wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 9 संविधान एक जीवंत दस्तावेज़

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से कब लागू किया गया?

a)

26 नवंबर 1949

b)

26 जनवरी 1950

c)

26 जनवरी 1949

d)

26 नवंबर 1950

2.

भारतीय संविधान को अंगीकृत कब किया गया?

a)

26 नवंबर 1949

b)

26 जनवरी 1949

c)

24 जनवरी 1950

d)

26 जनवरी 1950

3.

भारतीय संविधान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. समय की आवश्यकतानुसार संविधान में संशोधन किये जा सकते हैं।

2. संवैधानिक बात की एक से अधिक व्याख्याएँ हो सकती हैं।

3. भारतीय संविधान में कठोरता तथा लचीलेपन का उचित समन्वय है।

4. भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज़ है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 4

b)

केवल 3 और 4

c)

केवल 2 और 3

d)

उपरोक्त सभी

4.

भारतीय संविधान में संशोधन के लिये कौन-सा/से अनुच्छेद समाहित है/हैं?

(1) अनुच्छेद 368

(2) अनुच्छेद 3

(3) अनुच्छेद 364

(4) अनुच्छेद 2

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

केवल 3

d)

केवल 2, 3 और 4

5.

निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथन छाँटिये-

1. संविधान संशोधन में संसद के अलावा किसी अन्य निकाय या संविधान आयोग की कोई भूमिका नहीं होती है।

2. संविधान संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिये भेजा जाता है और इस मामले में राष्ट्रपति पुनर्विचार करने के लिये नहीं कह सकता।

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

6.

संविधान संशोधन विधेयक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इसे संसद के दोनों सदनों से स्वतंत्र रूप से विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है।

2. इस संदर्भ में संसद के दोनों सदनों में सहमति न बन पाने पर राष्ट्रपति संयुक्त अधिवेशन बुला सकते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

7.

संविधान में राज्यों को प्राप्त शक्तियों (राज्य सूची के विषय) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

1. संघीय संरचना में राज्यों की शक्तियाँ केन्द्र सरकार की दया पर निर्भर करती हैं।

2. जब तक आधे राज्यों की विधानपालिकाएँ इस संदर्भ के किसी संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं कर देतीं तब तक वह संशोधन प्रभावी नहीं माना जाएगा।

3. इस संबंध में संशोधन के लिये केवल आधे राज्यों के अनुमोदन और राज्य विधानपालिकाओं के साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है।

कूटः

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 1 और 3

d)

उपरोक्त सभी

8.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. संविधान के 15वें संशोधन के द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया गया।

2. संविधान के 55वें संशोधन के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन में वृद्धि की गई थी।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

न तो 1 और न ही 2

c)

केवल 2

d)

1 और 2 दोनों

9.

संविधान में 42वें संशोधन के द्वारा क्या-क्या शामिल या परिवर्तित किया गया?

1. इसके द्वारा लोक सभा की अवधि को 5 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया था।

2. इसके द्वारा मूल कर्त्तव्यों को शामिल किया गया था।

3. इसके द्वारा संविधान की प्रस्तावना में परिवर्तन किया गया।

4. इसके द्वारा 7वीं अनुसूची में परिवर्तन किये गए।

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 1, 2 और 4

d)

उपरोक्त सभी

10.

निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः

1. संविधान की समीक्षा करने के लिये श्री वेंकट चलैया की अध्यक्षता में एक आयोग की नियुक्ति की गई।

2. चलैया आयोग का उद्देश्य संविधान के कामकाज की समीक्षा करना था।

3. विपक्षी दल तथा अन्य संगठनों ने इस आयोग का समर्थन किया था।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 2 और 3

b)

केवल 1, 2

c)

उपरोक्त सभी

d)

केवल 2