wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

X पदबंध, वाक्य रूपांतरण, समास, मुहावरे

Total questions: 15

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

बार-बार चली जाने वाली बिजली ने सबको परेशान कर दिया है |रेखांकित पदबंध का भेद बताइए |

a)

संज्ञा पदबंध

b)

सर्वनाम पदबंध

c)

विशेषण पदबंध

d)

क्रिया पदबंध

2.

नैना पढ़कर सो गई है|रेखांकित पदबंध का भेद बताइए |

a)

क्रिया पदबंध

b)

सर्वनाम पदबंध

c)

क्रिया विशेषण पदबंध

d)

इनमें से कोई नहीं

3.

गंदे कपड़ों वाला आदमी चिल्लाने लगा| रेखांकित पदबंध का भेद बताइए |

a)

क्रिया पदबंध

b)

सर्वनाम पदबंध

c)

क्रिया विशेषण पदबंध

d)

संज्ञा पदबंध

4.

नदी कल-कल करती हुई बह रही है |वाक्य में क्रिया विशेषण पदबंध है -

a)

नदी कल-कल

b)

बह रही है

c)

करती हुई

d)

कल-कल करती हुई

5.

बगल के कमरे में जाकर कुछ बर्तन ले आया| तौलिये से बर्तन साफ़ किया| संयुक्त वाक्य होगा -

a)

बगल के कमरे में जाकर कुछ बर्तन लाकर तौलिये से साफ़ किया |

b)

बगल के कमरे में जाकर कुछ बर्तन लाया और तौलिये से उन्हें साफ़ किया |

c)

जब बगल के कमरे में जाकर कुछ बर्तन लाया तब तौलिये से बर्तन साफ़ किया |

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

ज्योंही पुलिस आई त्योंही चोर भाग गए |(रचना की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए )

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

जटिल वाक्य

7.

मैं बाज़ार गई थी और फल ख़रीदे थे |(रचना की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए )

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

जटिल वाक्य

8.

निम्नलिखित में सरल वाक्य है -

a)

नेताजी भाषण देकर चले गए |

b)

उसने खाना खाया और सो गया |

c)

सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है |

d)

इनमें से कोई नहीं

9.

'जिले का अध्यक्ष' का समस्त पद होगा -

a)

जिलाध्यक्ष

b)

जिलाअध्यक्ष

c)

जिलाधकक्ष

d)

इनमें से कोई नहीं

10.

'कालीमिर्च' में कौन सा समास है ?

a)

तत्पुरुष समास

b)

कर्मधारय समास

c)

द्वंद्व समास

d)

द्विगु समास

11.

'वनगमन' समस्त पद का विग्रह होगा -

a)

वन से गमन

b)

वन को गमन

c)

वन का गमन

d)

वन और गमन

12.

यथाविधि (विधि के अनुसार) में कौन सा समास है ?

a)

बहुव्रीहि समास

b)

अव्ययीभाव समास

c)

तत्पुरुष समास

d)

कर्मधारय समास

13.

‘विपत्ति में उसकी अक्ल .................... |'उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

a)

खो जाना

b)

ठनक जाना

c)

चकरा जाना

d)

आग बबूला हो जाना

14.

पिता की मृत्यु के बाद रमेश को .................... गया। उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए|

a)

आटे-दाल का भाव मालूम होना

b)

दुनियादारी का ज्ञान होना

c)

कटु परिस्थिति का अनुभव होना

d)

. दुनियादारी या कटु परिस्थिति का अनुभव होना

15.

'आग में घी डालना' मुहावरे का अर्थ बताइए -

a)

शुभ अवसर पर अड़चन पड़ना

b)

यज्ञ करना

c)

किसी के क्रोध को भड़काना

d)

मूल्यवान वास्तु को नष्ट करना