wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Covid-19 Quiz

Total questions: 24

Worksheet time: 47mins

Name
Class
Date
1.

कोरोना संक्रमण निम्न में से किसके द्वारा होता है?

a)

जीवाणु (bacterial) द्वारा

b)

विषाणु (virus) द्वारा

c)

फफूद (fungus) द्वारा

d)

परजीवी (parasite) द्वारा

2.

संचारी रोग (communicable disease) किस प्रकार की बीमारी को कहते हैं?

a)

जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैल सकती है

b)

जो अनुवांशिक होती है

c)

जो शरीर में रक्त की कमी से होती है

d)

जो खाद्य पदार्थों की से कमी से जनित होती है

3.

क्वारंटाइन (quarantine) और आइसोलेशन (isolation) में क्या अन्तर हैं?

a)

क्वारंटाइन विदेश जाने के पहले किया जाता है तथा आइसोलेशन में विदेश से आने पर किया जाता है।

b)

क्वारंटाइन में मनुष्य को खाने-पीने का परहेज रखना होता है तथा आइसोलेशन में ऐसी कोई बंदिश नहीं होती है।

c)

क्वारंटाइन में मनुष्य को बीमारी न होने पाये इसलिए रखा जाता है तथा आइसोलेशन में किसी को भी रखा जाता है।

d)

क्वारंटाइन मनुष्य में बीमारी होने के सन्देह पर अलग रखा जाता है तथा आइसोलेशन रोगी में संक्रमण की पुष्टि होने पर।

4.

COVID-19 विषाणु के मुख्य लक्षण निम्न में से कौन से हैं?

a)

बुखार-सूखी खाँसी-सांस लेने में दिक्कत

b)

बुखार-बलगम वाली खाँसी-सीने में दर्द

c)

बुखार-जुकाम-जल्दी-जल्दी छींके आना

d)

बुखार-सांस फूलना-दस्त आना

5.

COVID-19 संक्रमण से बचाव का सबसे सटीक तरीका कौन सा हैं?

a)

आपस में दूरी रखना

b)

खाँसते-छींकते या बातचीत करते समय मास्क पहनकर रखना

c)

संक्रमित व्यक्ति के द्वारा उपयोग की हुई वस्तु को न छूना

d)

उपरोक्त सभी

6.

COVID-19 की उष्मा की अवधि (incubation period) जिसका अभिप्राय मनुष्य में संक्रमण का प्रवेश करने से लक्षण आने तक की अवधि कितनी होती है?

a)

1 से 7 दिन

b)

1 से 14 दिन

c)

1 से 21 दिन

d)

1 से 28 दिन

7.

COVID-19 से संक्रमित रोगी अधिकतर -

a)

80 से 90 प्रतिशत स्वतः ठीक हो जाते हैं

b)

80 से 90 प्रतिशत की मृत्यू हो जाती है

c)

मृत्यूदर जवानों में अधिक व बुजुर्गों में अधिक होती है

d)

एण्टीबायोटिक खाने से ठीक होने की सम्भावना बढ़ जाती है

8.

COVID-19 से जनमानस के बचाव के लिए किस तरह के मास्क (mask) की आवश्यकता होती है?

a)

मेडिकल ग्रेड मास्क

b)

प्लास्टिक का मास्क

c)

कोई भी कपड़े का बना मास्क या गमछा

d)

वाल्व युक्त मास्क

9.

हाथ धोने की एक विधि बतायी गई है। इसका लाभ निम्न में से एक है?

a)

साबुन कम खर्च होता है

b)

पानी की बचत होती है

c)

हाथ का पानी जल्दी सूख जाता है

d)

हाथ के किसी हिस्से में संक्रमण करने वाले कीटाणु नहीं रूक पाते हैं

10.

खाँसी आते समय क्या नहीं करना चाहिए?

a)

मुंह के सामने हाथ रखना चाहिए

b)

रूमाल अथवा किसी अन्य कपड़े को या टिशु पेपर को मुंह के समीप रखना चाहिए

c)

हाथ के कोहनी वाले हिस्से को मोड़कर मुंह के समीप लाना चाहिए

d)

मास्क पहन लेना चाहिए

11.

COVID-19 के सम्बन्ध में भावनात्मक और व्यवहारिक प्रबन्ध के सम्बन्ध में सही कथन क्या है?

a)

इसकी कोई आवश्यकता नहीं है

b)

शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही प्रयाप्त है

c)

भावनात्मक और व्यवहारिक भी समान महत्व रखता है

d)

इनमें से कोई नहीं

12.

मानसिक स्वास्थ्य पर किन चीजों का फर्क पड़ता है?

a)

शारीरिक स्वास्थ्य का

b)

समाजिक परिस्थितियों का

c)

नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का

d)

इनमें से सभी का

13.

COVID-19 ने भारत में अलग-अलग के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या फर्क डाला है?

a)

कुछ लोग अत्याधिक भयभीत हो रहे हैं

b)

घर में रह रहें कुछ लोग बहुत परेशान हो रहे हैं

c)

कई लोग घबराहट में गलत निर्णय ले रहे हैं

d)

उपरोक्त सभी

14.

मानसिक स्वास्थ्य के बारे में क्या वाक्य सही हैं?

a)

कोई अपनी इच्छा से इसमें बदलाव नहीं कर सकता है।

b)

जानकारी से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है

c)

नशीले पदार्थ तनाव कम करने में मदद करते हैं।

d)

पिज्जा, बर्गर, कोल्डड्रिंक्स उपयोगी है

15.

COVID-19 के समय अत्याघिक भय हावी होने से रोकने के लिए जनसाधारण में निम्नलिखित में से क्या तरीका कारगर नहीं होगा?

a)

जागरूक रहें लेकिन हमेशा न्यूज न देखते रहें।

b)

किसी से भी किसी तरीके से बात न करें।

c)

अपनी हाबी में समय व्यतीत करें।

d)

कुछ नयी स्किल (skill) सीखने की कोशिश करें।

16.

निम्नलिखित में से कौन सा जानकारी का स्त्रोत विश्वसनीय नहीं होगा?

a)

भारत सरकार की वेबसाइट

b)

W.H.O. द्वारा दी गयी जानकारी

c)

Whatsapp पर किसी व्यक्ति द्वारा खुद का बनाया वीडियो

d)

समाचार में प्रकाशित खबर

17.

निम्नलिखित में कौन सा तरीका तनाव को कम करने में प्रभावी नहीं होगा।

a)

श्वासन

b)

ध्यान

c)

गहरी सांस लेते हुए स्वयं को शान्त करने का प्रयास

d)

शराब का सेवन

18.

Lockdown के दौरान आप अपने मित्र को क्या सलाह देना चाहेंगें?

a)

पार्क में क्रिकेट खेलने की

b)

कालेज की लाइब्रेरी में पढ़ने की

c)

घर पर रहकर आनलाइन पढ़ाई करने की

d)

पड़ोस के बच्चों के साथ ग्रुप स्टडी करने की

19.

अत्याधिक तनावग्रस्त व्यकित की मदद करने के दौरान निम्नलिखित में से क्या तकनीकि असरदार नहीं होगी?

a)

जबरदस्ती बात करके समझाने की कोशिश

b)

व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान देना

c)

यह बताना कि आप मदद कर सकते हैं और वो जब भी बात करने को तैयार हो तब बात कर सकते हैं।

d)

आशा का संचार करना

20.

किस परिस्थिति में व्यक्ति को किसी स्वास्थ्यकर्मी में मिलना अनिवार्य है?

a)

अगर कोई आत्महत्या की बात कर रहा हो

b)

अत्याधिक नशे का सेवन करने वाले लोग

c)

बहुत हताशा और निराशा में घिरे व्यक्ति

d)

उपरोक्त सभी

21.

आरोग्य सेतु ऐप का सबसे अच्छा उपयोग क्या है?

a)

यह सरकारी ऐप है।

b)

यह निःशुल्क है।

c)

यह कोरोना वायरस के उपचार के बारे में बताता है।

d)

यह आपको सतर्क करता है कि आप पूर्व कुछ दिनों में किसी कोरोना संक्रमित के समीप आये थे।

22.

लाकडाउन के दौरान मनोबल बनाए रखने के लिए निम्न में से क्या नहीं करना चाहिए?

a)

रचनात्मक कार्य करना

b)

अपने शौक (hobby) जैसे पेंटिंग, डान्सिंग, कविता, सहित्य इत्यादि का पालन करना।

c)

आनलाइन प्रशिक्षण करना या पढ़ाई करना।

d)

मनोरंजन के लिए घर के पास कोई फील्ड में एकत्र होकर फुटबाल या अन्य खेल खेलना।

23.

आपसे जनमानस का मनोबल बढ़ाने के लिए निम्न में से क्या करना अपेक्षित है?

a)

निराशावादी, नकारात्मक विचार बढ़ाना

b)

लोगों में आशा, उत्साह, सकारात्मक सोच बढ़ाना

c)

बीमारी के बारे में अनुपात से ज्यादा भय बढ़ाना जिससे लोग डर से ग्रसित रहें।

d)

Whatsapp या इसके जैसे ग्रुप में बिना विवेक के सारे आये हुए messages को forward करना।

24.

अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

a)

पर्याप्त नींद तथा व्यायायाम

b)

उचित भोजन लेना तथा नशीले पदार्थों से दूर रहना

c)

अपने साथियों, अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों के साथ मित्रता और सहयोग बनाए रखना।

d)

उपरोक्त सभी