wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 69-70)

Total questions: 19

Worksheet time: 51mins

Name
Class
Date
1.

नारद मुनि के द्वारका के जलाशयों में किस रंग के कमल पुष्प देखे? (अध्याय 69)

a)

रक्त

b)

श्वेत

c)

नील

d)

हरित

2.

द्वारका नगर में कितने विशाल महल थे? (अध्याय 69)

a)

16,000

b)

90,000

c)

1,60,000

d)

9,00,000

3.

नारदमुनि ने पहले महल में प्रवेश करके श्रीकृष्ण को रुक्मिणी के साथ बैठे देखा जो उन्हें चामर से पंखा झल रही थी, तब श्रीकृष्ण ने नारद मुनि को देखकर क्या किया? (अध्याय 69)

a)

वे नारद से सम्मान पाने के लिए रुक्मिणी के पलंग पर बैठे रहे

b)

अपने मुकुट से धरती का स्पर्श करके उन्होंने नारद जी का चरण-स्पर्श किया

c)

नारद जी के चरण पखारे और जल को अपने माथे पर चढ़ाया

d)

उनसे पूछा, "आप मेरी क्या सेवा कर सकते हैं?"

4.

नारद जी ने रुक्मिणी देवी के महल में श्रीकृष्ण से क्या विनती की? (अध्याय 69)

a)

मैं सदैव आपके चरकमलों का स्मरण कर सकूं

b)

मैं आपके चरणकमलों को कभी भी विस्मृत न करूँ

c)

मैं सदैव आपके धाम में निवास करूँ

d)

मैं पुनः भौतिक जगत में प्रवेश न करूँ

5.

एक गृहस्थ के लिए चेतन अथवा अचेतन अवस्था में चलते, झाड़ू लगाते, आग जलाते व जल लेते समय हुई हत्याओं से मुक्ति पाने के लिए किस यज्ञ की संस्तुति की गयी है? (अध्याय 69)

a)

पंचतत्व

b)

पंचभूत

c)

पंचकर्म

d)

पंचशून

6.

सभ्य जीवन के चार सिद्धांत कौन से हैं? (अध्याय 69)

a)

जन्म, मृत्यु, जरा, व्याधि

b)

आहार, निद्रा, भय, मैथुन

c)

ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र

d)

धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष

7.

भगवान् श्रीकृष्ण प्रातःकाल किस समय उठ जाते थे? (अध्याय 70)

a)

सूर्योदय के समय

b)

सूर्योदय से 1 घंटा पहले

c)

सूर्योदय से 2 घंटे पहले

d)

सूर्योदय से 3 घंटे पहले

8.

ब्रह्ममुहूर्त के समय जब भगवान् श्रीकृष्ण उठ जाते थे, तो उनकी रानियों का क्या व्यवहार होता था? (अध्याय 70)

a)

वे मुर्गे की मधुर ध्वनि सुनकर नाच उठती थीं

b)

ब्रह्ममुहूर्त का उत्सुकता से इंतजार करती थीं

c)

श्रीकृष्ण के संग का त्याग नहीं करना चाहती थीं, अतः उदास हो जाती थीं

9.

श्रीकृष्ण के उदाहरणानुसार ब्रह्ममुहूर्त में उठने के पश्चात् मुख, भुजाएं, चरण धोने के बाद क्या करना चाहिए? (अध्याय 70)

a)

राधा-कृष्ण का ध्यान करना चाहिए

b)

तत्काल कृष्णभावनामृत में संलग्न हो जाना चाहिए

c)

हरे कृष्ण महामंत्र का जप व कीर्तन करना चाहिए

10.

श्रीकृष्ण का अनुकरण करते हुए हम भी स्वयं पर ही ध्यान क्यों न करें? (अध्याय 70)

a)

हम और हमारे शरीर कृष्ण के समान पूर्णतः आध्यात्मिक हैं

b)

हमारे शरीर का एक अंग, कृष्ण के समान, अन्य अंगों का कार्य कर सकता है

c)

हमारा शरीर एक उपाधि है, श्रीकृष्ण का शरीर उपाधि नहीं है

d)

हम भी श्रीकृष्ण की तरह समग्र रूप से परिपूर्ण हैं

e)

हम भी श्रीकृष्ण की ही तरह परम सत्य हैं, सापेक्ष नहीं

11.

आदि पुरुष परम भगवान् श्रीकृष्ण के प्रथम अंश कौन हैं? (अध्याय 70)

a)

श्री नारायण

b)

श्री बलदेव

c)

श्री वासुदेव

d)

श्री नृसिंहदेव

12.

प्रातःकालीन ध्यान के पश्चात श्रीभगवान क्या करते थे? (अध्याय 70)

a)

स्वच्छ, शुद्ध जल में स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण

b)

यज्ञ-अग्नि में नैवेद्य अर्पित, गायत्री मन्त्र जाप

c)

सूर्यदेव व अन्य देवताओं को विशेष प्रार्थनाएं अर्पित

d)

पूर्वजों को तर्पण व परिवार के ज्येष्ठ सदस्यों को वंदन

13.

भगवान् को राजमहल से ले जाने के लिए रथ लाने वाले सारथी का क्या नाम है? (अध्याय 70)

a)

सात्यकि

b)

उद्धव

c)

दारुक

d)

कृतवर्मा

14.

सुधर्मा सभा भवन में जो भी प्रवेश करता, वह ____ प्रकार के भौतिक बंधनों से मुक्त हो जाता | (अध्याय 70)

a)

3

b)

4

c)

5

d)

6

e)

8

15.

जरासंध ने लगभग कितने राजाओं को गिरफ्तार करके कैदी बना रखा था? (अध्याय 70)

a)

100

b)

500

c)

10,000

d)

20,000

16.

देवर्षि नारद जी के केश किसके समान चमक रहे थे? (अध्याय 70)

a)

काजल

b)

चांदी

c)

दूध

d)

स्वर्ण

17.

जरासंध द्वारा कैदी बनाये गए राजाओं के प्रतिनिधि की प्रार्थना सुनते समय आये नारद जी से श्रीकृष्ण ने तीनों लोकों में से सर्वप्रथम किसके विषय में पूछा? (अध्याय 70)

a)

नंदबाबा व यशोदा माता

b)

गोपियाँ

c)

पाण्डव

d)

शिव-पार्वती

18.

वह दिव्य जल जो श्रीकृष्ण के चरणों को धोता है, उच्चतर लोकों में _____, निम्नलोकों में _____, एवं इस पृथ्वी पर _____ के नाम से जाना जाता है | (अध्याय 70)

a)

गंगा, भोगवती, मंदाकिनी

b)

मंदाकिनी, भोगवती, गंगा

c)

भोगवती, गंगा, मंदाकिनी

d)

मंदाकिनी, गंगा, भोगवती

19.

आप भगवान् श्रीकृष्ण की दिनचर्या से क्या क्रिया तुरंत रूप से अपनाना चाहेंगे? (अध्याय 70)

4 lines