Font size
WorksheetsGap Assesment field team (PSE & Health)
Total questions: 28
Worksheet time: 23mins
रंग की पहचान बच्चों के कौनसे विकास से संबन्धित है ?
(अ) बौद्धिक विकास
(ब) शारीरिक विकास
(स) विकास के सभी आयामों से
(द) रचनात्मक विकास
भाषा विकास की कोई 2 गतिविधि लिखिये ?
बच्चो के विकास के प्रमुख अंग एवं उन विकास के अंतर्गत आनेवाली गतिविधियों की सही जोड़ी को चुने। ध्यान रहे, एक से अधिक उत्तर हो सकते है।
शारीरिक एवं गत्यात्मक (चलन क्षमता) विकास- रस्सी या टायर पर चलना
सूक्ष्म माँसपेशियों का विकास- साथियों के साथ मिल जुलकर खेलना
बौद्धिक विकास (पंचेंद्रियो का सही इस्तेमाल- गर्म-ठंडा, मुलायम-खुरदरा, नमकीन–मीठे की पहचान
रचनात्मक विकास- कविता सुनकर उसे दोहराना
सामाजिक एवं भावनात्मक विकास- साथियों के साथ मिल जुलकर खेलना
वस्तुओं का वर्गीकरण किन-किन आधारों पर किया जा सकता है? कोई दो प्रकार बताइये।
आंगनबाड़ी भ्रमण के दौरान आप क्या करते है?
(अ) रिकार्ड भरते है व बच्चों को गतिविधि करवाते है?
(ब) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गतिविधि करवाने में सहयोग करते है?
(स) आंगनबाड़ी की गतिविधि का अवलोकन करते है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिकॉर्ड भरने मे मदद करते है व कार्यकर्ता को फीडबेक देते है?
(द) अवलोकन करते है और रिकॉर्ड भरते है?
बाल विकास आकलन के समय यदि कोई बच्चा रो रहा है तो आप क्या करेंगे?
(अ) बच्चे को चॉकलेट/खाने की कुछ वस्तु देकर आकलन करेंगे।
(ब) बच्चे का ध्यान भटकाकर उसके शांत होने का इंतजार करेंगे उसके पश्चात आकलन करेंगे। विशेष परिस्थिति मे किसी अन्य दिन आकलन करेंगे।
(स) बच्चे से जबरदस्ती आकलन करवाएँगे।
(द) आकलन समाप्त कर देंगे।
आप केंद्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी बंद पाते है? व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आपका फोन नहीं उठाती है? आपकी अगली प्रतिक्रिया क्या होगी?
(अ) आंगनबाड़ी के अन्य स्टाफ से संपर्क करेंगे।
(ब) महिला पर्यवेक्षक से शिकायत करेंगे।
(स) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के केंद्र पर ना आने का कारण व समस्या जानने का प्रयास करेंगे व सहायिका से केंद्र खुलवाएंगे।
(द) केंद्र बंद होने की रिपोर्ट दर्ज कर अगले केंद्र भ्रमण पर चले जाएंगे।
एक मॉडल आंगनबाड़ी से आप क्या समझते है? प्राथमिक रूप से एक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की कोई 3 विशेषताएँ लिखें।
आंगनबाडी पाठ्यक्रम में दी गई मासिक थीम मे से कोई 6 मासिक थीम लिखे।
शालापूर्व शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आंगनबाड़ी पर आपने क्या बदलाव किया? कोई मुख्य 2 बदलाव लिखें।
गर्भावस्था के दौरान किन स्वास्थ्य संदेशों का ध्यान रखे?
(अ) गर्भवती को आराम मिले|
(ब) गर्भवती ज्यादा और संतुलित आहार ले व आयरन की गोली खाये|
(स) प्रसव पूर्व जाचें एवं टीकाकरण समय से करवाए|
(द) प्रसव अस्पताल में करवाये|
(ड) उपरोक्त सभी
जन्म के तुरंत 1 घंटे के भीतर माँ के पीले गाढे दूध के अलावा शिशु को शहद घुट्टी देना लाभदायी होता है|
सही
गलत
यदि बच्चे का जन्म ऑपरेशन से हुआ हो तो उसको 3 दिन बाद स्तनपान करवाना चाहिए?
सही
गलत
आयरन की गोली खाने पर यदि गर्भवती का जी घबराता है तो उसे गोली खाना छोड़ देना चाहिए ?
सही
गलत
एक गर्भवती महिला का वजन 40 किलों से कम है? वह हाई रिस्क गर्भवती है?
सही
गलत
गर्भावस्था के दौरान एक गर्भवती का 5-6 किलो वजन बढ़ना चाहिए।
सही
गलत
बच्चे को स्तनपान के साथ गाय का दूध देना चाहिए।
सही
गलत
7 माह की उम्र में स्तनपान कम करके उपरी आहार की शुरुआत
करने से बच्चो में कुपोषण की सम्भावना बढती है|
सही
गलत
जन्म से लेकर 2 साल तक केवल स्तनपान कराना बच्चो के लिए आदर्श आहार है।
सही
गलत
दिन में तीन या दिन से अधिक बार असामान्य व बदबुदार दस्त होना डायरिया है?
सही
गलत
पूरक आहार में मांसाहारी प्रदार्थों का इस्तेमाल करने से बच्चों में खून की कमी का खतरा टाला जा सकता है|
सही
गलत
पेयजल को शुद्ध बनाने के लिए कौनसी विधियां अपनाये?
(अ) पानी को छानकर और उबालकर पिए।
(ब) पानी में फिटकरी मिला कर।
(स) पानी में क्लोरिन की गोली या घोल मिलाये।
(द) उपरोक्त सभी
डायरिया / दस्त के प्रभावी नियंत्रण के लिए आप क्या सलाह देंगे?
(अ) बच्चे को अतिरिक्त तरल पदार्थ के साथ साथ ज़िंक व ओ आर एस का घोल देंगे।
(ब) बच्चे को कम तरल पदार्थ एवं ज़िंक ओ आर एस देंगे
(स) बच्चे का खाना पीना बंद कर उसे अस्पताल भर्ती करवाएँगे।
(द) पता नहीं।
12 से 24 माह के बच्चे को दिन में कितनी बार भोजन व नाश्ता दिया जाना चाहिए?
(अ) दिन में 3 बार भोजन, 2 बार नाश्ता व स्तनपान जारी रखना
(ब) दिन में 4 बार भोजन, 1 बार नाश्ता व स्तनपान जारी रखना
(स) दिन में 3 बार भोजन, 2 बार नाश्ता
(द) पता नहीं
जीवन के 1000 दिन की गणना लिखे।
(अ) गर्भावस्था से बच्चों के 24 माह की उम्र
(ब) गर्भावस्था से बच्चों के 12 माह की उम्र
(स) जन्म से 3 वर्ष की उम्र
(द) पता नहीं
आंगनबाड़ी भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी द्वारा की जा रही ग्रोथ मॉनिट्रिंग को कैसे जांचेंगे ?
(अ) केवल ग्रोथ रजिस्टर देखकर
(ब) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से एक बच्चे की ग्रोथ का आकलन करवा कर
(स) की गई ग्रोथ मोनिट्रिंग में से एक बच्चे का स्वयं वजन लेकर
(द) उत्तर "ब" व "स" दोनों
गृहभेंट के दौरान वार्तालाप के समय किन बातों का रखना चाहिए?
(अ) सीधी-सरल भाषा का प्रयोग करें|
(ब) लाभार्थी की कमजोरियों को उजागर करें|
(स) लाभार्थी की बातें ध्यानपूर्वक सुनें|
(द) उत्तर "अ" व "स"
केवल स्तनपान की परिभाषा है ?
(अ) छ: माह तक सिर्फ माँ का दूध, ना पानी ना अन्य तरल पदार्थ
(ब) चार माह तक सिर्फ माँ का दूध
(स) छ: माह तक माँ का दूध व पानी
(द) पता नहीं
