wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Bhagavad Gita As It Is DAY-41 (10.30-39)

Total questions: 24

Worksheet time: 2hrs 10mins

Name
Class
Date
1.

दिति के पुत्र दैत्यों और अदिति के पुत्र आदित्यों में क्या सम्बन्ध है? (10.30)

a)

चचेरे भाई

b)

फुफेरे भाई

c)

सौतेले भाई

d)

ममेरे भाई

e)

जीजा-साले

2.

नास्तिक दैत्यकुल में जन्म लेने वालों में से कौन परमभक्त नहीं थे? (10.30)

a)

प्रह्लाद

b)

विभीषण

c)

वृत्रासुर

d)

हिरण्यकशिपु

e)

बलि महाराज

3.

मैं पशुओं में सिंह हूँ कहते हुए भगवान् ने सिंह के लिए क्या शब्द प्रयोग किया है? (10.30)

a)

सिंह

b)

श्वान

c)

वैनतेय

d)

मृगेन्द्र

4.

दमन करने वालों में कौन कृष्ण का प्रतिनिधित्व कर रहा है? (10.30)

a)

राजा

b)

दैत्य

c)

काल

d)

गरुड़

e)

सिंह

5.

मैं नदियों में गंगा हूँ कहते हुए भगवान् कृष्ण ने गंगा के लिए क्या शब्द का प्रयोग किया है? (10.31)

a)

अलकनंदा

b)

गण्डकी

c)

गंगा

d)

जाह्नवी

e)

भागीरथी

6.

इनमें से कौन कृष्ण का प्रतिनिधित्व नहीं करता? (10.31)

a)

समस्त पवित्र करने वालों में वायु

b)

योद्धाओं में सबसे अधिक शक्तिशाली, भगवान् राम

c)

समस्त जलचरों में सबसे बड़ा, मगर

d)

काशीराज का मित्र, पौण्ड्रक

7.

चौदह प्रकार के आध्यात्मिक विद्या के ग्रंथों में से कौन विशेष रूप से कृष्ण का स्वरुप है? (10.32)

a)

चारों वेद

b)

छह वेदांग

c)

वेदान्त सूत्र

d)

तर्क ग्रंथ, धर्मग्रंथ

e)

पुराण

8.

तर्कशास्त्रियों में होने वाले विभिन्न प्रकार के तर्कों में कौन कृष्ण का स्वरुप है? (10.32)

a)

प्रमाण द्वारा तर्क की पुष्टि, जिससे विपक्ष का भी समर्थन हो - जल्प

b)

प्रतिद्वन्द्वी को हराने का प्रयास मात्र - वितण्डा

c)

निर्णयात्मक सत्य - वाद

9.

सृष्टियों में सर्वप्रथम समस्त भौतिक तत्त्वों की सृष्टि कौन करता है? (10.32)

a)

महाविष्णु

b)

गर्भोदकशायी विष्णु

c)

क्षीरोदकशायी विष्णु

d)

ब्रह्मा

e)

शिवजी

10.

अक्षर माला में भगवान् का स्वरुप, आदिस्वर कौन सा है? (10.33)

a)

b)

c)

d)

e)

11.

संस्कृत में कौन सा समास श्रीकृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है? (10.33)

a)

तत्पुरुष

b)

कर्मधारय

c)

बहुव्रीहि

d)

द्वन्द्व

12.

सारे जीवों में छह परिवर्तन होते हैं – वे जन्मते हैं, बढ़ते हैं, कुछ काल तक संसार में रहते हैं, सन्तान उत्पन्न करते हैं, क्षीण होते हैं और अन्त में समाप्त हो जाते हैं, इनमें से कृष्ण का प्रतिनिधित्व कौन करता है? (10.34)

a)

प्रथम उत्पत्ति, गर्भ से मुक्ति

b)

कुछ काल तक संसार में रहना

c)

संतान उत्पन्न करना

d)

बढ़ना और क्षीण होना

13.

सातों ऐश्वर्य - कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति तथा क्षमा - कैसे माने जाते हैं? (10.34)

a)

पुरुषवाचक

b)

स्त्रीवाचक

14.

स्मृति का क्या अर्थ है? (10.34)

a)

पढ़ने के बाद विषय को स्मरण रख पाना

b)

ग्रंथों को समझकर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना

c)

अस्थिरता पर विजय पाना

d)

पूर्णतया योग्य होकर भी विनीत होना

e)

सुख तथा दुख में समभाव से रहना

15.

मेधा का क्या अर्थ है? (10.34)

a)

पढ़ने के बाद विषय को स्मरण रख पाना

b)

ग्रंथों को समझकर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना

c)

अस्थिरता पर विजय पाना

d)

पूर्णतया योग्य होकर भी विनीत होना

e)

सुख तथा दुख में समभाव से रहना

16.

धृति का क्या अर्थ है? (10.34)

a)

पढ़ने के बाद विषय को स्मरण रख पाना

b)

ग्रंथों को समझकर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना

c)

अस्थिरता पर विजय पाना

d)

पूर्णतया योग्य होकर भी विनीत होना

e)

सुख तथा दुख में समभाव से रहना

17.

क्षमा का क्या अर्थ है? (10.34)

a)

पढ़ने के बाद विषय को स्मरण रख पाना

b)

ग्रंथों को समझकर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना

c)

अस्थिरता पर विजय पाना

d)

पूर्णतया योग्य होकर भी विनीत होना

e)

सुख तथा दुख में समभाव से रहना

18.

गायत्री मन्त्र के जप के विषय में क्या सही है? (10.35)

a)

इसमें लय-ताल अत्याधुनिक गीतों की तरह मनमाने हैं

b)

इसका जप केवल सुपात्र ब्राह्मणों द्वारा ही होता है

c)

इसके जप के लिए पहले सात्त्विक गुण प्राप्त करने होते हैं

d)

इसके जप में सफल व्यक्ति भगवान् के दिव्य धाम में प्रविष्ट होते हैं

e)

यह परमेश्वर का स्वरुप है और ईश्वर-साक्षात्कार के निमित्त है

19.

समस्त छल-कपट कर्मों में कृष्ण का प्रतीक क्या है? (10.36)

a)

द्यूत-क्रीड़ा (जुआ)

b)

ताश

c)

शेयर बाज़ार

d)

पोकर

20.

कवीनामुशना कविः - में उशना कौन है? (10.37)

a)

असुरों के गुरु, शुक्राचार्य

b)

देवताओं के गुरु, बृहस्पति

21.

वृष्णीनां वासुदेवोऽस्मि - में वासुदेव किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? (10.37)

a)

कृष्ण-बलराम के पिता, वसुदेव

b)

समस्त अवतारों के उद्गम, बलराम

c)

राजा पौण्ड्रक

22.

सुनने, सोचने तथा ध्यान करने की गोपनीय क्रियाओं में क्या सबसे महत्त्वपूर्ण है, जिससे जल्दी उन्नति मिलती है? (10.38)

a)

दण्ड

b)

नीति

c)

मौन

d)

ज्ञान

23.

इनमें से क्या सही नहीं है? (10.39)

a)

इस सृष्टि का कारण या बीज कृष्ण हैं

b)

ऐसा चर तथा अचर कोई भी प्राणी नहीं है, जो कृष्ण के बिना रह सके

c)

माया है अर्थात् “वह जो है"

24.

भगवान् कृष्ण की इन सभी सर्वांगी महान विभूतियों को जानकर, आप अपने जीवन की किन अच्छी या बुरी स्थितियों को कृष्ण के द्वारा आयोजित देख पा रहे हैं?

4 lines