Worksheetsकक्षा १० मुहावरे
Total questions: 40
Worksheet time: 20mins
१. इस महँगाई के ज़माने में तो अमीरों को भी _____________ |
भीगी बिल्ली बनना है
आकाश से तारे तोड़ने है
आटे - दाल का भाव मालूम होगा
आँखे बिछानी हैं
२. गाँव वालों के प्रश्नों के आगे नए अफ़सर की______________ |
बाँछे खिल गई
घिग्घी बँध गई
अंगूर खट्टे हो गए
ईंट-से-ईंट बज गई
३. सेना के उत्तम सुरक्षा प्रबंध के सामने आतंकवादियों को________________ पड़ी|
घुड़की सहना
मुँह की खाना
चैन की बँसी बजाना
मुँहतोड़ जवाब देना
४. हमारे देश के वीर सिपाही______________ कर देश की रक्षा करते हैं |
पापड़ बेलना
दर-दर भटकना
काम तमाम करना
सर पर कफ़न बाँधना
५. तुम_______________ भी प्रथम नहीं आ सकते |
अंधे की लकड़ी होना
एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना
आग में घी डालना
आँखे बिछाना
६. आजकल समाचारपत्रों में छोटी-सी घटना को भी _______________प्रस्तुत किया जाता हैं |
हवा का रुख पहचानना
ऊँट के मूँह में जीरा
कागज़ काले करना
राई के पहाड़ बनाना
७. बोर्ड की परीक्षा में प्रथम आने के लिए सक्षम ने______________ |
ईंट का जवाब पत्थर से दिया
आँखे फेर लीं
आँखों में धूल झोंकी
आकाश - पाताल एक कर दिया
८. भ्रष्टाचार के इस दौर में ईमानदार व्यक्तियों पर ही____________ |
आकाश के तारे तोड़े जाते हैं
ऊँगली नचाई जाती है
ऊँगली उठाई जाती है
आपे से बाहर हुआ जाता है
९. निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार देखकर सरदार पटेल का_____________ |
खून खौल उठा
खिल्ली उड़ाई
खून का घूँट पिया
खटाई में पड़ना
१०. दुखी सुदामा को द्वारिका में आया देख श्रीकृष्ण ने उन्हें___________________ |
ईद का चाँद बनाया
तारे तोड़कर ला दिए
छाती से लगाकर रखा
सर आँखों पर बिठाया
मुहावरे .......................... का बोध कराते हैं ?
विशिष्ट अर्थ
सामान्य अर्थ
व्यर्थ
मुहावरे के प्रयोग से भाषा बन जाती है ?
अप्रभावी व कठिन
रोचक व प्रभावी
अनाकर्षक व व्यर्थ
आस्तीन का साँप मुहावरे का सही अर्थ निम्न में से है ?
हाथ में साँप को लेना
आसन पर बैठा साँप
कपटी मित्र
अंधे की लकडी - इस मुहावरे का सही अर्थ निम्न में से है ?
एकमात्र सहारा
एकबार सहारा
हरबार सहारा
स्वादिष्ट भोजन देखकर मेरे ...........................।
आँखे खुल गई
मुँह में पानी आ गया
दाँत खट्टे हो गए
आग बबूला होना - इस मुहावरे का सही अर्थ निम्न में से नहीं है ?
बहुत क्रोधित होना
बहुत खुश होना
अधिक गुस्सा होना
चार चाँद लगाना
सौंदर्य बढ़ा देना
रात को चाँद ना निकलना
रात को चार चाँद निकलना
पूर्णिमा की रात होना
हाथ बढ़ाना
सहायता के लिए तैयार
सहायता के लिए तैयार न होना
हाथ बढ़ा कर किसी गिरे हुए व्यक्ति को उठाना
हाथ बढ़ा कर किसी से हाथ मिलाना / नमस्ते करना
दांँतों पसीना आ जाना
दांँत खट्टे करना
दांँतों में दर्द होना
मेहनत में कष्ट का अनुभव करना
ऐरा-गैरा नत्थू खैरा
महत्वपूर्ण व्यक्ति
महत्वहीन व्यक्ति
महत्वाकांँक्षी व्यक्ति
अक्ल चरने जाना -
समय पर कार्य करना
समय पर बुद्धिमानी का कार्य न करना
अक्ल से खाना खाना
अंगारों पर पैर रखना
आग पर पैर रखना
हानिप्रद कार्य करना
पैर पर आग रखना
टोपी (पगड़ी) उछालना का क्या अर्थ है?
अपमानित करना
अभिमान करना
घमंड करना
गर्व करना
डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना का क्या अर्थ है?
सबसे अलग काम करना
सब से मिलकर काम करना
सबके जैसा काम करना
सब को देख कर काम करना
तीन तेरह करना का क्या अर्थ है ?
स्पष्ट सोचना
फूट डालना
स्पष्ट बात ना कहना
स्पष्ट बात कहना
तारा टूटना का क्या अर्थ है ?
चलता काम बीच में रुकना
चलता काम बीच में शुरू हो जाना
चलता काम समाप्त हो जाना
कुछ भी ना होना
तेली का [ कोल्हू का ] बैल होना का क्या अर्थ है?
कामचोर होना
दिन - रात काम मे व्यस्त होना
आलसी होना
मेहनती हो ना
उसकी निर्धनता देखकर मेरा ............. गया। (उचित मुहावरा चुनिए)
पाँव उखड़ना
घुटने टेकना
दिल पसीजना
काया पलट होना
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की ............गई है। (उचित मुहावरा चुनिए)
हाथ-पैर मारना
कमर टूटना
दिन दूनी रात चौगुनी
काया पलट होना
'मजबूरी के कारण गुस्से को रोक लेना' किस मुहावरे का अर्थ है?
लहू का घूँट पीकर रह जाना
लाल-पीला होना
खून मुँह लगना
हाथ-पैर मारना
'मज़ा किरकिरा होना' मुहावरे के लिए कौन-सा वाक्य सही है?
उसने सभी प्रश्नों के सही उत्तर देकर आलोचकों का ...............कर दिया।
परीक्षा में प्रथम आने का समाचार सुनकर वह ............समाया ।
प्रधानाचार्य के कक्षा में आते ही सारी कक्षा .............बन गई ।
अचानक गाड़ी खराब हो जाने के कारण घूमने का सारा .................... गया
'दाल न गलना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
पराजित होना
सफल ना होना
लज्जित होना
चुप कर देना
तूती बोलना - मुहावरे का अर्थ
प्रभाव होना
बहुत ज्यादा बोलना
तोता बोलना
कान खड़े होना - मुहावरे का अर्थ
कान साफ कराना
सब कुछ सुनाई पड़ना
सावधान होना
फूटी आँख नहीं सुहाना - मुहावरे का अर्थ
आँख में दर्द होना
ज़रा भी अच्छा न लगना
डर जाना
दिल पसीजना - मुहावरे का अर्थ
दर्द होना
दया का भाव जागना
अपने आपको कमज़ोर समझना
पाँव पखारना - मुहावरे का अर्थ
आदर-सत्कार करना
पाँव मेंं दर्द होना
ऊँचाई से कूदना
आँख भर आना - मुहावरे का अर्थ
दुखी होना
उदास होना
आँसू आना
आग लगना - मुहावरे का अर्थ
चारों तरफ़ आग फैलना
गुस्से में लाल होना
घर में आग लगना
चंपत होना - मुहावरे का अर्थ
घर और संपत्ति को खो देना
भाग जाना
क्रोधित होना
