wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

रचना के आधार पर वाक्य भेद

Total questions: 40

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.

‘दीपक जला और अंधेरा नष्ट हुआ|’ वाक्य संबंधित है-

a)

संयुक्त वाक्य से

b)

मिश्र वाक्य से

c)

सरल वाक्य से

d)

विधान वाचक वाक्य से

2.

जब मुसीबत आ जाए तो भागना उचित नहीं | रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

संयुक्त वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

आज्ञावाचक

3.

जब तक तुम जाओगे नहीं तब तक वह आएगा नहीं| रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

संयुक्त वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

तीनों में से कोई नहीं

4.

विद्यालय की शोभा वही बढ़ा सकता है, जो अनुशाशन में रहे। रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

इच्छावाचक वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

5.

यदि कागज होता तो राधा अवश्य पढ़ती। रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

संकेत वाचक

d)

मिश्रित वाक्य

6.

जो कलम तुम्हारे पास है वह मेरी है। रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

मिश्रित वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

विस्मयादिबोधक वाक्य

7.

मैंने उसे उठाया और खाना खिलाया। रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

आज्ञावाचक वाक्य

8.

जैसे ही राधा आयी, वैसे ही पार्टी शुरू हो गयी। रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

समुच्चयबोधक वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

मिश्रित वाक्य

9.

जो मेहनत करते हैं वे छात्र हमेशा सफल होते हैं। रचना के आधार पर वाक्य है-

a)

संयुक्त वाक्य

b)

संकेतवाचक वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

सरल वाक्य

10.

उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं?

a)

तीन

b)

चार

c)

दो

d)

पाँच

11.

'मैं जानती था कि सुमन जरूर नृत्य करेगी ' वाक्य में कौन उपवाक्य है?

a)

विशेषण उपवाक्य

b)

क्रिया-विशेषण उपवाक्य

c)

सर्वनाम उपवाक्य

d)

संज्ञा उपवाक्य

12.

'जो केले तुम लाए थे वह बहुत ही मीठे हैं।' वाक्य में कौन उपवाक्य है?

a)

विशेषण उपवाक्य

b)

क्रिया-विशेषण उपवाक्य

c)

संज्ञा उपवाक्य

d)

सर्वनाम उपवाक्य

13.

'रोहन गाना गाता है' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

समूह वाक्य

14.

'वह नहीं चाहता कि तुम्हारे साथ पढ़े' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

समूह वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

15.

निम्नलिखित किस वाक्य में सरल वाक्य नहीं है?

a)

वह लम्बा लड़का है।

b)

इसी बच्चे को शिक्षक ने डांटा था।

c)

वह जो लाल कपडे वाला आदमी है कहीं जा रहा है।

d)

लाल कपडे वाला आदमी कहीं जा रहा है।

16.

'यहाँ जो नल है वह ख़राब है ' वाक्य के भेद बताइए।

a)

मिश्र वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

समूह वाक्य

17.

'जब तुम आओगे तब वह खाना खायेगा ' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

समूह वाक्य

d)

मिश्र वाक्य

18.

'राधा सेब और केला खाती है' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

समूह वाक्य

d)

सरल वाक्य

19.

'राधा सेब खाती है और केला खाती है' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

समूह वाक्य

20.

'श्याम मूर्ख नहीं बल्कि बुद्धिमान है ' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

संयुक्त वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

समूह वाक्य

21.

'यह सब तब हुआ जब मैं घर पर नहीं था' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

समूह वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

22.

'कक्षा ऐसी जगह नहीं है जहां छात्र खेलें' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।

a)

सरल वाक्य

b)

समूह वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

मिश्र वाक्य

23.

'आज धूप निकलने की संभावना है' मिश्र वाक्य में बदलिए।

a)

आज धूप निकल सकती है।

b)

आज धूप और बारिश आने की संभावना है।

c)

संभावना है कि आज धूप और बारिश आएगी।

d)

संभावना है कि आज धूप निकले।

24.

'जब शाम हो तब लौट आना' सरल वाक्य में बदलिए।

a)

शाम होते ही घर लौट आना।

b)

शाम में लौट आना।

c)

जैसे ही शाम हो वैसे ही लौट आना।

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

25.

अतिथि आते ही कार्यक्रम शुरू किया गया। रचना के आधार पर वाक्य भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

26.

'चिड़िया चहचहाते हुए धीरे से उड़ गई।' रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

27.

जैसे ही वह गिरा, वह झटपट खड़ा हो गया। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

28.

वह बच्ची ही थी पर थी 'आज्ञाकारी

a)

संयुक्त वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

29.

रोहन कहानी और उपन्यास पढ़ता है। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

समूह वाक्य

d)

सरल वाक्य

30.

यह तब हुआ जब मै नहीं था। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

समूह वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

31.

'आज वर्षा हो सकती है।' रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

समूह वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

मिश्र वाक्य

32.

छः बजे घर लौट आना। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

समूह वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

मिश्र वाक्य

33.

अंकित ने पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है? रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

34.

वहाँ पहले मकान था, परंतु अब विद्यालय है। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

35.

मुकेश धीरे-धीरे चलता हुआ घर पहुँचा। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

36.

यदि राजेश आएगा तो आज मार खाएगा। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

37.

मै मंदिर आया और पूजा करने बैठ गया। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

38.

उसने अपने आप को डॉक्टर बताया। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

39.

जो डरेगा वो मरेगा। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

40.

तुम वहाँ जाओ जहाँ पढाई होती है। रचना के आधार पर वाक्य का भेद है-

a)

मिश्र वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं