
Chapter 11 वायुमंडल में जल
Authored by Manish Kumar
Geography
11th Grade
Used 1+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
9 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
वृष्टि छाया क्षेत्र" का संबंध किस प्रकार की वर्षा से है?
A
संवहनीय वर्षा
B
पर्वतीय वर्षा
C
चक्रवातीय वर्षा
D
उपरोक्त तीनों प्रकार की वर्षा से।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः पर्वतीय वर्षा के दौरान पवनाभिमुख ढाल, सूखे तथा वर्षाविहीन रहते हैं, इसे ही “वृष्टि छाया क्षेत्र” कहते हैं।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
संसार में वर्षा के वितरण के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. स्थलीय भागों की अपेक्षा महासागरों के ऊपर वर्षा अधिक होती है।
2. विषुवत् वृत्त से 25º से 40º उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश के मध्य पूर्वी तट पर बहुत अधिक वर्षा होती है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।
विश्व के स्थलीय भागों की अपेक्षा महासागरों के ऊपर वर्षा अधिक होती है, क्योंकि वहाँ पानी के स्रोत की अधिकता के कारण वाष्पीकरण की क्रिया लगातार होती रहती है।
विषुवत् वृत्त से 35º से 40º उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य, पूर्वी तटों पर बहुत अधिक वर्षा होती है तथा पश्चिम की तरफ यह घटती जाती है। लेकिन विषुवत् वृत्त से 45º तथा 65º उत्तर तथा दक्षिण अक्षांशों के बीच पछुआ पवनों के कारण सबसे पहले महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर वर्षा होती है तथा यह पूर्व की तरफ घटती जाती है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
संवहनीय वर्षा के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह वर्षा, कपासी मेघों के द्वारा होती है।
2. इस वर्षा में कम समय में मूसलाधार वर्षा होती है।
3. यह वर्षा विषुवतीय क्षेत्रों तथा उत्तरी गोलार्द्ध के महाद्वीपों के भीतरी भागों में होती है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
हवा गर्म हो जाने पर हल्की होकर संवहन धाराओं के रूप में ऊपर उठती है, वायुमंडल की ऊपरी परत में पहुँचने के बाद यह फैलती है तथा तापमान के कम होने से ठंडी होती है। परिणामस्वरूप संघनन की क्रिया होती है तथा कपासी मेघों का निर्माण होता है और संवहनीय वर्षा होती है।
संवहनीय वर्षा के दौरान गरज तथा बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार वर्षा होती है, लेकिन यह बहुत लंबे समय तक नहीं रहती है।
इस प्रकार की वर्षा प्रायः विषुवतीय क्षेत्र तथा खासकर उत्तरी गोलार्द्ध के महाद्वीपों के भीतरी भागों में होती है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित प्रकार के बादलों में आकाश में सबसे ऊँचा बादल कौन-सा है?
A
पक्षाभ मेघ
B
कपासी मेघ
C
स्तरी मेघ
D
वर्षा मेघ
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
बादल पानी की छोटी बूँदों या बर्फ के छोटे रवों की संहति है जो कि पर्याप्त ऊँचाई पर स्वतंत्र हवा में जलवाष्प के संघनन के कारण बनते हैं। ऊँचाई, विस्तार, घनत्व तथा पारदर्शिता या अपारदर्शिता के आधार पर बादलों को चार रूपों में वर्गीकृत किया जाता है- पक्षाभ मेघ, कपासी मेघ, स्तरी मेघ और वर्षा मेघ।
पक्षाभ मेघ सर्वाधिक ऊँचाई पर पाए जाने वाले बादल हैं। पक्षाभ मेघों का निर्माण 8000-12000 मीटर की ऊँचाई पर होता है। ये पतले तथा बिखरे हुए बादल होते हैं, जो पंख के समान प्रतीत होते हैं। ये हमेशा सफेद रंग के होते हैं।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
A
जब आर्द्रता धरातल के ऊपर हवा में संघनन केंद्रकों पर संघनित होती है तो उसे ओस कहते हैं।
B
ठंडी सतहों पर जब संघनन जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है, तब तुषार बनता है।
C
जब कोहरा तथा धुआँ सम्मिलित रूप से बनता है तो उसे धूम्र कोहरा कहते हैं।
D
कुहासे में कोहरे की अपेक्षा नमी अधिक होती है।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
पहला कथन असत्य है। संघनन के बाद, वायुमंडल की जलवाष्प या आर्द्रता निम्नलिखित में से एक रूप में परिवर्तित हो जाती है- ओस, कोहरा, तुषार एवं बादल।
जब आर्द्रता धरातल के ऊपर हवा में संघनन केंद्रकों पर संघनित न होकर धरातल पर किसी ठोस वस्तु जैसे- पत्थर, घास तथा पौधों की पत्तियों की ठंडी सतहों पर पानी की बूँदों के रूप में जमा होती है, तब इसे ओस के नाम से जाना जाता है। इसके बनने के लिये सबसे उपयुक्त अवस्थाएँ साफ आकाश, शांत हवा, उच्च सापेक्ष आर्द्रता तथा ठंडी लंबी रातें हैं।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
संघनन के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. संघनन उस अवस्था में होता है जब तापमान ओसांक के नज़दीक हो।
2. संघनन केवल वायु के ताप द्वारा प्रभावित होता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
पहला कथन सत्य है। स्वतंत्र हवा में छोटे-छोटे कणों के चारों ओर ठंडा होने के कारण संघनन होता है तथा इन छोटे-छोटे कणों को संघनन केंद्रक कहा जाता है। खासकर धूल, धुआँ तथा महासागरों के नमक के कण अच्छे केंद्रक होते हैं क्योंकि वे पानी को अवशोषित करते हैं। संघनन उस अवस्था में भी होता है जब आर्द्र हवा कुछ ठंडी वस्तुओं के संपर्क में आती है तथा उस समय भी होता है जब तापमान ओसांक के नज़दीक हो।
दूसरा कथन असत्य है। संघनन हवा के आयतन, ताप, दाब तथा आर्द्रता से प्रभावित होता है।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जिस तापमान पर जल वाष्पीकृत होना शुरू होता है, उसे वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।
2. वायु के तापमान में वृद्धि के साथ जल को अवशोषित करने की क्षमता घटती है।
3. हवा की गति जितनी तीव्र होगी, वाष्पीकरण भी उतना ही तीव्र होगा।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
पहला कथन सत्य है। वाष्पीकरण वह क्रिया है जिसके द्वारा जल द्रव से गैसीय अवस्था में परिवर्तित होता है। वाष्पीकरण का मुख्य कारण ताप है। जिस तापमान पर जल वाष्पीकृत होना शुरू होता है, उसे वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा कहा जाता है।
दूसरा कथन गलत है। वायु के अंश में जल को अवशोषित करने एवं धारण करने की क्षमता तापमान में वृद्धि के साथ बढ़ती है। उसी प्रकार, यदि आर्द्रता कम है तो हवा में नमी को अवशोषित करने तथा धारण करने की क्षमता होती है।
तीसरा कथन सही है। हवा की गति संतृप्त परत को असंतृप्त परत के द्वारा हटा देती है। इस प्रकार हवा की गति जितनी तीव्र होगी, वाष्पीकरण भी उतना ही तीव्र होगा।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?
Similar Resources on Wayground
Popular Resources on Wayground
8 questions
Spartan Way - Classroom Responsible
Quiz
•
9th - 12th Grade
15 questions
Fractions on a Number Line
Quiz
•
3rd Grade
14 questions
Boundaries & Healthy Relationships
Lesson
•
6th - 8th Grade
20 questions
Equivalent Fractions
Quiz
•
3rd Grade
3 questions
Integrity and Your Health
Lesson
•
6th - 8th Grade
25 questions
Multiplication Facts
Quiz
•
5th Grade
9 questions
FOREST Perception
Lesson
•
KG
20 questions
Main Idea and Details
Quiz
•
5th Grade