wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

गणित शिक्षक विधियां

Total questions: 30

Worksheet time: 30mins

Name
Class
Date
1.

दो परिमेय संख्याओं (Rational Numbers) के बीच में कितनी परिमेय संख्याएँ होती हैं?

a)

केवल एक

b)

दस

c)

सौ

d)

अनंत (Infinite)

2.

कक्षा 6 का एक छात्र मानता है कि 0 सबसे छोटा पूर्णांक (Integer) है। एक शिक्षक के रूप में आप उसे कैसे समझाएंगे?

a)

उसे याद करने के लिए कहेंगे कि -1 सबसे छोटा है

b)

उसे बताएंगे कि शून्य केवल प्राकृतिक संख्याओं में सबसे छोटा है

c)

उसे बताएंगे कि ऋणात्मक संख्याएं (Negative numbers) शून्य से छोटी होती हैं

d)

छात्र की बात सही मान लेंगे

3.

. क्या 0.999... (अनंत तक) संख्या 1 के बराबर है?

a)

नहीं, यह 1 से थोड़ा छोटा है

b)

हाँ, ये दोनों गणितीय रूप से बिल्कुल बराबर हैं।

c)

यह कक्षा 10 के स्तर का सवाल नहीं है।

d)

यह 0.9 के बराबर है।

4.

दो ऋणात्मक पूर्णांकों का योग (जैसे -5 + (-3)) हमेशा क्या होगा?

a)

हमेशा ऋणात्मक

b)

धनात्मक या ऋणात्मक कुछ भी

c)

हमेशा शून्य

d)

हमेशा धनात्मक

5.

एक समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles Triangle) की क्या विशेषता है जो इसे अन्य त्रिभुजों से अलग करती है?

a)

इसकी सभी भुजाएं असमान होती हैं

b)

इसकी तीनों भुजाएं बराबर होती हैं

c)

इसकी कम से कम दो भुजाएं और दो कोण बराबर होते हैं

d)

इसका एक कोण हमेशा 90 डिग्री होता है

6.

व्यंजक (Expression) 3x + 4 = 10 में, 'x' का मान ज्ञात करना किस प्रक्रिया का हिस्सा है

a)

संख्यात्मक गणना (Numerical Calculation)

b)

केवल अनुमान लगाना

c)

बीजगणितीय समाधान (Algebraic Solution)

d)

ज्यामितीय मापन

7.

छात्र अक्सर सोचते हैं कि 2^3 = 6 है। इस भ्रम को दूर करने के लिए 'घातांक' (Exponent) को कैसे परिभाषित करेंगे?

a)

दो संख्याओं का जोड़

b)

संख्या को दोगुना करना

c)

आधार का घातांक से गुणा

d)

आधार का स्वयं से उतनी बार गुणा जितनी घात है

8.

एक वृत्ताकार मैदान की 'बाड़' (Fencing) लगाने के लिए हमें क्या ज्ञात करना होगा?

a)

क्षेत्रफल (Area)

b)

त्रिज्या (Radius)

c)

व्यास (Diameter)

d)

परिधि (Circumference)

9.

संख्या 15.4 और 15.40 के बारे में क्या सत्य है?

a)

इन्हें आपस में जोड़ा नहीं जा सकता

b)

15.4 बड़ी है

c)

15.40 बड़ी है क्योंकि इसमें ज्यादा अंक हैं

d)

दोनों संख्याएं बिल्कुल समान मान रखती हैं

10.

आंकड़ों के प्रबंधन (Data Handling) में 'माध्य' (Mean) क्या दर्शाता है?

a)

सबसे ज्यादा बार आने वाली संख्या

b)

सबसे बड़ी संख्या

c)

सभी आंकड़ों का औसत (Average)

d)

बीच वाली संख्या

11.

यदि किसी चतुर्भुज (Quadrilateral) के चारों कोणों का योग पूछा जाए, तो वह हमेशा क्या होगा?

a)

90

b)

180

c)

540

d)

360

12.

किन्हीं दो परिमेय संख्याओं (Rational Numbers) के योग के बारे में क्या हमेशा सत्य होता है?

a)

योग हमेशा एक अपरिमेय संख्या होगा

b)

योग हमेशा एक पूर्णांक होगा

c)

योग हमेशा धनात्मक होगा

d)

योग हमेशा एक परिमेय संख्या ही होगा

13.

संख्या 'शून्य' (0) के बारे में इनमें से कौन सा कथन गलत है?

a)

0 एक धनात्मक पूर्णांक है

b)

0 एक सम संख्या है

c)

0 एक परिमेय संख्या है

d)

0 एक पूर्ण संख्या है

14.

प्रायिकता (Probability) का मान कभी भी इनमें से क्या नहीं हो सकता?

a)

1

b)

0.5

c)

0

d)

1.2

15.

दो चरों वाले रैखिक समीकरण (Linear Equation) का आलेख (Graph) हमेशा कैसा होता है?

a)

एक वृत्त (Circle)

b)

एक बिंदु

c)

एक सीधी रेखा (Straight Line

d)

एक वक्र (Curve)

16.

किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास का अनुपात (Ratio) क्या कहलाता है?

a)

क्षेत्रफल

b)

जीवा

c)

त्रिज्या

d)

pi(पाई)

17.

संख्या 0.7 और 0.07 में से कौन सी संख्या बड़ी है?

a)

0.07

b)

दोनों बराबर हैं

c)

0.7

d)

कहना मुश्किल है

18.

क्या सभी 'सम संख्याएँ' (Even Numbers) भाज्य (Composite) होती हैं?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

केवल 10 से बड़ी संख्याएँ

d)

केवल 0

19.

यदि किसी वृत्त की त्रिज्या को 100% बढ़ा दिया जाए, तो उसके क्षेत्रफल में कितनी वृद्धि होगी?

a)

400%

b)

200%

c)

100%

d)

300%

20.

संख्या '1' के संबंध में कौन सा कथन सत्य है?

a)

यह सबसे छोटी अभाज्य संख्या है।

b)

यह एक विषम भाज्य संख्या है।

c)

यह न तो अभाज्य है और न ही भाज्य।

d)

यह सभी अभाज्य संख्याओं का गुणज है।

21.

यदि a + b = 0 है, तो a और b एक-दूसरे के क्या कहलाते हैं

a)

गुणात्मक प्रतिलोम

b)

योज्य प्रतिलोम (Additive Inverse)

c)

व्युत्क्रम

d)

समान अंक

22.

यदि कोई छात्र कहता है कि 0.19, 0.2 से बड़ा है क्योंकि 19, 2 से बड़ा होता है, तो शिक्षक के रूप में आपकी 'उपचारात्मक' (Remedial) रणनीति क्या होनी चाहिए?

a)

उसे बताना कि दशमलव के बाद अंक नहीं गिने जाते

b)

उसे स्थानीय मान (Place Value) चार्ट का उपयोग करके 0.2 को 0.20 के रूप में लिखने को कहना

c)

उसे पहाड़े याद करने के लिए कहना।

d)

इस गलती को नजरअंदाज करना क्योंकि यह छोटी कक्षा की बात है।

23.

गणित शिक्षण में 'जियो-बोर्ड' (Geo-Board) का प्रयोग सबसे अधिक किस विषय को पढ़ाने में प्रभावी है?

a)

लाभ और हानि।

b)

सांख्यिकी (Statistics)।

c)

ज्यामितीय आकृतियाँ और उनके गुण।

d)

अभाज्य संख्याएँ।

24.

'वर्ग अंतराल' (Class Interval) 20-30 में, संख्या 30 को किस अंतराल में गिना जाएगा

a)

20-30 वाले अंतराल में

b)

30-40 वाले अंतराल में

c)

दोनों में

d)

किसी में नहीं

25.

एक शिक्षक छात्रों से कहता है, "ऐसी दो संख्याएं सोचो जिनका गुणनफल 24 हो।" यह किस प्रकार का प्रश्न है?

a)

बंद अंत वाला (Closed-ended)

b)

खुले अंत वाला (Open-ended)

c)

रटने वाला प्रश्न

d)

स्मृति-आधारित प्रश्न

26.

0.9 का वर्ग मूल क्या होगा?

a)

0.3

b)

0.03

c)

0.948

d)

3

27.

यदि एक घन (Cube) की प्रत्येक भुजा को 'दोगुना' कर दिया जाए, तो उसके 'पृष्ठीय क्षेत्रफल' (Surface Area) और 'आयतन' (Volume) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

a)

क्षेत्रफल 2 गुना, आयतन 2 गुना होगा।

b)

क्षेत्रफल 4 गुना, आयतन 8 गुना होगा।

c)

क्षेत्रफल 8 गुना, आयतन 4 गुना होगा।

d)

दोनों 4 गुना होंगे।

28.

गणित में 'पोर्टफोलियो' (Portfolio) का उपयोग किसलिए किया जाता है?

a)

छात्र के कार्यों का संग्रह करने और समय के साथ उनकी प्रगति को देखने के लिए।

b)

केवल वार्षिक अंकों का रिकॉर्ड रखने के लिए।

c)

स्कूल की फीस का हिसाब रखने के लिए।

d)

शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए।

29.

कक्षा 6 के पाठ्यक्रम में 'सममिति' (Symmetry) को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

a)

ज्यामितीय आकृतियों की सुंदरता बढ़ाना।

b)

बच्चों में स्थानिक सोच (Spatial Reasoning) और पैटर्न की समझ विकसित करना।

c)

कोणों को मापना सिखाना।

d)

गणना कौशल बढ़ाना।

30.

प्रत्येक आयत (Rectangle) एक समांतर चतुर्भुज (Parallelogram) है, लेकिन प्रत्येक समांतर चतुर्भुज आयत नहीं है।" इसका मुख्य कारण क्या है

a)

आयत की भुजाएँ बराबर होती हैं।

b)

आयत के सभी कोण 90 होने अनिवार्य हैं।

c)

समांतर चतुर्भुज की भुजाएँ समांतर नहीं होतीं।

d)

आयत के विकर्ण एक-दूसरे को नहीं काटते।