wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 26-30)

Total questions: 35

Worksheet time: 36mins

Name
Class
Date
1.

कृष्ण के गोवर्धन उठाने की तुलना किस किससे नहीं की गयी है? (अध्याय 26)

a)

जैसे गजराज कमल का फूल उठाये हो

b)

जैसे बालक कुकुरमुत्ता उखाड़ देता है

c)

जैसे अंडरटेकर ने रे मिस्टीरिओ को उठाया हो

2.

तृणावर्त का उद्धार करते समय कृष्ण की आयु क्या थी? (अध्याय 26)

a)

10 दिन

b)

3 महीने

c)

1 वर्ष

d)

7 वर्ष

3.

गर्गमुनि के अनुसार कृष्ण इससे पहले किस किस रंग में प्रकट हुए हैं? (अध्याय 26)

a)

श्वेत

b)

लाल

c)

हरा

d)

पीला

4.

कृष्ण के गोवर्धन उठाकर वृन्दावनवासियों को बचाने के बाद गोलोक वृन्दावन से कौन प्रकट हुए? (अध्याय 27)

a)

इंद्र

b)

कामधेनु गाय

c)

सुरभी गाय

d)

ब्रह्मा

5.

जब कृष्ण इस जगत में अवतरित होते हैं, तब प्रकृति के गुणों को स्वीकार __________ | (अध्याय 27)

a)

करते हैं

b)

नहीं करते हैं

6.

भगवान् कब सारा वैभव ऐश्वर्य हर लेते हैं? (अध्याय 27)

a)

जब कोई अहंकार के वशीभूत हो जाता है

b)

अपनी अहैतुकी कृपा/विशेष अनुकम्पा दिखाने के लिए

c)

अपनी शरण ग्रहण कराने के लिए

d)

अपनी सर्वोच्चता दिखाने के लिए

7.

गोवर्धन लीला के बाद सुरभी गाय क्यों कृष्ण के पास आई? (अध्याय 27)

a)

अपने अपराध के लिए क्षमा मांगने

b)

इंद्र के अपराध के लिए क्षमा मांगने

c)

अपने वंशधरों की रक्षा के लिए कृतज्ञतावश

d)

इंद्र को सांत्वना देने के लिए

8.

सुरभी, इंद्र व् अन्यों द्वारा अभिषेक किये जाने के बाद कृष्ण की उपस्थिति का क्या प्रभाव देखने को मिला? (अध्याय 27)

a)

अधम ईर्ष्यालु पशु ईर्ष्यारहित हो गए

b)

उत्तम ईर्ष्यारहित पशु ईर्ष्यालु बन गए

c)

नदियों का जल विविध स्वादों में बहने लगा

d)

नदियों का जल स्वादहीन हो गया

9.

गोवर्धन पूजा उत्सव किस दिन संपन्न हुआ? (अध्याय 28)

a)

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा

b)

कार्तिक शुक्ल नवमी

c)

कार्तिक शुक्ल दशमी

d)

कार्तिक शुक्ल एकादशी

10.

कार्तिक शुक्ल एकादशी व्रत के बाद बड़े प्रातः यमुना में स्नान करने गए नन्द बाबा को किस देवता के दास ने बंदी बना लिया? (अध्याय 28)

a)

करुण

b)

तरुण

c)

अरुण

d)

वरुण

11.

जल के सारे कोष के स्वामी कौन देवता हैं? (अध्याय 28)

a)

कुबेर

b)

इंद्र

c)

चंद्र

d)

वरुण

12.

वे प्रौढ़ भक्त, जिन्होंने कृष्णभावनामृत को पूर्ण रूप से संपन्न किया है, गोलोक वृन्दावन से पहले कहाँ भेजे जाते हैं? (अध्याय 28)

a)

वह ब्रह्माण्ड, जहां कृष्ण कृष्ण प्रकट होने वाले हैं

b)

दीर्घकाल के लिए ब्रह्मज्योति में

c)

विद्वान् ब्राह्मणों के घर में

d)

अत्यंत धनी कुलों में

13.

कृष्ण ने जिस सरोवर में नन्द महाराज व उनके ग्वालमित्रों को आध्यात्मिक जगत का दर्शन कराया, बाद में वहीं और किसको कराने वाले हैं? (अध्याय 28)

a)

विदुर

b)

अक्रूर

c)

सत्राजित

d)

अर्जुन

14.

इंद्र ने गोवर्धन पूजा से कुपित होकर कब तेज वर्षा प्रारम्भ की? (अध्याय 29)

a)

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, गोवर्धन उत्सव के दिन से

b)

कार्तिक शुक्ल द्वितीया, भ्रातृद्वितीया उत्सव के दिन से

c)

कार्तिक शुक्ल तृतीया से

d)

कार्तिक शुक्ल एकादशी से

15.

कृष्ण की क्या आयु थी जब उन्होंने रास नृत्य का आनंद लिया? (अध्याय 29)

a)

6

b)

7

c)

8

d)

9

16.

कृष्ण का गोपियों के साथ रास नृत्य किस स्तर पर है? (अध्याय 29)

a)

योगमाया

b)

महामाया

17.

योगमाया और महामाया के स्तर में क्या अंतर है? (अध्याय 29)

a)

सोना और लोहा

b)

प्रेम और काम

c)

कृष्ण की संतुष्टि और अपनी इन्द्रियों की तृप्ति

d)

गुलाब और कमल

18.

भौतिक धरातल पर एक सेवक अपने स्वामी की सेवा क्यों करता है? (अध्याय 29)

a)

अपना कर्त्तव्य समझकर

b)

स्वामी से प्रेम के कारण

c)

बस ऐसे ही आदत के कारण

d)

धन के लिए

19.

अपने वैवाहिक साथी के अतिरिक्त अन्य से प्रेम सम्बन्ध वाला परकीया रस कहाँ पर विकृत व निकृष्ट अवस्था है? (अध्याय 29)

a)

भौतिक जगत

b)

गोलोक वृन्दावन

20.

जो इस संसार में, विकृत परकीया रस की, यदि स्वपन में भी नक़ल करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें क्या प्राप्त होता है? (अध्याय 29)

a)

असीमित व बेरोकटोक आनंद

b)

सर्वाधिक प्राणघातक विष

21.

कृष्ण की बांसुरी की ध्वनि सुनकर सभी गोपियाँ किस ओर भागी? (अध्याय 29)

a)

गोवर्धन

b)

कालियादाह

c)

केशीघाट

d)

वंशीवट

22.

कृष्णभावनामृत में प्रगति की क्या परीक्षा है? (अध्याय 29)

a)

भौतिक कार्यों और व्यक्तिगत इन्द्रियतृप्ति में अरुचि

b)

कृष्ण के सुन्दर मुस्कुराते मुख के प्रति आकर्षण

23.

जो विष्णु, नारायण या कृष्ण को देवताओं के समान समझता है, वह क्या कहलाता है? (अध्याय 29)

a)

पाषण्डी

b)

समदर्शी

24.

कृष्ण के अनुसार एक विवाहिता स्त्री के क्या कर्त्तव्य हैं? (अध्याय 29)

a)

पति की सेवा, चाहे वह धनवान, भाग्यशाली या अच्छे चरित्र का न भी हो

b)

पति के माता पिता की आज्ञाकारी

c)

बच्चों की देखरेख

d)

पति के अतिरिक्त कम से कम एक और पुरुष की खोज

25.

गोपीयों के अनुसार - जो कृष्ण के साथ शाश्वत सम्बन्ध स्थापित कर लेता है, वह शाश्वत रूप से __________ | (अध्याय 29)

a)

सुखी हो जाता है

b)

रोता रहता है

c)

असंतुष्ट रहता है

d)

पागल हो जाता है

26.

कृष्ण की सुरक्षा के बिना तथाकथित सुरक्षा के साधन जैसे माता-पिता, पति, चिकित्सक निरंतर दुःख के स्त्रोत बन जाते हैं | (अध्याय 29)

a)

सही

b)

गलत

27.

लक्ष्मी देवी, जिनके चरणकमल देवताओं द्वारा पूजे हैं, किसकी शरण के लिए तपस्या करती हैं? (अध्याय 29)

a)

वैकुंठपति नारायण का वक्षस्थल

b)

कृष्ण के तुलसी आवृत चरणकमल

28.

कृष्ण की सुंदरता से कौन कौन आकर्षित हो जाता है? (अध्याय 29)

a)

पशु-पक्षी

b)

वृक्ष-फल-फूल

c)

स्त्री

d)

पुरुष

29.

कृष्ण का गोपियों के पास से अप्रकट होने का क्या कारण था? (अध्याय 29)

a)

गोपियों के क्षणिक मिथ्या अभिमान का खंडन

b)

गोपियों पर अपनी अहैतुकी कृपा

c)

अपने वैराग्य का प्रदर्शन

d)

वह आत्माराम हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं

30.

कृष्ण के अदृश्य होने पर सभी गोपियाँ उनका चिंतन, स्मरण, अनुकरण करते हुए पागल सी होकर ______ उनके नामों का उच्चारण करने लगीं | (अध्याय 30)

a)

धीरे-धीरे

b)

मन मन में

c)

उच्च स्वर से

d)

क्रोध में

31.

गोपियों ने किन-किन वृक्षों, पौधों से कृष्ण के विषय में पूछा? (अध्याय 30)

a)

वट/अश्वत्थ

b)

अशोक

c)

नागफनी

d)

चम्पक

32.

क्या गोपियाँ जानती थीं कि कृष्ण उनके अभिमान के कारण अदृश्य हो गए हैं? (अध्याय 30)

a)

हाँ

b)

नहीं

33.

पृथ्वी का भगवान् कृष्ण ने किस रूप में आलिंगन किया? (अध्याय 30)

a)

मतस्य

b)

कूर्म

c)

वराह

d)

हंस

34.

अन्य गोपियों को छोड़कर कृष्ण किस एक विशेष गोपी को अपने साथ ले गए थे? (अध्याय 30)

a)

राधारानी

b)

चन्द्रावली

c)

विशाखा

d)

ललिता

35.

आप अपना अनुभव लिख सकते हैं |

4 lines