Worksheetsप्री/पोस्ट टेस्ट ई. सी . डी .
Total questions: 21
Worksheet time: 14mins
जीवन के पहले हजार दिन गिने जाते हैं:
जन्म से 2 वर्ष तक
जन्म से 3 वर्ष तक
गर्भावस्था से 2 वर्ष तक
3 साल से 6 साल तक
सर्व और रिटर्न इंटरैक्शन’ का अर्थ क्या है?
आज आप अपने बच्चे को जो पोषण ‘परोसेंगे’ (सर्व करेंगे) , उसका बाद में कई गुना लाभ मिलेगा
आज आप जिस परवरिश को ‘सर्व’ करते हैं, उसका आगे चलकर अच्छा ‘रिटर्न’ मिलेगा
आप अपने बच्चे के साथ वही/अलग-अलग हावभाव, क्रियाएं और ध्वनियां लौटाकर(रिटर्न कर ) बातचीत करते हैं जो
बच्चा ‘सर्व’ करता है।
आपको भविष्य में किसी ‘रिटर्न’ की उम्मीद के साथ बच्चे की देखभाल या सेवा (‘सर्व’) नहीं करनी चाहि ए।
गर्भावस्था के दौरान मस्तिष्क का विकास शुरू होता है:
पहली तिमाही से
दूसरी तिमाही से
तीसरी तिमाही से
जन्म के बाद पहले महीने से
2 वर्ष की आयु तक बच्चे कौन से कौशल सीखने के लिए अधिक ग्रहणशील होते हैं?
संख्यात्मकता और साक्षरता से संबंधित कौशल
रचनात्मकता से संबंधित कौशल
भाषा और भावनात्मक नियंत्रण से संबंधित कौशल
सामाजिक कौशल
पिता द्वारा संवेदनशील देखभाल की दिशा में पहला कदम यहीं से शुरू होता है
जब पिता पहली बार बच्चे को गोद में लेता है।
जब पिता 12 सप्ताह के भीतर गर्भावस्था का प्रारंभिक पंजीकरण शुरू करता है।
जब बच्चा 21 दिन का हो जाए।
जब बच्चा 6 महीने का हो जाए।
एमसीपी कार्ड का उपयोग इसके लिए किया जाता है:
प्रसव के बाद माँ और बच्चे की देखभाल के लिए परिवार को परामर्श देना
ई. सी. डी और विकासात्मक पड़ाव के संबंध में परिवार को परामर्श देना
अपने समुदायों में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के लि ए सामुदायिक बैठकों/सभाओं में चर्चा करना
उपरोक्त सभी
नवजात शिशु वाली माताओं और उनके परिवारों को निम्नलिखित पर परामर्श की आवश्यकता है:
संवेदनाशील स्तनपान प्रथाएँ
शिशु की संवेदनाशील देखभाल
प्रारंभिक उद्दीपन गतिविधियाँ
उपरोक्त सभी
6 महीने तक, यदि बच्चा ये नहीं कर पाता हो, यह एक खतरे का संकेत हो सकता है (कोई दो लक्षण चिह्नित करें)
अपना सिर सीधा नहीं रख सकता
सहारे से खड़ा नहीं हो सकता
वाक्य नहीं बोल सकता
वस्तुओं तक पहुचँने के लिए हाथ नहीं बढ़ा सकता
संवेदनशील देखभाल का क्या अर्थ है?
देखभाल करने वाले की समय पर और उचित तरीके से बच्चे के संकेतों को नोटिस करने, समझने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता
देखभाल करने वाले को बच्चे को अच्छा पोषण और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए
देखभालकर्ता को गर्भवती महिला की भावनात्मक आवश्यकता के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए और उसकी देखभाल
करनी चाहिए
इनमे से कोई भी नहीं
पिता बच्चों की संवेदनशील देखभाल में शामिल हो सकते हैं
उनकी बातों, हाव-भाव और गतिविधियों में रुचि दिखाना
दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार दिलाना और माँ के आराम करते समय उसकी देखभाल करना
उनके लिए गीत गाएं और लोरी गाएं
उपरोक्त सभी
बच्चे की संवेदनशील देखभाल में पिता की भागीदारी
इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्हें एक प्रदाता के रूप में देखा जाता है
बच्चे के सामाजिक-भावनात्मक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है
इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि अधिकांश मामलों में वह प्राथमिक देखभालकर्ता नहीं होते हैं
यह हासिल करना नामुमकिन है क्योंकि पिता ज्यादातर व्यस्त रहते हैं
सभी बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के अवसर प्रदान करने के क्या लाभ हैं?
यह बच्चों को उनकी पूर्ण विकास क्षमता तक पहुंचने में मदद करता है
इसे सभी बच्चों के लिए समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का एक साधन माना जाता है
ऊपर के सभी
इनमे से कोई भी नहीं।
प्रारंभिक शिक्षा में खेल का क्या महत्व है?
यह मस्तिष्क के विकास में मदद करता है
यह रचनात्मक सोच की ओर ले जाता है
यह संचार और भाषा विकास में सुधार करता है
उपरोक्त सभी
निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधियाँ 0-6 महीने के बच्चों के साथ नहीं की जानी चाहिए
बच्चे की मालिश करना
बच्चे से बात करना
“मैं कहां हूं, यहां हूं मैं” (पीकाबू) खेलना
बच्चे को हवा में उछालना और वापस पकड़ना
माता-पिता के लि ए खेल गतिविधि के दौरान अपने बच्चे का निरीक्षण करना महत्वपूर्ण है क्योंकि
वे बच्चों द्वारा अनावश्यक खेल गतिविधियों में बर्बाद किए जा रहे समय का प्रबंधन कर सकते हैं
वे बच्चों को डांट सकते हैं और खेल के दौरान उनके झगड़ों को नियंत्रित कर सकते हैं
वे अपने बच्चे की क्षमताओं और रुचियों को समझ सकते हैं
वे बाद में अपने बच्चे की क्षमताओं की तुलना दूसरों से कर सकते हैं
रसोई में उपलब्ध निम्नलिखित में से किस सामग्री का उपयोग खेल सामग्री के रूप में नहीं किया जा सकता है
बर्तन जैसे स्टील के गिलास, कटोरी और चम्मच
भिंडी और आलू जैसी सब्जियाँ
गुँथा हुआ आटा
तेज़/ धारीदार कांटा और चम्मच
2 साल के बच्चे नखरे क्यों करते हैं?
इस उम्र में उनमें बहुत सारे विकासात्मक बदलाव आते हैं
वे अभी भी अपनी भावनाओं के बारें में समझ बना रहे हैं
उन्हें अपनी जरूरतों को बताने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है
उपरोक्त सभी सत्य है
जब 2 साल का बच्चा नखरे करे तो माता-पिता को क्या करना चाहिए
तुरंत उसका ध्यान हटाने की कोशिश करें और बाद में उससे उस बात पर ज़ोर देने की कोशिश करें जो स्वीकार्य व्यवहार नहीं है
उसे तुरंत डांटें ताकि वह दोबारा वही व्यवहार न दोहराए
सबके सामने उसकी आलोचना करें ताकि बच्चे को अपनी गलती का एहसास हो
उसे अन्य अच्छे व्यवहार वाले बच्चों का उदाहरण दें और उनसे उनके जैसा व्यवहार करने को कहें
अभिभावक/देखभालकर्ता प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य क्या है
किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर सशक्त बनाना
महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने में सक्षम बनाना तथा बचत एवं निवेश की समझ विकसित करना
प्रारंभिक वर्षों के दौरान बच्चों के स्वस्थ विकास में सहायता के लिए देखभाल करने वालों को आवश्यक जानकारी और
कौशल के साथ सशक्त बनाना
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शिक्षा से सबंधिंत सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारें में जानकारी साझा करने के लिए एक स्थान बनाना
गृहभ्रमण के दौरान, आपसे अपेक्षा की जाती है
बच्चों के साथ खेल और प्रारंभिक शिक्षा की गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए गतिविधि कार्ड का उपयोग करें
ई. सी. डी के विभिन्न घटकों पर परिवार को परामर्श देने के लिए एम. सी. पी कार्ड का उपयोग करें
किट से घर पर बने खिलौनों का उपयोग करके खेल गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रारंभिक उद्दीपन किट का उपयोग करें
उपरोक्त सभी कार्य करें
सामुदायिक चौपाल में भागीदारी सत्र का उद्देश्य है
सामुदाय के भीतर संवेदनशील देखभाल और प्रारभिंक उद्दीपन प्रथाओं को बढ़ावा देना और चर्चा करना
गर्भवती महिलाओं और 0-2 वर्ष के बच्चे और उनकी देखभाल करने वालों के लिए सेवाओं की उचित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लि ए समुदाय के साथ चर्चा करना
बच्चों के प्रति संवेदनशील माहौल बनाने की पहल पर समुदाय के नेताओं अधिकारियों/चैंपियंस के साथ चर्चा और योजना बनाना
ऊपर के सभी
