NEW
Font size
WorksheetsIAS/PCS Daily Current Affairs
Total questions: 7
Worksheet time: 6mins
प्रश्न 1. केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. बजट 2022-23 में केन-बेतवा लिंक परियोजना को पूरा करने के लिए 4000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि आवंटित की गई है।
2. केन-बेतवा लिंक परियोजना बेतवा नदी से केन नदी में पानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव करती है।
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
प्रश्न 2. भूस्थिर परिचालन पर्यावरण उपग्रह (GOES) किस संगठन द्वारा संचालित किया जाता है?
(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(b) राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन
(c) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
(d) भारत मौसम विज्ञान विभाग q
प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यूक्रेन यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन का हिस्सा है जिसमें एक एकीकृत एकल बाजार है। 2. Normandy Format एक राजनयिक समूह है जिसे जून 2014 में रूस की सैन्य आक्रामकता के कारण यूक्रेन में संघर्ष के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बनाया गया था।
सही कथनों का चयन कीजिये:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों सही हैं
D. दोनों गलत हैं
प्रश्न 4. यूक्रेन की भौगोलिक स्थिति से संबंधित कौन सा कथन असत्य है
A. बुल्गेरिया की सीमा यूक्रेन और ब्लैक सी से लगती है।
B. लिथुआनिया की सीमा बेलारूस से लगती है , यूक्रेन से नही लगती।
C. Carpathian Mountains range के दायरे में यूक्रेन भी आता है।
D. Dnieper और Danube नदियां यूक्रेन में बहती हैं ।
प्रश्न 5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा आयोजित "देवायतनम - भारतीय मंदिर वास्तुकला का भ्रमण" शीर्षक से भारतीय मंदिर वास्तुकला पर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था ?
A. कर्नाटक
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. तमिलनाडु
प्रश्न 6. चीता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।
1. हाल ही में भारत के कूनो पालपुर नेशनल पार्क के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए नामीबिया भेजने पर सहमति बनी है। 2. 1947 में आखिरी बार देश में चीता देखा गया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने भारतीय चीता को विलुप्त घोषित किया था।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2
प्रश्न 7. भारत में पोलियो के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।
1. पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस-2022 (एनआईडी) 27 फरवरी 2022 को पूरे देश में आयोजित किया गया। 2. भारत हर साल पोलियो के लिए एक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी ) और दो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) आयोजित करता है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2
D. न तो 1 न ही 2
