wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 85-86)

Total questions: 25

Worksheet time: 1hrs 3mins

Name
Class
Date
1.

भौतिक शरीर में कितने प्रकार के परिवर्तन होते हैं जिससे श्री भगवान् अप्रभावित रहते हैं? (अध्याय 85)

a)

3

b)

4

c)

6

d)

8

2.

भगवान् किस प्रकार सर्वत्र विद्यमान हैं? (अध्याय 85)

a)

वृक्षों, पौधों का मूल कारण भूमि है, अतः भूमि सबमें है वैसे ही श्रीकृष्ण परमात्मा रूप में सर्वत्र हैं

b)

एक बड़े संस्थान के उच्च अधिकारी की सशरीर उपस्थिति के बिना भी उसकी शक्ति व प्रबंध व्यापार के कोने-कोने में कार्य करता है

3.

कौन से पांच तत्व इस भौतिक जगत की प्रत्येक वस्तु में विभिन्न अनुपात व मात्राओं में उपस्थित हैं? (अध्याय 85)

a)

ईश्वर, जीव, प्रकृति, काल, कर्म

b)

आँख, नाक, कान, जिह्वा, त्वचा

c)

सार्ष्टि, सारूप्य, सालोक्य, सामीप्य, सायुज्य

d)

गगन, समीर, अग्नि, भूमि, जल

4.

वैदिक कथन "तत् त्वं असि" - "तू वही है" का क्या अर्थ है? (अध्याय 85)

a)

प्रत्येक व्यक्ति ईश्वर है

b)

प्रत्येक व्यक्ति गुणवत्ता में भगवान् के समान स्वभाव वाला है

5.

समस्त सृष्टि के स्त्रोत, श्रीकृष्ण के अंश के विस्तार, महाविष्णु किस सागर में विश्राम करते हैं? (अध्याय 85)

a)

क्षीर

b)

लवण

c)

गर्भ

d)

कारण

6.

वामनावतार में प्रसन्न होकर श्रीभगवान ने असुरराज बलि महाराज को निवास स्थान और राज्य के रूप में कौन सा लोक दिया था? (अध्याय 85)

a)

स्वर्ग

b)

सत्य

c)

सुतल

d)

नर्क

7.

बलिमहाराज श्री श्री कृष्ण बलराम की स्तुति करते हुए क्या प्रार्थना करते हैं? (अध्याय 85)

a)

जन्म-जन्मांतर आपके चरणकमलों का स्मरण कर सकूं

b)

एक परमहंस की भांति एकाकी रह सकूं

c)

केवल आपके विशुद्ध भक्तों की संगति करूँ, अन्य नहीं

d)

मुझे अपनी सेवा में संलग्न करके भौतिक दूषणों से मुक्त कीजिये

8.

परमहंस का क्या अर्थ है? (अध्याय 85)

a)

निकृष्ट हंस

b)

जलमिश्रित दूध के कुंड से दूध अलग नहीं कर पाता

c)

जो भौतिक जगत में आध्यात्मिक अंश नहीं देख पाता

d)

जो केवल परमात्मा पर निर्भर रहकर एकाकी रह सकता है

9.

स्वायम्भुव मनु के संवत्सर में प्रजापति मरीचि ने अपनी पत्नी ______ के गर्भ से छः पुत्र प्राप्त किये थे जो बाद में हिरण्यकशिपु के पुत्र बने और अंततः माता देवकी के गर्भ में स्थापित किये गए जो जन्म लेते ही कंस के हाथों मरने के बाद अब वे सुतल लोक में निवास कर रहे हैं | (अध्याय 85)

a)

ऊर्मि

b)

ऊर्णा

c)

ऊषा

d)

ऊर्जा

10.

कंस के द्वारा मारे गयी छः बद्धात्माएँ - स्मर, उद्गीथ, परिष्वंग, पतंग, क्षुद्र्मृत, घृणी पुनः माता देवकी के पास शिशुरूप में आने व स्तनपान के बाद कहाँ गयीं? (अध्याय 85)

a)

द्वारका में ही अपने माता-पिता के साथ

b)

स्वर्गलोक

c)

सुतललोक

d)

वैकुण्ठलोक

11.

सूत गोस्वामी के अनुसार भगवान् की लीलाओं से सम्बंधित इन कथाओं से युक्त कौन व्यक्ति तत्काल भौतिक जगत के दूषणों से मुक्त होकर कृष्णभावनाभावित हो जाता है और भगवद्धाम लौटने का अधिकारी होता है? (अध्याय 85)

a)

जो इनका श्रवण करता है

b)

जो दूसरों के श्रवणार्थ इनका वर्णन करता है

12.

कौन सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से कराने के इच्छुक थे? (अध्याय 86)

a)

वसुदेव जी

b)

श्रीकृष्ण

c)

बलराम जी

d)

स्वयं सुभद्रा

13.

अर्जुन ने सुभद्रा के विवाह की चर्चा के विषय में कहाँ सुना? (अध्याय 86)

a)

द्वारका

b)

इंद्रप्रस्थ

c)

प्रभासक्षेत्र

d)

स्वर्गलोक

14.

अर्जुन कैसे संन्यासी का वेश बनाकर 4 मास तक द्वारका में रुके? (अध्याय 86)

a)

एक दण्डी

b)

त्रिदण्डी

15.

त्रिदण्डी स्वामी, जो तन, मन, वचन से श्रीभगवान की सेवा का प्रण लेता है, कैसा संन्यासी होता है? (अध्याय 86)

a)

मायावादी

b)

वैष्णव

16.

अर्जुन ने देवमंदिर गयी सुभद्रा का हरण करने में किसकी अनुमति नहीं ली थी? (अध्याय 86)

a)

वसुदेव जी

b)

देवकी जी

c)

बलराम जी

d)

सुभद्रा

17.

भगवान् श्रीकृष्ण अपने विशुद्ध भक्तों गृहस्थ ब्राह्मण श्रुतदेव व राजा बहुलाश्व से मिलने कहाँ गए? (अध्याय 86)

a)

पांचाल

b)

केकय

c)

कोशल

d)

मिथिला

18.

भगवान् श्रीकृष्ण व नारद, वामदेव, अत्रि, व्यासदेव आदि के दर्शन करने पर आनर्त, धन्व, कुरुजांगल, मधु, अर्ण, विदेह आदि के नागरिकों को कैसा अनुभव हुआ? (अध्याय 86)

a)

जैसे अपने उपग्रहों सहित सूर्य वहां उपस्थित है

b)

जैसे वे नयनों से अमृतपान कर रहे हैं

c)

जैसे उदित होते सूर्य के दर्शन से पद्मपुष्प प्रस्फुटित होते हैं

19.

राजा बहुलाश्व व ब्राह्मण श्रुतदेव के निमंत्रण पर श्रीभगवान ने अपना वैभव-प्रकाश ऐश्वर्य दिखते हुए दो एक समान रूपों में विस्तार करके दोनों के घर गए | बिलकुल ऐसे ही एक समान विस्तार उन्होंने और किन अवसरों पर किये? (अध्याय 86)

a)

16000 से अधिक रानियों के महलों में रहते हुए

b)

जब ब्रह्मा ने गायें, बछड़े व ग्वालबालों को चुराया था

c)

सत्या के स्वयंवर की शर्त के अनुसार 7 बैलों को नाथते हुए

d)

गोपियों के साथ रासलीला के समय

20.

राजा बहुलाश्व के अनुसार भगवान् श्रीकृष्ण को अपने शुद्ध भक्त किन से भी अधिक प्रिय हैं? (अध्याय 86)

a)

भगवान् श्रीबलराम

b)

सनातन सेविका श्रीदेवी

c)

प्रथमपुत्र ब्रह्माजी

21.

यद्यपि भगवान् बद्धजीव के साथ सदैव ही उसके हृदय में रहते हैं, पर वे किसके समक्ष स्वयं को प्रकट करते हैं? (अध्याय 86)

a)

जो देहात्मबुद्धि के बाह्य सुखों पर मुग्ध हो जाते हैं

b)

जो भक्ति के द्वारा शुद्ध हो जाते हैं

22.

एक भक्त का सदैव भगवान् का अनुभव करने के लिए क्या उदाहरण दिया गया है? (अध्याय 86)

a)

जैसे बिल्ली के मुँह में चूहा

b)

जैसे बिल्ली के मुंह में उसका बच्चा

c)

जैसे बादलों से अवरुद्ध दृष्टि के परे सूर्य

d)

मेघों से ऊपर उड़ने वाले के लिए चमकदार सूर्य का दर्शन

23.

भगवान् श्रीकृष्ण के अनुसार कौन तत्काल पूर्ण रूप से पवित्र करने में प्रभावशाली है? (अध्याय 86)

a)

देव-मंदिर जाना

b)

तीर्थस्थानों की यात्रा

c)

महान भक्तों का दर्शन

24.

भगवान् श्रीकृष्ण किस उपासना को श्रेष्ठ मानते हैं और स्वीकार करते हैं? (अध्याय 86)

a)

प्रत्यक्ष अपनी

b)

अपने भक्तों की

25.

आपको क्या लगता है कि आपको शुद्ध भक्त के स्तर पर आने में अभी क्या गम्भीरतापूर्वक प्रयास करना चाहिए?

4 lines