wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

HISTORY 8 CHAPTER 9 (NEW NCERT)

Total questions: 17

Worksheet time: 17mins

Name
Class
Date
1.

खान अब्दुल गफ्फार खान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इन्हें बादशाह खान के नाम से भी जाना जाता है।

2. इन्होंने खुदाई खिदमतगार संगठन की स्थापना की थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. सरदार वल्लभ भाई पटेल 1931 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे।

2. स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे।

3. मौलाना आज़ाद, जिन्ना के द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त के समर्थक थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

1. केवल 1 और 2

2. केवल 2

3. केवल 3

4. केवल 2 और 3

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

3.

लीग द्वारा ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस’ का आह्वान निम्नलिखित में से कब किया गया था?

1. 16 जनवरी, 1946

2. 16 मार्च, 1946

3. 16 अगस्त, 1946

4. 16 नवंबर, 1946

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

4.

कैबिनेट मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इसमें अलग पाकिस्तान की मांग अस्वीकार कर दी गई थी।

2. इसमें सुझाव दिया गया था कि भारत को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को कुछ स्वायत्तता देते हुए एक ढीले-ढाले महासंघ के रूप में संगठित किया जाए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

5.

ब्रिटिश काल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. 1935 के गवर्मेंट इण्डिया एक्ट में प्रांतीय स्वायत्तता का प्रावधान किया गया था।

2. 1937 के चुनाव में संयुक्त प्रांत में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के मुस्लिम लीग के प्रस्ताव को कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

6.

भगत सिंह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ये हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य थे।

2. इन्होंने बी.के.दत्त के साथ केंद्रीय विधान परिषद में बम फेंका था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

7.

ब्रिटिश भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. साइमन कमीशन में कोई भारतीय प्रतिनिधि नहीं था।

2. कांग्रेस द्वारा पारित पूर्ण स्वराज के प्रस्ताव के आधार पर ‘26 जनवरी 1930’ को पूरे देश में ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाया गया था।

3. आज़ाद हिंद फौज़ का गठन सुभाष चन्द्र बोस द्वारा किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1 और 2

2. केवल 2 और 3

3. केवल 3

4. 1, 2 और 3

a)

2

b)

1

c)

4

d)

3

8.

खिलाफत आंदोलन की शुरुआत के पीछे निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्य कारण था?

1. अंग्रेज़ों द्वारा खलीफ़ा पर बहुत सख्त संधि थोपना।

2. जलियाँवाला बाग हत्याकांड।

3. अंग्रेज़ों द्वारा मुस्लिमों के लिये पृथक निर्वाचिका की व्यवस्था को वापस ले लेना।

4. इनमें से कोई नहीं।

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

9.

रॉलेट एक्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. यह कानून अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध था।

2. जलियाँवाला बाग में इसके विरोध में एकत्र लोगों पर जनरल डायर द्वारा गोलियाँ चलवा दी गईं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

10.

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

सूची-I (घटना ) सूची-II(समय )

A. महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी. 1. 1915

B. असहयोग आंदोलन. 2. 1920

C. सविनय अवज्ञा आंदोलन. 3. 1930

D. भारत छोड़ो आंदोलन. 4. 1942

कूटः

A B C D

1. 2 4 3 1

2. 1 3 2 4

3. 1 2 3 4

4. 2 3 4 1

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

11.

मुस्लिम लीग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. लीग ने बंगाल विभाजन का समर्थन किया था।

2. विभाजन के दशक में ही लीग ने सरकार से मुसलमानों के लिये अलग निर्वाचिका की मांग की थी।

3. ऐतिहासिक लखनऊ समझौता लीग और कांग्रेस के बीच सम्पन्न हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1 और 2

2. केवल 2

3. केवल 1 और 3

4. 1, 2 और 3

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

12.

बंगाल विभाजन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

1. बंगाल विभाजन के समय भारत का वायसराय जॉर्ज कर्जन था।

2. विभाजन में बंगाल के पूर्वी भाग को उड़ीसा में मिला दिया गया।

3. इसके विरोध में उपजे स्वदेशी आन्दोलन को आंध्र के डेल्टा इलाकों में वंदेमातरम् आंदोलन कहा जाता था।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

1. केवल 1 और 2

2. केवल 2

3. केवल 3

4. केवल 2 और 3

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

13.

स्वतंत्रता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा!"

उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किसका है?

1. लाला लाजपत राय

2. बाल गंगाधर तिलक

3. बिपिनचंद्र पाल

4. इनमें से किसी का नहीं।

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

14.

"पावर्टी एण्ड अन-ब्रिटिश रूल इन इण्डिया" निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखित पुस्तक है?

1. महात्मा गांधी

2. दादाभाई नौरोजी

3. बदरूद्दीन तैयब जी

4. सुब्रमण्यम अय्यर

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

15.

कांग्रेस की स्थापना निम्नलिखित में कहाँ की गई थी?

1. बम्बई

2. मद्रास

3. बंगाल

4. सूरत

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

16.

1870 और 1880 के दशकों में ब्रिटिश सरकार द्वारा पारित विभिन्न कानूनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. आर्म्स एक्ट पारित किया गया, जिसमें प्रावधान था कि भारतीय अपने पास हथियार नहीं रख सकते।

2. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट पारित करके सुनिश्चित किया गया कि यदि किसी अखबार में कोई ‘आपत्तिजनक’ चीज़ छपती है तो सरकार उसकी प्रिंटिंग प्रेस सहित सारी सम्पत्ति ज़ब्त कर सकती है।

3. इल्बर्ट बिल में प्रावधान किया गया कि भारतीय न्यायाधीश ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों के मुकदमे नहीं सुन सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1 और 2

2. केवल 2 और 3

3. केवल 3

4. 1, 2 और 3

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

17.

ब्रिटिशकालीन विभिन्न भारतीय दृश्य कला शैलियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

1. उत्कीर्ण चित्र : लकड़ी या धातु के छापे से कागज़ पर बनाई गई तस्वीर।

2. रूप चित्र : किसी व्यक्ति का ऐसा चित्र जिसमें उसके चेहरे और हाव-भाव पर अधिक ज़ोर दिया गया हो।

3. जीवन अध्ययन : कलाकारों के लिये जीवित मॉडलों की मुद्राओं के आधार पर मानव आकृतियों का अध्ययन।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

1. केवल 1

2. केवल 1 और 3

3. केवल 2 और 3

4. 1, 2 और 3

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4