NEW
Font size
WorksheetsChapter 8 स्थानीय शासन
Total questions: 11
Worksheet time: 6mins
स्थानीय शासन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. इन संस्थाओं को 1993 में संवैधानिक दर्ज़ा प्रदान किया गया।
2. गाँव व ज़िला स्तर के शासन को स्थानीय शासन कहते हैं।
3. स्थानीय हित और स्थानीय ज्ञान लोकतांत्रिक फैसला लेने के अनिवार्य घटक हैं।
4. जीवंत और मज़बूत स्थानीय शासन सक्रिय भागीदारी और उद्देश्यपूर्ण जवाबदेहिता को सुनिश्चित करता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1 और 3
केवल 2, 3 और 4
केवल 1, 2 और 3
उपरोक्त सभी
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. स्थानीय शासन के निर्वाचित निकाय सन् 1882 के बाद अस्तित्व में आए उस वक्त लॉर्ड रिपन भारत के वायसराय थे।
2. महात्मा गांधी आर्थिक एवं राजनीतिक सत्ता के विकेन्द्रीकरण के समर्थक थे।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
1 और 2 दोनों
केवल 2
न तो 1 और न ही 2
संविधान का कौन-सा संशोधन ग्रामीण स्थानीय शासन से सम्बन्धित है?
73वाँ संविधान संशोधन
74वाँ संविधान संशोधन
91वाँ संविधान संशोधन
उपरोक्त में से कोई नहीं
पंचायती राज-व्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. पंचायती राज-व्यवस्था का ढाँचा द्वि-स्तरीय होता है।
2. 74वें संविधान संशोधन द्वारा ग्राम सभा का बनना अनिवार्य कर दिया गया है।
3. पंचायती क्षेत्र के सभी व्यक्ति ग्राम सभा के सदस्य होते हैं।
4. ग्राम सभा की भूमिका और कार्य का फैसला प्रदेश के कानूनों से होता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
केवल 1, 3 और 4
केवल 1, 2 और 3
केवल 1 और 3
उपरोक्त में से कोई नहीं
निम्नलिखित कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार कीजिये-
1. पंचायत के तीनों स्तर के चुनाव सीधे जनता करती है।
2. हर पंचायती निकाय की अवधि पाँच साल की होती है।
3. यदि सरकार पंचायत को भंग कर देती है तो 1 साल के भीतर पुनः चुनाव करवाना अनिवार्य है।
4. 73वें संविधान संशोधन से पहले कई प्रदेशों में ज़िला पंचायती निकायों के चुनाव अप्रत्यक्ष रीति से होते थे।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
केवल 3
केवल 1, 3 और 4
केवल 2 और 4
केवल 4

निम्नलिखित में से कौन-कौन से विषय 11वीं अनुसूची में सम्मिलित हैं?
1.लघु सिंचाई, जल प्रबन्धन एवं जल संचय का विकास
2.पेयजल
3.गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम
4.शिक्षा (प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर की)
5.तकनीकी प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक शिक्षा
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 1, 2 और 4
केवल 3, 4 और 5
उपरोक्त सभी
निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यानपूर्वक विचार करें-
1. लघु उद्योग (खाद्य-प्रसंस्करण सहित)
2. स्वास्थ्य और साफ-सफाई, इसमें अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं।
3. परिवार-नियोजन, महिला एवं बाल विकास
4. सामाजिक कल्याण
5. कमज़ोर तबके का कल्याण
उपरोक्त में से कौन-सा/से विषय 11वीं अनुसूची में शामिल हैं-
केवल 1 और 5
केवल 1, 2 और 3
केवल 2, 3, 4 और 5
उपरोक्त सभी
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. राज्य चुनाव आयुक्त की ज़िम्मेदारी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने की होती है।
2. भारत के चुनाव आयुक्त की तरह प्रदेश चुनाव आयुक्त भी स्वायत्त होता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 व 2 दोनों
न तो 1 औन न ही 2
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. प्रदेशों की सरकार के लिये हर पाँच वर्ष पर एक प्रादेशिक वित्त आयोग बनाना आवश्यक है।
2. राज्य वित्त आयोग प्रदेश ओर स्थानीय शासन तथा ग्रामीण एवं शहरी शासन संस्थाओं के बीच राजस्व के बँटवारे का पुनरावलोकन करेगा।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 व 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन शहरी स्थानीय निकाय या नगरपालिका से सम्बन्धित है?
74वाँ संविधान संशोधन
75वाँ संविधान संशोधन
72वाँ संविधान संशोधन
73वाँ संविधान संशोधन