्रह्माण्ड का कोई भी लोक संसार के इन चार नियमों __, __, __, __ से मुक्त नहीं है |
गरीबी, मुद्रास्फीति, व्याधि और भ्रष्टाचार
मृत्यु, गरीबी, ज़रा तथा व्याधि
जन्म, मृत्यु, व्याधि तथा ज़रा
भ्रष्टाचार, गरीबी, व्याधि और लालच
यहाँ भौतिक संसार एक वृक्ष की तरह बताया/दर्शाया गया है जिसकी ______ |
जड़े और शाखाएँ नीचे है
जड़े ऊपर और शाखाएँ नीचे है
जड़े नीचे और शाखाएँ ऊपर है
जड़े और शाखाएँ ऊपर है
हमें _____ द्वारा पूर्ण ज्ञान को स्वीकार करना होगा |
अनुसंधान कार्य
माता-पिता
गुरु-शिष्य परम्परा
दोस्तों
कौनसा कार्य मुक्ति के विपरीत है ?
फलेच्छा रहित कर्म करना।
देहात्म बुद्धि मे बने रहना |
मान-अपमान से अप्रभावित रहना।
सभी प्रकार की इच्छाओं से मुक्त होना।
