wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

61. श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप_प्रश्नोत्तरी श्रृंखला_14.08-14.19

Total questions: 39

Worksheet time: 1hrs 18mins

Name
Class
Date
1.

किसी व्यक्ति में तमोगुण की प्रधानता के क्या लक्षण हैं ?

a)

अत्यधिक श्रम

b)

निराशा

c)

विपरीत लिंग के प्रति अत्यधिक आकर्षण

d)

उपरोक्त सभी

2.

प्रकृति के गुणो की स्थिति निम्नलिखित में से किस किस वस्तु से स्पष्ट होती है ?

a)

आचरण           

b)

 खानपान

c)

क्रियाकलाप

d)

उपरोक्त सभी

3.

किसी व्यक्ति पर किस समय कौन सा गुण हावी रहेगा यह किस पर निर्भर रहेगा ?

a)

व्यक्ति के कार्यकलाप/कर्म

b)

समय

c)

व्यक्ति के पूर्व जन्म की गुणो की स्थिति

d)

उपरोक्त सभी

4.

व्यक्ति के लिए तमोगुण में रहना क्यूँ हानिकारक है ?

a)

क्योंकि तमोगुण के कारण व्यक्ति अधोगति को प्राप्त होता है

b)

क्योंकि तमोगुण में  व्यक्ति अपने परिवार में ही आसक्त हो जाता है और भक्ति में नहीं लग पाता

c)

क्योंकि तमोगुण में व्यक्ति अनियंत्रित लालसाओं में बांध जाता है और प्रगति नहीं करता

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

5.

निम्नलिखित में से कौन से गुण में स्थित होकर व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति हो  जाती है ?

a)

सतोगुण

b)

रजोगुण

c)

तमोगुण

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

6.

निम्नलिखित में से कौन से गुण के प्रभाव में व्यक्ति किसी भी नियम में बंधकर कार्य नहीं कर सकता ?

a)

रजोगुण

b)

तमोगुण

c)

उपरोक्त दोनो

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

7.

निम्नलिखित में से कौन से लोक में विशुद्ध सतो गुणी(रजो तथा तीनों गुण से मुक्त ) लोग नहीं जाते हैं ?

a)

स्वर

b)

महर

c)

जन

d)

तप

8.

विशुद्ध सतोगुण(रजो तथा तमो गुण से मुक्त ) लोग स्वर्ग लोक को क्यूँ नहीं जाते ?

a)

क्योंकि ऐसे लोग पर्याप्त पूण्यकर्म नहीं करते

b)

क्योंकि ऐसे लोगों में स्वर्ग के भोगों को भोगने की इच्छा नहीं होती

c)

क्योंकि ऐसे लोग सीधे वैकुंठ जाते  हैं

d)

क्योंकि ऐसे लोग ब्रह्म ज्योति में लीन हो जाते हैं

9.

 रजोगुणी व्यक्ति किस प्रकार के लोगों में जन्म लेता है ?

a)

पापी लोगों में

b)

सुखी लोगों में

c)

दुष्ट लोगों में    

d)

सकाम कर्मियों में

10.

निम्नलिखित में से कौन से शास्त्र में कहा गया है की जो व्यक्ति गाय को मारना चाहता है वह सबसे बड़े अज्ञान में है ?

a)

श्रीमद् भागवतम          

b)

मत्स्य  पुराण

c)

ऋग्वेद

d)

विष्णु पुराण

11.

आज कल की सभ्यता मनुष्य को अगले जन्मों में ……….बनने का मार्गदर्शन कर रही है ?

a)

देवता

b)

पशु

c)

मनुष्य

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

12.

आज के समाज में मनुष्य अशांत और दुखी किस कारण से है ?

a)

सनातन शास्त्रों से  सम्बंध न रखने वाले धर्मों की उत्पत्ति के कारण

b)

समाज में साधनों की कमी के कारण

c)

कलियुग के कारण

d)

रजो और तमोगुण की प्रधानता होने के कारण

13.

अगर सतोगुण में रहकर  भी व्यक्ति वैकुंठ जगत नहीं जा सकता तो शास्त्र सतोगुण विकसित करने का उपदेश क्यूँ करते हैं ?

a)

क्योंकि सतो गुण में ही सुख प्राप्त होता है

b)

क्योंकि सतोगुण से ही व्यक्ति शुद्ध सतोगुण अर्थात् भक्ति में स्थित हो सकता है

c)

क्योंकि सतो गुण में व्यक्ति पाप नहीं करता

d)

उपरोक्त सभी

14.

भगवान कृष्ण श्लोक संख्या 14.19 में कहते हैं की वास्तव में तीन गुणो के अतिरिक्त अन्य कोई करता नहीं है अर्थात् सभी जीव तीन गुणो से प्रभावित होकर उसी के अनुसार कार्य करते हैं । इस श्लोक से पूर्व भी श्री कृष्ण ने इस प्रकार का उपदेश कौन से श्लोक में किया है ?

a)

2.65

b)

3.27    

c)

3.33

d)

5.8

15.

श्लोक संख्या 14.19 में भगवान कृष्ण द्वारा बताए गए अपने स्वभाव के कारण ही शास्त्र में परम सत्य को निम्न लिखित से क्या बताया गया है ?

a)

निर्गुण

b)

निरपेक्ष

c)

अजन्मा

d)

अव्यय

16.

प्रभुपाद के अनुसार निम्नलिखित में से किसे तमोगुण का लक्षण माना जाता है?

a)

आवश्यकता से अधिक सोना

b)

किसी वस्तु को यथारूप में नहीं समझना

c)

आध्यात्मिक ज्ञान में सम्मिलित होने के लिए आमन्त्रित किया जाता है, तो वे अधिक रूचि नहीं दिखाते

d)

उपर्युक्त सभी

17.

शरीर की आवश्यकता भिन्न हो सकती है, लेकिन मनुष्य के लिए सोने के औसत घंटे क्या हैं जैसा कि प्रभुपाद द्वारा श्लोक 14.08 में सुझाया गया है?

a)

7 घंटा

b)

8 घंटा

c)

6 घंटा

d)

9 घंटा

18.

आलस _____ का लक्षण है?

a)

रजोगुण

b)

तमोगुण

c)

सतोगुण

d)

ये एक ऐसा लक्षण है जो सभी में दिखता है

19.

_______ सकाम कर्म से बाँधता है ?

a)

रजोगुण

b)

सतोगुण

c)

तमोगुण

d)

शुद्ध सतोगुण

20.

मैं किसी ऐसे व्यक्ति को जानता हूं जो अपनी कमाई बढ़ाने का शौक रखता है, महंगी वस्तुओं को खरीदने और उनका आनंद लेने की पूरी कोशिश करता है। आपको क्या लगता है,मुख्य रूप से ये किस गुण के लक्षण है?

a)

रजोगुण

b)

सतोगुण

c)

तमोगुण

d)

शुद्ध सतोगुण

21.

किसी एक गुना की प्रधानता मनुषय में किस प्रकार अनुभव की जा सकती है?

a)

आचरण और आदत से

b)

कार्यकलापों से

c)

खान-पान से

d)

उपरोक्त सभी सही हैं, हम इन चीजों की बारीकी से निगरानी करके विश्लेषण कर सकते हैं

22.

शुद्ध सतोगुण अवस्था को ______ अवस्था भी कहते हैं?

a)

वासुदेव अवस्था

b)

भौतिक अवस्था

c)

मायावाद अवस्था

d)

राजसिये अवस्था

23.

यदि हम एक विशिष्ट प्रकार के गुण के तहत पैदा हुए हैं, तो हम उसके अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य होंगे। लेकिन क्या हम सचेत रूप से कोशिश करके आदतों को बदल सकते हैं या  जिस गुण के अंतर्गत जन्म हुआ है उसी गुण के साथ शरीर त्याग देंगे?

a)

ये प्रकृति का कठोर नियम है, जन्मों जन्मों तक एक ही गुण प्रधान रहता है

b)

जी हां इसे बदला जा सकता है हम प्रयास करके सतोगुण तक आने या उसमे रहने का प्रयास करना चाहिए

c)

अगर हम रजोगुण में है तो बदलना मुश्किल है

d)

तमो से रजो में आया जा सकता है, इसे ऊपर मनुष्‍य जीवन में संभव नहीं

24.

ईश्वरीय विज्ञान को समझने के लिए _________ में होना अनिवार्य है?

a)

शुद्ध सतोगुण

b)

सतोगुण

c)

तमोगुण

d)

रजोगुण

25.

नीचे दिए गए विकल्प में क्या शरीर में दिए गए 9 द्वार में  नहीं आता?

a)

दो आँखें, उपस्थ

b)

दो कान, दो नथुने

c)

मुँह, गुदा

d)

सभी सही हैं

26.

निमन्लिखित में से कौन सा लक्षण रजोगुण का नहीं है?

a)

अपना पद बढाने के लिए लालायित रहना

b)

इन्द्रियतृप्ति करते रहना

c)

अधिक से अधिक वस्तु को भोगने की इच्छा

d)

कार्य करने की क्षमता होती है, किन्तु वह परिश्रम नहीं करता

27.

क्या गीता मानव जीवन प्राप्त करने के बाद जीवन की निचली योनियो में गिरने का समर्थन करती है?

a)

हाँ, हमारी इच्छा और कर्म अगले जन्म में हमारे भाग्य और योनि तय करेंगे

b)

नहीं,  मानव जीवन को त्याग कर हम मुक्त होंगे

c)

नहीं , मनुष्य जीवन के बाद देव लोक और अंतः परभ्रम में एकाकार

d)

गीता इसका कोई विशेष उत्तर नहीं देती है

28.

मानव जीवन का उद्देश्य क्या है?

a)

कभी न खत्म होने वाली इन्द्रियतृप्ति

b)

किसी भी आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण करके परभ्रम से जुड़ना

c)

भक्तों के संघ में रहकर, भगवान की सेवा करके हमारी खोई हुई कृष्ण चेतना को पुनः प्राप्त करना

d)

अपने चेतना को परोपकारी कार्यो में लगाकर शुद्ध करना

29.

यदी कोई मनुषय जीवन में तमोगुणी बन जाता है, तो वह मृत्यु के बाद ________ को प्राप्त होता है?

a)

उच्च ग्रह प्रणाली

b)

पशुयोनि

c)

वैकुंठ

d)

मनुष्य जीवन को ही

30.

हे प्रभु! आप गायों तथा ब्राह्मणों के हितैषी हैं और आप समस्त मानव समाज तथा विश्र्व के हितैषी हैं. ये किस वैदिक ग्रंथ से लिया गया है?

a)

विष्णु-पुराण

b)

भागवत पुराण

c)

ब्रह्म वैवर्त पुराण

d)

पद्म पुराण

31.

मांसाहारी लोग यह क्यों नहीं समझते कि भगवान के कानून के अनुसार जानवरों की हत्या एक अपराध है?

a)

तमोगुण से उत्पन अज्ञानता के कारण

b)

देहात्म बुद्धि के कारण

c)

उनकी भौतिक समझ उनके निर्णय का समर्थन करती है

d)

इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है

32.

क्या जन्म मृत्यु के चक्र को खत्म करने के लिए सतोगुण में स्थित होना अनिवार्य है?

a)

सतोगुण में स्थित होने पर शरीर त्यागते ही मुक्त अवस्था प्रप्त हो जाती है

b)

नहीं, जन्म मृत्यु के चक्कर से निकलने के लिए तीनो गुणो को पार करना जरुरी है

c)

नहीं, चक्कर से निकलने के लिए तमो और रजो को पार करना जरुरी है

d)

 गीता का अभिप्राय गुणों का विभाजन करना नहीं है. ये तो प्रकृति का भाग है जिसके साथ जन्मों जन्मों तक वैसा ही रहना पड़ता है

33.

तीन गुणों में स्थिति व्यक्ति _________ में होता है?

a)

त्रिगुणातित

b)

योगी

c)

मुक्त अवस्था:

d)

वृद्धावस्था

34.

तमोगुणी और रजोगुणी व्यक्ति सतोगुणी किस प्रक्रिया द्वारा बन सकता है?

a)

कृष्णभावनामृत द्वारा

b)

ध्यान लगाने पर

c)

तीनों गुणों में भेद करते रहो और कर्म और वचन से होशपूर्वक सतोगुण की ओर बढ़ते रहो

d)

संतुष्ट रहने के प्रयास करते रहने पर

35.

क्या कृष्णा के शुद्ध भक्त जैसे की श्रील प्रभुपाद भी 3 गुण से प्रभावित होते हैं और गुण के अंतरगत कार्य करते हैं?

a)

बिल्कुल नही , भगवान के शुद्ध भक्त त्रिगुणातित होते हैं

b)

शुद्ध भक्त भी गुणों के अंतरगत ही कार्य करते हैं

c)

शुद्ध भक्त तमो और रजो से प्रभावित नहीं होता केवल सतोगुण में रहते हैं

d)

भगवान की सेवा के लिए रजोगुणी होना जरूरी है इसलिए भक्त तमोगुण से ऊपर होते हैं

36.

कृप्या यहाँ पर अपना पता लिखे ?

4 lines
37.

कृप्या यहाँ पर अपना नाम लिखे ?

4 lines
38.

कृप्या यहाँ पर अपना फोन नो. लिखे ?

4 lines
39.

कृप्या यहाँ पर अपनी आयु लिखे ?

4 lines