NEW
Font size
WorksheetsQuiz_test
Total questions: 25
Worksheet time: 19mins
1. गर्भावस्था से बचने अथवा उसे टालने के लिए महिला कौन सी विधि खुद इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं ?
a. आ यु सी डी
b. गर्भनिरोधक सुई (अंतरा)
c. दैनिक गर्भनिरोधक गोली (जैसे माला डी, माला एन)
d. पुरूष कंडोम/निरोध
2. महिला ने पति के साथ संबंध बना लिया और उससे लग रहा है कि वो गर्भवती हो सकती है तो इनमे से कौन सी विधि उनके काम आ सकती है?
a. आपातकालीन गर्भनिरोधक
b. मानक तिथि विधि
c. गर्भनिरोधक सुई (अंतरा)
d. दैनिक गर्भनिरोधक गोली
3. मानक तिथि विधि में 26-32 दिनों के मासिक चक्र में मासिक शुरू होने से कितने दिनों तक संबंध बनाना सुरक्षित नहीं होता है
a. 8 दिन से 19 दिन तक
b. 12 दिन से 14 दिन
c. 14 दिन से 20 दिन
d. 15 दिन तक
4 एक महिला अभी अपने 5 माह 28 दिन के बच्चे को सिर्फ अपना दूध और दाल का पानी पिला रही है वो कौन कौन सी परिवार नियोजन की विधि का प्रयोग कर रही है
a. मानक तिथि विधि
b. रजोरोध विधि/ तरीका/लैकटेशनल एमनोहरिया विधि/ तरीका (लैम)
c. रीदम- सुरक्षित काल विधि
d. इनमे से कोई नहीं
अंतरा कंसेंट फॉर्म में क्या क्या जानकारी दी जाती है ?
a. FOLLOW-UP के लिए स्वास्थ्य केंद्र से कॉल आने के बारे में
b. अंतरा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में
c. महिला की सहमती और इसे जुड़े दुष्प्रभावों की जिम्मेदारी
d. इन में से सभी जानकारी रहती है
6 इनमे से कौन सा परिवार नियोजन का परंपरागत विधि है?
a. मानक तिथि विधि
b. रीदम-सुरक्षित काल
c. चरम के पहले निकास
d. इनमे से सभी सही है
7 एम पी ए (गर्भनिरोधक सुई का पंजीकरण कार्ड) मे कौन सी जानकारी नहीं दी जाती है
a. मानक तिथि विधि
b. वजन
c. रक्तचाप
d. अगले गर्भनिरोधक सुई की तिथि
8 महिला गर्भनिरोधक सुई (अंतरा) कहाँ कहाँ से प्राप्त कर सकती हैं ?
a. जिला अस्पताल
b. हैल्थ सब सेन्टर
c. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
d. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
e. सारे विकल्प मान्य
9 IUCD कौन से धातु का बना होता है
a. स्टील
b. हॉर्मोनल
c. कॉपर
d. इनमे से कोई नहीं
10 अंतरा सुई की पहली लगाने के बाद घर आने के कितने दिन बाद अस्पताल से फॉलो अप के लिए पहली बार फ़ोन आना चाहिए ?
a. एक सप्ताह के अन्दर
b. एक सप्ताह के बाद
c. बीस दिनों के बाद
d. एक माह बाद
11 अंतरा सुई लगवाने के बाद नीचे दिये क्या क्या साइड एफफ़ेक्ट्स सही नहीं हैं
a. अनियमित माहवारी
b. अत्यधिक रक्तस्राव
c. वजन बढ़ना
d. हाथों और पैरों में सूजन
12 इनमे से कौन कौन सी विधि परिवार नियोजन की परंपरागत विधि/ तरीका नहीं कहलाते हैं
a. अंतरा
b. मानक तिथि
c. रीदम- सुरक्षित काल
d. चरम के पहले निकास
13 इनमे से कौन कौन सी विधि परिवार नियोजन की आधुनिक विधि/ तरीका नहीं कहलाते हैं
a. अंतरा
b. माला डी या माला एन
c. पुरूष कंडोम/निरोध
d. चरम के पहले निकाल लेना
14 इनमे से कौन सी परिवार नियोजन विधि स्थायी विधि है
a. आ यु सी डी
b. महिला नसबंदी
c. अंतरा
d. पुरुष कंडोम/निरोध
15 आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली असुरक्षित संबंध के कितने समय के अंदर खाना अनिवार्य है
a. 2 घंटे के अंदर
b. 24 घंटे के अंदर
c. 48 घंटे के अंदर
d. 72 घंटे के अंदर
16 अंतरा सुई लगवाने के लिए महिला को कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाती है
a. 700 रुपये
b. 100 रुपये
c. 1500 रुपये
d. 250 रुपये
17 इनमे से कौन सी परिवार नियोजन विधि दो सप्ताह में एक बार लेनी होती है
a. माला डी या माला एन
b. पुरूष कंडोम/निरोध
c. छाया
d. इनमे से कुछ नही
18 आईयूसीडी महिला के शरीर के किस भाग में लगाया जाता है
a. योनि
b. गर्भाशय
c. इनमे से कोई नहीं
d. दोनों में से कहीं भी
19 अंतरा सुई यौन संचारित रोगों से बचाव भी करती है
a. सही
b. गलत
20 एक महिला जिसका बच्चा 7 महीने का है और वो LAM मेथड का इस्तेमाल कर रही है, क्या वो गर्भ धारण करने से सुरक्षित है?
a. हाँ
b. नहीं
21 अगर कोई महिला छाया का इस्तेमाल कर रही है तो क्या वो किसी भी समय अंतरा विधि पर स्विच कर सकती है ?
a. हाँ
b. नहीं
22 अगर किसी महिला ने गर्भ को टालने के लिए अंतरा सुई लिया है तो इनमे से किस विधि पर स्विच करना उचित नहीं
a. आ यु सी डी
b. महिला नसबंदी
c. दैनिक गर्भनिरोधक गोली (जैसे माला डी, माला एन)
d. छाया
23 अंतरा सुई लगवाने के बाद दूसरी डोज़ कितने दिनो पर लिया जाता है
a. 7 दिन
b. 45 दिन
c. 2 महिना
d. 3 महिना
24 इनमे से कौन सी परिवार नियोजन की विधि है जिसमे अपने पति की सहमति जरूरी नहीं है
a. कंडोम/निरोध
b. पुरुष नसबंदी
c. चरम के पहले निकाल लेना
d. अंतरा
25 अंतरा का इस्तेमाल कितने बार तक किया जा सकता है?
A.एक बार
B. दो से तीन बार
C. साल भर तक
D. जब तक बच्चा ना चहिए तब तक
