wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

भारतीय अर्थव्यवस्था 1950-1990

Total questions: 14

Worksheet time: 7mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख लक्षण है?

a)

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

b)

गांधीवादी अर्थव्यवस्था

c)

समाजवादी अर्थव्यवस्था

d)

मिश्रित अर्थव्यवस्था

2.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मिश्रित अर्थव्यवस्था का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है?

a)

वृहत् एवं कुटीर उद्योग का सहअस्तित्व।

b)

औद्योगिक क्षेत्र और सेवा क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान।

c)

निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की विद्यमानता।

d)

आर्थिक नियोजन और विकास में केंद्र व राज्यों की समान भागीदारी।

3.

निम्नलिखित में से कौन-से समाजवादी अर्थव्यवस्था के लक्षण हैं?

इसमें समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप वस्तुओं का उत्पादन होता है।

इस व्यवस्था में आर्थिक गतिविधियाँ सामाजिक सिद्धांत द्वारा निर्देशित होती हैं।

निजी संपत्ति का संग्रह नहीं किया जा सकता।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 1 और 3

d)

1, 2 और 3

4.

यदि श्रम, पूंजी से सस्ता है तो अधिक श्रम प्रधान विधियों का प्रयोग होगा और यदि श्रम की अपेक्षा पूंजी सस्ती है, तो उत्पादन की अधिक पूंजी प्रधान विधियों का प्रयोग होगा।

ऊपर दिया गया विवरण किस प्रकार की अर्थव्यवस्था को निरूपित करता है?

a)

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

b)

मिश्रित अर्थव्यवस्था

c)

समाजवादी अर्थव्यवस्था

d)

स्वतंत्र अर्थव्यवस्था

5.

भारत में योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई?

a)

1950

b)

1951

c)

1955

d)

1955

6.

निम्न में से कौन-सी पंचवर्षीय योजना ‘महालनोबिस मॉडल’ पर आधारित थी।

a)

दूसरी

b)

पाँचवीं

c)

सातवीं

d)

बारहवीं

7.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

एक वर्ष की अवधि में देश में उत्पादित हुए सभी वस्तुओं और सेवाओं के अंतिम बाज़ार मूल्य को उस देश की राष्ट्रीय आय कहते हैं।

भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में कृषि क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 2

b)

केवल 1

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

8.

हमारे देश में स्वतंत्रता के बाद लागू किये गए भू-सुधार कार्यक्रम को किन राज्यों में सर्वाधिक सफलता मिली?

a)

पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश

b)

केरल, पश्चिम बंगाल

c)

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र

d)

पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश

9.

हरित क्रांति के पहले चरण में उच्च पैदावार वाली किस्मों के बीजों (HYV) का प्रयोग किन राज्यों तक सीमित रहा?

a)

पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु

b)

पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार

c)

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा

d)

पंजाब, हरियाणा, सिक्किम

10.

हरित क्रांति के परिणामों के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

आरंभ में केवल गेहूँ एवं चावल के उत्पादन में वृद्धि हुई।

उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग बढ़ा।

खाद्यान्न की वस्तुओं की कीमतों में अपेक्षाकृत कमी आई।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 2

d)

उपरोक्त सभी

11.

भारत में निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना में अर्थव्यवस्था के समाजवादी स्वरूप को अपनाया गया?

a)

तीसरी पंचवर्षीय योजना में।

b)

पहली पंचवर्षीय योजना में।

c)

दूसरी पंचवर्षीय योजना में।

d)

पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में।

12.

औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 के अंतर्गत निजी क्षेत्र के उद्योगों के लिये ‘लाइसेंस पद्धति’ लागू की गई। इसका प्रमुख उद्देश्य था-

निर्यात को बढ़ाना।

पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देना।

अर्थव्यवस्था में वस्तुओं की मात्रा को नियंत्रित करना।

जी.डी.पी. में कृषि क्षेत्र की जगह सेवा क्षेत्र के योगदान को बढ़ावा देना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

a)

केवल 1, 2 और 3

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 3 और 4

d)

उपरोक्त सभी

13.

डी.के. कर्वे समिति का संबंध है-

a)

लघु उद्योगों के विकास से।

b)

सार्वजनिक उपक्रमों के विकास से।

c)

बैंकिंग क्षेत्र के निजीकरण से।

d)

भुगतान संतुलन से।

14.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

आज़ादी के बाद सरकार द्वारा व्यापारिक नीति के तहत आयात-प्रतिस्थापन की नीति को अपनाया गया।

आयात-प्रतिस्थापन की नीति के तहत आयात को प्रोत्साहित किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2