NEW
Font size
WorksheetsChapter 13 महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
खिलाफत आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A
यह मुहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में भारतीय मुसलामानों का एक आंदोलन था।
B
इस आंदोलन की मांग थी कि पहले आटोमन साम्राज्य के सभी पवित्र इस्लामी स्थानों पर तुर्की सुल्तान और खलीफा का नेतृत्व बना रहे।
C
इस आंदोलन की मांग थी कि जज़ीरात-उल-अरब इस्लामी संप्रभुता के अधीन रहे।
D
कांग्रेस ने इस आंदोलन का विरोध किया।
A
B
C
D
विभिन्न लोगों द्वारा गांधी जी के विषय में कही गई बातों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. दक्षिण अफ्रीका ने ही गांधी जी को महात्मा बनाया : चंद्रन देवनेसन
2. असहयोग भारत और गांधी जी के जीवन के एक युग का ही नाम हो गया। असहयोग शांति की दृष्टि : लुई फिशर से नकारात्मक परंतु प्रभाव की दृष्टि से बहुत सकारात्मक था।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. मोहम्मद अली जिन्ना उग्रवादी विचारधारा जबकि गोपाल कृष्ण गोखले उदारवादी विचारधारा के समर्थक थे।
2. गोपाल कृष्ण गोखले गांधी जी के राजनीतिक परामर्शदाता थे।
3. गोखले ने गांधी जी को एक वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा करने की सलाह दी थी। जिससे कि वे भारत और यहाँ के लोगों को जान सकें।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
असहयोग आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A
फरवरी 1922 में हिंसा की एक घटना के कारण गांधी जी को असहयोग आंदोलन वापस लेना पड़ा।
B
असहयोग आंदोलन के कारण मार्च 1922 में गांधी जी को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
C
असहयोग आंदोलन में किसानों, श्रमिकों और कारीगरों ने भी भाग नहीं लिया।
D
जे.डी.बिड़ला ने राष्टीय आंदोलन का खुला समर्थन किया।
A
B
C
D
गांधी जी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. वे जनवरी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे ।
2. सत्याग्रह का पहला प्रयोग गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में किया।
3. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद उनकी पहली महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक उपस्थिति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में हुई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
लाहौर अधिवेशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह दिसंबर 1929 में संपन्न हुआ।
2. इसके अध्यक्ष वल्लभभाई पटेल थे।
3. इसमें पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 3
D
केवल 1 और 3
A
B
C
D
गांधी जी ने दांडी यात्रा की शुरुआत कब की?
A
12 मार्च, 1930
B
15 मार्च, 1930
C
20 मार्च, 1930
D
28 मार्च, 1930
A
B
C
D
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. सविनय अवज्ञा आंदोलन पहली ऐसी राष्ट्रवादी गतिविधि थी जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
2. कांग्रेस ने प्रथम गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया।
3. 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट में सीमित प्रतिनिधिक शासन व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
केवल 3
A
B
C
D
सितंबर 1939 में प्रारंभ हुए द्वितीय विश्वयुद्ध में कांग्रेस किस शर्त पर अंग्रेज़ों को सहायता देने को तैयार थी?
A
भारतीयों को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की जाए।
B
युद्ध समाप्ति के बाद भारत को स्वतंत्र कर दिया जाए।
C
ब्रिटिश सरकार सभी अमान्य करों को समाप्त कर दे।
D
दलित वर्गों के लिये पृथक निर्वाचन की व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
A
B
C
D
क्रिप्स मिशन के साथ वार्ता में कांग्रेस ने क्या प्रस्ताव रखा?
A
सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाए।
B
भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जाए।
C
वायसराय सर्वप्रथम अपनी कार्यकारी परिषद में किसी भारतीय को रक्षा सदस्य के रूप में नियुक्त करे।
D
तटीय इलाकों में नमक बेचने व बनाने की अनुमति दी जाए।
A
B
C
D
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान सतारा तथा मेदिनीपुर में प्रतिसरकारों की स्थापना हुई।
2. ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भारत की स्वतंत्रता का विरोध किया।
3. कैबिनेट मिशन मुस्लिम लीग तथा कांग्रेस को एक ऐसी संघीय व्यवस्था पर राजी करने का प्रयास कर रहा था जिसमें भारत के भीतर विभिन्न प्रांतों को सीमित स्वायत्तता दी जा सकती थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
ए बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स’ किसके निजी पत्रों का संकलन है?
A
जवाहरलाल नेहरू
B
महात्मा गांधी
C
सुभाष चन्द्र बोस
D
भगत सिंह
A
B
C
D
अखिल बंगाल सविनय अवज्ञा परिषद का गठन निम्नलिखित में से किसने किया?
A
रवीन्द्रनाथ टैगोर
B
बंकिमचन्द्र चटर्जी
C
सुरेशचन्द्र बनर्जी
D
जे.एम. सेनगुप्ता
A
B
C
D
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनियेः
सूची-I
(घटना) सूची-II
(संबंधित तिथि)
A. महात्मा गांधी द्वारा नोआखली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा 1. 1928
B. कांग्रेस मंत्रिमंडल का त्यागपत्र 2. 1939
C. बारदोली किसान आंदोलन 3. 1946
D. चंपारण 4. 1917
कूटः
A B C D
A
3 2 1 4
B
3 2 4 1
C
1 2 3 4
D
4 3 2 1
A
B
C
D
गांधी जी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. सूत कताई के कार्य ने गांधी जी को पारंपरिक जाति व्यवस्था में प्रचलित मानसिक और शारीरिक श्रम की दीवार को तोड़ने में मदद की।
2. जाति से महात्मा गांधी व्यापारी और पेशे से वकील थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
