wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 73-74)

Total questions: 14

Worksheet time: 41mins

Name
Class
Date
1.

जरासंध ने कितने राजाओं-राजकुमारों को गुफा में बंदी बनाया था जिन्हें भगवान् श्रीकृष्ण ने मुक्त कराया? (अध्याय 73)

a)

16100

b)

18000

c)

20800

d)

28000

2.

जरासन्ध द्वारा बंदी बनाये गए राजाओं ने जब चतुर्भुज रूप में श्रीकृष्ण को देखा तो उनपर क्या प्रभाव हुआ? (अध्याय 73)

a)

नेत्रों, जिह्वा, नाक, भुजाओं से उनका आस्वादन कर रहे थे

b)

पापपूर्ण कार्यों के सारे फल धुल गए

c)

पिछले सभी कष्ट भूल गए

d)

अत्यंत भक्ति के साथ श्रीकृष्ण की वंदना करने लगे

3.

जरासन्ध के बंदीगृह से मुक्त राजाओं ने अपनी पूर्वदशा का कारण किसे माना? (अध्याय 73)

a)

जरासन्ध की महान गलती

b)

भगवान् श्रीकृष्ण की अहैतुकी कृपा

4.

बंधनमुक्त राजाओं को भगवान् श्रीकृष्ण ने भौतिक परिस्थिति में रहते हुए सुखी जीवन का क्या सूत्र बताया? (अध्याय 73)

a)

मेरी दिव्य भक्ति में समर्पित हो जाओ

b)

ईमानदारी के साथ निर्धारित कर्त्तव्यों का पालन करो

c)

सुख-दुःख, लाभ-हानि से विचलित मत होओ

d)

मुझे पालनकर्ता जानकार सदा संतुष्ट रहो

5.

महाराज युधिष्ठिर ने किस प्रकार स्वयं की तुच्छ व श्रीकृष्ण की उच्च अवस्था की तुलना की जिससे वे उनके आदेशों का पालन करते प्रतीत हो रहे हैं? (अध्याय 74)

a)

शिव, ब्रह्मा, इंद्र जिनके आदेश पालने को उत्सुक रहते हैं, वे हमारे आदेशों का पालन कर रहे हैं - हमें तो दण्डित होना चाहिए

b)

श्रीकृष्ण नाटकीय कलाकार की भांति सभी क्रियाओं को निभा रहे हैं

c)

सूर्य का तापमान कभी नहीं बदलता, यद्यपि हम उदीयमान और अस्तंगत सूर्य के बीच अंतर अनुभव करते हैं

6.

राजसूय यज्ञ में उपस्थित शिवत्व, ब्रह्मा, इंद्र आदि उच्च देवताओं व अन्य सभी सदयों को कौन सा प्राणदायक पेय पिलाया गया? (अध्याय 74)

a)

अमृत

b)

सोमरस

c)

वारुणी

d)

मदिरा

7.

प्रत्येक भौतिक शरीर में कितने प्रकार के परिवर्तन होते हैं? (अध्याय 74)

a)

3

b)

4

c)

6

d)

8

8.

महाराज युधिष्ठिर से पहले वर्षों पूर्व किसने इस यज्ञ को सम्पादित किया था जिसमें उपयोग किये गए सभी पात्र स्वर्ण निर्मित थे? (अध्याय 74)

a)

अरुण

b)

वरुण

c)

शिव

d)

ब्रह्मा

9.

राजसूय यज्ञ में अग्रपूजा के लिए सर्वप्रथम किसने श्रीकृष्ण के पक्ष में बोला जिसे सभी उपस्थित गुणीजनों ने स्वीकार किया? (अध्याय 74)

a)

भीष्मदेव

b)

व्यासदेव

c)

ब्रह्मदेव

d)

महादेव

e)

सहदेव

10.

भगवान् श्रीकृष्ण ने शिशुपाल का वध कैसे किया? (अध्याय 74)

a)

तलवार

b)

बाण

c)

चक्र

d)

गदा

11.

शिशुपाल की आत्मा भगवान् श्रीकृष्ण के शरीर में विलीन हो गयी, इस प्रकार उसे सर्वप्रथम कौन सी मुक्ति प्राप्त हुई? (अध्याय 74)

a)

सायुज्य

b)

सालोक्य

c)

सामीप्य

d)

सार्ष्टि

e)

सारूप्य

12.

वैदिक यज्ञों के बाद सदस्यों, ऋषियों को भेंट, पारिश्रमिक देने के बाद किये जाने वाले स्नान को क्या कहते हैं? (अध्याय 74)

a)

अवभृथ

b)

अमृत

c)

हाथी

d)

कौआ

13.

श्रीभगवान के परम पूर्ण होने के लिए सही धारणा क्या है? (अध्याय 74)

a)

वे अपने शत्रुओं से द्वेष करते हैं

b)

वे केवल अपने मित्रों का पालन करते हैं

c)

वे मित्र या शत्रु को बिना भौतिक भेद के मुक्ति प्रदान करते हैं

14.

भगवान् श्रीकृष्ण ही राजसूय यज्ञ में अग्रपूजा के योग्य हैं - इसके पक्ष में कोई एक कारण लिखिए |

4 lines